Monday 27 September 2021

NT24 News : उपाध्याय जी ने देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी: संजय टंडन

 उपाध्याय जी ने देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी: संजय टंडन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर रुद्राक्षरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर रुद्राक्षरोपण किया

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में देश की सनातनी विचारधारा के अग्रदूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष, एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सेक्टर 18 स्तिथ अपने घर के साथ वाले पार्क में पवित्र रुद्राक्षरोपण किया। टंडन ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों की जयंती या उनकी यादगार में वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण करना चाहिए। पेड़-पौधे हमेशा ही पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होते है। आगे संजय टंडन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को जयपुर के निकट धानक्या गांव के भगवती प्रसाद उपाध्याय जी के घर हुआ था। उनके माता-पिता धार्मिक प्रवृत्ति के थे। देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनैतिक क्षेत्रों में शीर्ष पर देखना चाहते थे। उन्होंने भारत की सनातनी विचारधारा को अग्रसर करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वह आजीवन संघ के प्रचारक रहे। वह एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उन्होंने अंत्योदय का नारा दिया था। अंत्योदय का अर्थ होता है समाज के अंतिम छोर तक आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों का विकास करना। इसलिए वर्ष 2014 से भारत सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाती आ रही है। मौजूदा समय में देशभर में गरीबों के उत्थान के लिए तमाम अंत्योदय योजनाएं चल रही हैं। उनका मानना था कि विचारों और भावनाओं के जगत में भी एकध्येयनिष्ठा से कार्य किया जा सकता हैं। वहीँ मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा ने जानकारी दी कि हम समाज में हमेशा सकारात्मक संदेश देने के लिए पहल करते रहते है। जिसमें हम देश के महापुरुषों, महान धार्मिक गुरुओं, संत-महात्माओं, गणमान्य व्यक्तियों के जन्मोत्सव पर पौधारोपण करते रहते है। श्री संजय टंडन जी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके द्वारा रुद्राक्षरोपण होना हर्ष का विषय है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी की पेड़-पौधों के प्रति सम्मानपूर्वक भावनाएं जुड़ती रहती है और उनके द्वारा लगाये गये पेड़-पौधों की देखभाल अच्छी तरह से हो जाती है। इस प्रकार अधिक से अधिक पेड़-पौधे भी लग जाते है और उनकी सुरक्षा में बड़े भी हो जाते है। इस पवित्र रुद्राक्षरोपण में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा, संस्था के महासचिव एवं फ्रीलान्स आर्टिस्ट प्रदीप मेहरा सहित चंडीगढ़ के उद्यमी राधेश्याम गर्ग और बॉबी गर्ग उपस्थित रहें।

No comments: