Friday 8 April 2022

NT24 NEWS LINK: भाजपा ने जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया की अगुवाई में....

सामाजिक न्याय पखवाड़े के प्रथम दिवस पर भाजपा ने जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया की अगुवाई में गाँव मलोया स्थित जन औषधि केंद्र पर पहुची

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक देशभर में मनाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के प्रथम दिवस पर पार्टी के दिशानिर्देशानुसार डॉ भीम राव आंबेडकर जिला के सभी वार्डों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया की अगुवाई में गाँव मलोया स्थित जन औषधि केंद्र पर जाकर उसके प्रति जानकारी प्राप्त की और दवाइयां खरीदी | इसके साथ साथ 4 वार्डों में आयुष्मान भारत के लाभार्थी के घर जाकर उसको फूल और फल देकर सम्मानित किया और आस पास के लोगों को भी आयुष्मान भारत और जन औषधि के महत्व को बताया | उक्त जानकारी प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने बताया कि जन औषधि कार्यक्रम में मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस बंदुला ने जन औषधि में उपलब्ध दवाओं और अन्य उत्पादों के प्रति जानकारी प्रदान की | पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रेम कौशिक, जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, उपाध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गीतिका जैन ने वार्ड नंबर 25 में सेक्टर 37 सी के निवासी मास्टर वीरांश जो कि आयुष्मान भारत का लाभार्थी है , उनसे व उनके परिजनों और पड़ोसियों से भेंटवार्ता की और उसे फूल और फल देकर सम्मानित भी किया | वार्ड नंबर 27 में जिलाध्यक्ष पठानिया के साथ, मिनाक्षी ठाकुर और मंडल अध्यक्ष रवि रावत ने सेक्टर 40 सी के निवासी ओम प्रकाश जिनको पी जी आई में स्टंट पड़े वो भी आयुष्मान भारत के लाभार्थी हैं, से भेंटवार्ता की और उन्हें फल और फूल देकर उनके स्वस्थ की मंगल कामना की | वहीँ वार्ड नंबर 28 में जिलाध्यक्ष पठानिया के साथ मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिन्स बंदुला, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा और मिनाक्षी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राहुल दिवेदी के साथ मलोया कॉलोनी के जिंदल राजभर के घर जाकर उनसे भेंटवार्ता की और फल भेंट किये | उधर वार्ड नंबर 29 में जिलाध्यक्ष पठानिया के साथ मंडल अध्यक्ष नारायण प्रसाद ने सेक्टर 56 स्थित कॉलोनी में अन्य लाभार्थी राम निवास जोशी के निवास स्थान पर जाकर भेंटवार्ता की और आस पास के लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के प्रति सजग किया | इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई प्रदान करते हुए कहा कि देश में गरीबों के लिए जिस प्रकार से केंद्र में मोदी सरकार ने विकास की विभिन्न योजनायें चलायी हैं उसके लिए उनका जितना धन्यवाद किया जाये उतना कम है | आयुष्मान भारत योजना से देश में करोड़ों गरीब लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त हुआ जो कि मोदी सरकार कि बहुत बड़ी उपलब्धि है | आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब लोगों का भी निःशुल्क इलाज होना संभव हो पाया है इसके लिए मोदी सरकार के आभारी हैं | केंद्र में मोदी सरकार ने सभी लोगों को सस्ती दवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु प्रधानमंत्री देश भर में जन औषधि केन्द्रों की शुरुआत की थी जो कि 8 हजार के समीप पहुँच गयी है | अब इन केन्द्रों में 350 से भी अधिक जनेरिक दवाओं की उपलब्धता हो रही है जो कि अपने आप में एक महान कार्य है |

No comments: