Tuesday 12 January 2021

NT24 News : डोर टू डोर गार्बेज कलैक्टर सफाई कर्मचारियों की मांगे.......

 डोर टू डोर गार्बेज कलैक्टर सफाई कर्मचारियों की मांगे जल्द से जल्द पूरा करे भाजपा शासित नगर निगम : तिवारी

एन टी 24 न्यूज़

पिंकी चौधरी

चण्डीगढ़

अखिल भारतीय मज़दूर संगठन के बैनर तले चंडीगढ़ गार्बेज डोर टू डोर गार्बेज कलैक्टर के सफाई कर्मचारी पिछले  13 दिन से भाजपा शासित नगर निगम कार्यालय के आगे अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है। शशिशंकर तिवारी ( प्रदेश महामंत्री, चण्डीगढ़ कांग्रेस कमेटी ) ने भी वहां जाकर इनका हौंसला बढ़ाया और कहा कि जबसे भाजपा शासित नगर निगम का चंडीगढ़ पर कब्जा हुआ है तबसे हरेक वर्ग परेशान है। गार्बेज कलैक्टर घर- घर मे जाकर कूड़ा उठाकर शहर की साफ-सफाई रखने मे बहुत बड़ा योगदान कर रहे है और उसके एवज मे मात्र प्रत्येक घर से 50  रुपए से लेकर 100 रूपए तक लेते है। उन्होंने कहा कि जब घरवालो को कोई दिक्कत नही है तो नगर निगम को ऐसी क्या दिक्कत आ गई कि इनसे यह भी रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चण्डीगढ़ कांग्रेस इनका पूरजोर डोर टू डोर गार्बेज कलैक्टर का समर्थन करती है। इनकी मुख्य मांगे है :- 1. हम जिस प्रकार काम करते आए है, हमे उसी प्रकार से करने दिया जाए। 2. हम जो अपने काम का प्रति महीना घरो से पैसा इकठा करते है, वैसे ही लेने दिया जाए। 3.हम गीला सूखा गार्बेज अलग अलग देने के लिए तैयार है। और देते भी आ रहे है। 4.जो वेस्ट चीजे गार्बेज से निकलती है और बेचने योग्य होती है उन्हे हम खुद ही बेचेंगे। 5.हम बिलो के माध्यम से या अपने अकाउंट मे तनख्वाह नही लेंगे । 6.नगर निगम की गाड़िया जहाँ पर पहले डस्टबिन रखे गए थे, वहाँ पर खड़ी हो तो हम अपनी रेहड़ियों से गीला सूखा कपड़ा उनमे डालने के लिए तैयार है। 7 .चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 2008 मे जो रैग पिक्कर आवास योजना को पुन: आरंभ किया जाए और जो भी डोर टू डोर के साथी है, उन्हे मलौया मे गरीब आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करवाए जाए। 8.प्रशासन चाहता है कि गाड़िया ही चले तो सभी गार्बेज कलैक्टर को पक्की नौकरी  दी जाए और जो सुविधाएं पक्के सफाई कर्मचारियो को दी जाती है वह दी जाए। तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ डोर टू डोर गार्बेज कलैक्टर के प्रधान शमशेर सिंह लोटिया की सभी मांगे जायज  है। इस कड़कती ठंड मे आज 13 दिन से यह मज़दूर बैठे हुए है। लेकिन भाजपा के सांसद, मेयर, पार्षद, बिल्कुल ध्यान नही दे रहे है। और भाजपा नेता झूठी दिलासा दिलाते है की हम मज़दूर, दलित, दिहाड़ीदारो के हितैषी है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि  इन मज़दूरों की रोजी रोटी छीनने के लिए भाजपा नेता लगे हुए है। चण्डीगढ़ कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। और पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से मांग की है कि डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर की मांगे जल्द मानी जाएँ । अति शीघ्र इनकी मांगे पूरी की जाए।

No comments: