Friday 8 April 2022

NT24 NEWS LINK: क्या देवांश की जान बचानी पड़ेगी नयन को महंगी?

क्या देवांश की जान बचानी पड़ेगी नयन को महंगी?

एन टी 24 न्यूज़

पूजा गुप्ता

चंडीगढ़

शो 'नयन- जो वेखे अनवेखा' में, बैसाखी मेले के दौरान, नयन को एक दृष्टि दिखाई देती है कि इंस्पेक्टर और देवांश गंभीर खतरे में होंगे। आज के एपिसोड़ में, नयन अपनी जान जोखिम में डालकर देवांश को बचाती जिस प्रक्रिया में वह गंभीर रूप से आहत हो जाती है। इसके अलावा, देवांश उसे अस्पताल ले आता है जहां डॉक्टर उसे बताते हैं कि उसका काफी खून बह चुका है और उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टर देवांश को नयन की जान बचाने के लिए खून की व्यवस्था करने को कहते हैं। क्या इस बढे हादसे में ज़ख़्मी होने के बाद नयन बच पायेगी? या इस बार नयन ने देवांश की जान बचने में हद्द पार करदी है? आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आज रात ज़रूर देखें 'नयन- जो वेखे अनवेखा', आज रात 8:30 बजे सिर्फ अपने पसंदीदा चैनल ज़ी पंजाबी पर।

No comments: