Tuesday 2 January 2024

NT24 News Link : 'विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज' ....

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ में 'विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज' अभियान का आयोजन किया गया

विनय कुमार

चंडीगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण अनुरूप देश की राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में देश के युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए बनाये गए विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ अभियान, में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ भी सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। यह पहल देश के युवाओं को विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगी। कॉलेज के 95% से अधिक छात्रों ने विकसित भारत ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है और उसी के संबंध में अपने विचार साझा किए हैं। इस अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कॉलेज परिसर के अंदर विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सेल्फी बूथ और बैनर भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही, अगले सप्ताह जैसे ही अगला सेमेस्टर शुरू होगा, छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए डिबेट, पोस्टर मेकिंग, मोनोलॉग प्रतियोगिताओं और  विभिन्न प्रतियोगिताओं की योजना बनाई गई है। विकसित भारत@2047 का उद्देश्य आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल करता है।


No comments: