Monday 27 September 2021

NT24 News : भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड नं. 26 में किया ...

भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड नं. 26 में किया पौधारोपण साथ ही मास्क वितरण भी किया गया

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा भाजपा, चंडीगढ़ की तरफ से महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन और महामंत्री नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में जिला बीआर अंबेडकर (वार्ड नं. 26) की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता डोगरा के नेतृत्व में पौधारोपण, बिस्किट एवं मास्क वितरण का कार्यक्रम डडूमाजरा वार्ड नं. 26 में किया गया जिसमें 200 महिलाओं और बच्चों को मास्क व बिस्कुट वितरित किए गए। सुनीता धवन ने इस अवसर पर स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनी और मलेरिया से निजात पाने के लिए हर हफ्ते फागिंग कराने का आश्वासन दिया। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जिसमें उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया। ममता डोगरा ने इस अवसर पर जिला बीआर अंबेडकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि कपूर, जिला शहीद भगत सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागिनी, स्थानीय मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला महासचिव सुरजीत सिंह सैनी, मीडिया प्रभारी अमनप्रीत सिंह, जिला महासचिव सतवीर, पिंकी, पुष्पा, वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

No comments: