Friday 8 April 2022

NT24 News Link : मलोया स्माल फ्लैट कॉलोनी में बांटे पौधे....

सामाजिक पखवाड़े के दूसरे दिन डॉ भीम राव अम्बेडकर जिला के कार्यकर्ताओं ने मलोया स्माल फ्लैट कॉलोनी में बांटे पौधे

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सामाजिक पखवाड़े के दूसरे दिन डॉ भीम राव अम्बेडकर जिला के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर के नेतृत्व में और जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया के के साथ मलोया स्माल फ्लैट कॉलोनी में जाकर घरों में लगने वाले पौधों को वितरित किया | स्थानीय लोगों को 50 तुलसी के पौधे निःशुल्क बांटे गए | इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत चंडीगढ़ में भी प्रतिदिन कोई न कोई सामजिक कार्य को किया जा रहा है | इसी श्रृंखला  में देश में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आबंटित मकान के लाभार्थियों को जाकर सम्मानित किया जा रहा है | इसी श्रृंखला में आज चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से जिला स्तर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जिला ने मलोया के स्माल फ्लैट में कार्यक्रम आयोजित किया | उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष और उनकी समस्त टीम को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए बिना किसी भेदभाव के विकास की योजनाओं को शुरू किया, वो वाकई गरीबों के मसीहा बन कर आये हैं | एक ऐसा प्रधानमंत्री जो गरीबों के हक के लिए दिन रात लगा हुआ है उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं | इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के दिशानिर्देश पर जिले के सभी कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं वो काफी सराहनीय है | भारतीय जनता पार्टी ही है जिसके कार्यकर्ता राजनीती के अलावा सामाज के उत्थान हेतु कई प्रकार से सामजिक कार्य भी करते रहते हैं | उन्होंने कहा कि ये पार्टी के संस्कार और सभ्यता का ही परिणाम है कि जब जब भी देश में आपदा की घड़ी आई, भाजपा के सभी कार्यकर्ता उस आपदा के निपटान के लिए अपनी जान की परवाह किये बैगैर घरों से निकले और लोगों की सहायता हेतु अपने हाथ बढ़ाये | कोरोना जैसे काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो काम किये वो अविस्मरनीय है जबकि अन्य विपक्षी दल के नेता डर के मारे घरों में छुप कर बैठे हुए थे | उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है राष्ट्रहित सर्वोपरि | इसी विचार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता समाज की सेवा और उसके उत्थान के लिए आगे आने में गुरेज नहीं करते | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शीलानाथ गुप्ता, श्रवण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राहुल दिवेदीगीतिका जैन, रवि रावत, वंदना नाग, ओ बी सी मोर्चा के जिला महामंत्री सुरजीत कुमार, सरिता कुमारी, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे |

 

No comments: