Monday 27 September 2021

NT24 News : भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, कांग्रेस ने जताया विरोध..

भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, कांग्रेस ने जताया विरोध

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

स्वच्छ भारत विभाग भाजपा द्वारा चंडीगढ़ द्वारा रविवार 26 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर 25 में रामवीर भट्टी प्रदेश महासचिव व हुकम चंद प्रदेश सचिव भाजपा के नेतृत्व में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। नरेंद्र चौधरी प्रदेश कन्वीनर स्वच्छ भारत विभाग भाजपा ने जारी एक बयान में बताया कि जैसे ही प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया। इस अभियान में स्थानीय निवासी व पार्टी कार्यकर्ता कॉलोनी में सफाई करने लगे तो कांग्रेस पार्टी द्वारा भेजे गए कुछ शरारती गुंडे और उनके साथ कांग्रेस पार्टी की महिलाएं हाथ में काले झंडे लेकर सफाई अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया और वहां पर चल रहे सफाई अभियान में अवरोध पैदा कर गुंडागर्दी व स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई करने लगे और झाड़ू तक छीन ली गई। चौधरी ने बताया कि स्वच्छ भारत विभाग लगातार शहर मेंचंडीगढ़ गंदगी छोड़ोका नारा देकर सफाई कर रहे हैं शायद कांग्रेस को चंडीगढ़ में साफ सुथरा वातावरण रास नहीं आ रहास्वच्छता अभियान मैं शहर में  हर नागरिक शामिल होकर जुड़ता जा रहा है और यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। लगातार चल रहे अभियान में आम जनमानस को जुड़ता देख श्री कांग्रेस पार्टी बोखला गई  हैं और यही कारण है कि उनके द्वारा अभियान में अपने कांग्रेसी कार्यकर्ता व गुंडे भेजकर इसका विरोध करवाना शुरू कर दिया है। हुकमचंद प्रदेश सचिव ने कहा कि हम एक राष्ट्रवादी विचारधारा पार्टी के कार्यकर्ता  और कार्यकर्ताओं ने बहुत ज्यादा सयम रखा और कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। आज तो कॉलोनी निवासियों ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस के साथ मिलकर उन्हें इस प्रदर्शन स्थल से खदेड़ दिय। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में आम जनमानस से जुड़े हुए कार्यक्रम में जनता की भावना का विरोध किया गया तो भाजपा का कार्यकर्ता  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब देगा। इस अभियान में वरिंद्र टम्टामंडल अध्यक्ष भाजपाकृष्ण कुमारप्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चाएसपालजिला अध्यक्ष स्वच्छता विभागसंजीव वर्माप्रदेश सचिव ओबीसी मोर्चामातवर सिंहजिला अध्यक्ष उत्तराखंडमहिंदर राणायोगेश चंदमंडल महासचिव भाजपास्वरूप जामवालमंडल उपाध्यक्ष भाजपाअमित सिहानमंडल अध्यक्ष स्वच्छता विभागनवीन सोनकर मंडल महासचिव स्वच्छता विभागदीपक मंडल सचिव भाजपाशिशु मंडल मीडिया प्रभारी भाजपापूनम गौहर मंडल सचिव भाजपाराजिंदर रावत मंडल कोषाध्यक्षलालन मंडल अध्यक्ष स्वच्छता विभागराजेन्द्र परखीसुरेश कुमारअनितागुरु प्रसादरिंकू आदि शामिल हुए।


No comments: