Monday 27 September 2021

NT24 News Link : सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ ने......

सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ ने काई कार्यक्रम किए आयोजित

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आज भी सेवा के कई कार्य किए गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनीमाजरा के कब्रिस्तान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टीप्रदेश सचिव हुकम चन्द व मोर्चाध्यक्ष अमजद चौधरी उपस्थित रहे। एस. सी. मोर्चा द्वारा सनेहालया मलोया ग्राम में फल वितरण किये गए जिसमे एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजीव ग्रोवर द्वारा सेक्टर 40 में रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं के साथ में डॉक्टर हुकमचंदकुलमीत सोढ़ी आदि उपस्थित रहे। सेक्टर 25 एससी मोर्चा द्वारा सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ इस मौके पर एससी मोर्चा के अध्यक्ष किशन कुमार जीडॉ. हुकुमचंद जीनरेंद्र चौधरीवीरेंद्र टम्टा वह एससी मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की ।


No comments: