Tuesday 2 January 2024

NT24 News Link : चंडीगढ़ भाजपा की नई टीम की घोषणा....

केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से चंडीगढ़ भाजपा की नई टीम

 की घोषणा

विनय कुमार

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है । आज घोषित नई टीम में रामवीर भट्टी , दविंदर सिंह बबला,  कैलाश चन्द जैन,  राजकिशोर, शक्ति प्रकाश देवशाली, सुनीता धवन, जगतार सिंह जग्गा  तथा पूनम शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हुकम चंद व अमित जिंदल को प्रदेश महासचिव । कृष्ण कुमार,  संजीव कुमार राणा,  शशि शंकर तिवारी,  रुचि शेखडी,  रमेश सहोड़, गौरव गोयल तथा सुभाष मौर्य को सचिव बनाया है। प्रदीप कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष व अवी भसीन, को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । दीपक मल्होत्रा,  मनीष शर्मा तथा संजय पुरी प्रदेश कार्यालय सचिव होंगे । धीरेंद्र तायल,  गुरप्रीत सिंह ढिल्लों,  नरेश अरोड़ा व विजय राणा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है । इसी प्रकार महेंद्र निराला को सोशल मीडिया सेल  तथा राजीव कुमार को आईटी सेल का संयोजक बनाया गया है। हीरा नेगी को महिला मोर्चा, महेकवीर  संधू को युवा मोर्चा तथा जावेद अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर  पाल मल्होत्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

No comments: