Showing posts with label National Tele24 News. Show all posts
Showing posts with label National Tele24 News. Show all posts

Tuesday, 17 July 2018

गाँव दडुआ में निकली नशे के खिलाफ रैली .


नशामुक्ति अभियान को लेकर युवाओं ने निकाली रैली
एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
नशामुक्ति अभियान को लेकर चंडीगढ़ के गांव दड़ुआ में युवाओं ने एक जोरदार रैली का आयोजन किया जिसकी अगुवाई गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने की । सरपंच के अलावा यहां सभी पंचायत सदस्यों के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया थाना व दड़ुआ चौकी के प्रभारी भी मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि सरपंच हैप्पी ने नशामुक्ति को लेकर पिछले दिनों एलान किया था कि कोई भी व्यक्ति यदि दड़ुआ में नशा बिकने संबंधी सूचना देगा तो उसका नाम गुप्त रखते हुए 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा ।


पंचाग : * दिनांक - 17 जुलाई 2018*, * दिन – मंगलवार *,



* दिनांक - 17 जुलाई 2018*, * दिन – मंगलवार *, * विक्रम संवत – 2075 *, * शक संवत -1940 *, * अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, * मास – आषाढ़ *, * पक्ष – शुक्ल *, * तिथि - शाम 04:19 तक पंचमी *, * नक्षत्र - सुबह 09:28 से उत्तराफाल्गुनी *, * योग - दोपहर 02:05 तक वरीयान् *, * राहुकाल - शाम 04:02 से 05:40 *, * सूर्योदय - 06:07 *, * सूर्यास्त - 19:22 *, * दिशाशूल - उत्तर दिशा में *, * व्रत पर्व विवरण - हेरा-आषाढ़ी-स्कंद पंचमी, द्वारकाधीश पाटोत्सव, श्री वल्लभाचार्य वैकुंठ-गमन *, * विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) *
* कर्ज से संबंधित समस्या के लिए *
* कई बार पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए लोगों को कर्ज  लेना पड़ता है । गलत दिन या नक्षत्र में लिया गया पैसा आसानी से नहीं चुकता। ऐसी स्थिति में कर्ज पर ब्याज बढ़ता रहता है । कई बार स्थिति काफी परेशानी वाली हो जाती है ।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्थिति में हर बुधवार को ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ करने से आपकी इस समस्या का निदान हो सकता है । *
* भगवान गणेशजी का ध्यान करे *
* ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम् । *,* ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम् ।। *
* ।। मूल-पाठ ।। *
* सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 1 *, * त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 2 *, * हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 3 *, * महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 4 *, * तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 5 *, * भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 6 *, * शशिना कान्ति-वृद्धयर्थं पूजितो गण-नायक: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 7 *, * पालनाय च तपसां विश्वामित्रेण पूजित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 8 *,* इदं त्वृण-हर-स्तोत्रं तीव्र-दारिद्र्य-नाशनं, *, * एक-वारं पठेन्नित्यं वर्षमेकं सामहित: । *, * दारिद्र्यं दारुणं त्यक्त्वा कुबेर-समतां व्रजेत् ।। *
* कैसे करें ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ *
*- हर बुधवार सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश की पूजा करें । *, * - भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं । *, * - इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाकर ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का मन ही मन पाठ करें । *, * - इस तरह ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ करने से आपकी कर्ज से संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं । *,

Monday, 9 July 2018

पंचाग : * दिनांक - 10 जुलाई 2018*, * दिन - मंगलवार*,




 * दिनांक - 10 जुलाई 2018*,  * दिन - मंगलवार*,  * विक्रम संवत - 2075*,* शक संवत -1940*, * अयन - दक्षिणायन*, * ऋतु - वर्षा*, * मास - आषाढ़*,  * पक्ष - कृष्ण*, *तिथि - शाम 06:45 तक द्वादशी*  *नक्षत्र - 11/07 रात्रि 03:16 तक रोहिणी*  *योग - रात्रि 08:26 तक गण्ड*  *राहुकाल - शाम 04:02 से 05:41*   *सूर्योदय - 06:04*,  * सूर्यास्त - 19:23*  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*  *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत*
* विशेष *
द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*, *स्कंद पुराण के अनुसार द्वादशी के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं। *     
* जानिये दीपक जलाने की सही विधि, पाइये शुभ लाभ *
*दीपक की बत्ती या लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयुवृद्धि, पश्चिम की ओर दुःखवृद्धि, दक्षिण की ओर हानि और उत्तर की ओर रखने से धन-लाभ होता है | लौ दीपक के मध्य में रखना शुभ फलदायी है |*, * इसी प्रकार दीपक के चारों ओर लौ प्रज्वलित करना भी शुभ है किंतु यदि लौ की संख्या सम ( 2,4,6 ....) हो तो ऊर्जा-वहन की क्रिया रुक जाती है | लौ की संख्या विषम (१,३,५ ....) रखना लाभदायक है |*

* कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि  *
 *11 जुलाई 2018 बुधवार को मासिक शिवरात्रि है।*, *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*,  *1).ॐ शिवाय नम:*,  *2).ॐ सर्वात्मने नम:* , *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*, *4).ॐ हराय नम:*, *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*, *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*,  *7).ॐ सद्योजाताय नम:*,  *8).ॐ वामदेवाय नम:* , *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* ,  *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*,  *11).ॐ ईशानाय नम:*, *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*,  *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*,  *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*,  *15).ॐ प्रधानाय नम:* ,  *16).ॐ व्योमात्मने नम:* ,  *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*,  *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु*, *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*, *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी । *, *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना | बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है । *.

            

पंचांग : * दिनांक - 09 जुलाई 2018 *, * दिन – सोमवार *



 * दिनांक - 09 जुलाई 2018 *,  * दिन – सोमवार *,  * विक्रम संवत – 2075 *,  * शक संवत -1940 *, * अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, * मास – आषाढ़ *, * पक्ष – कृष्ण *, * तिथि - रात्रि 09:27 तक एकादशी *, * नक्षत्र - सुबह 06:52 से कृत्तिका *, * योग - रात्रि 11:44 तक शूल *, * राहुकाल - सुबह 07:46 से 09:25 *, * सूर्योदय - 06:04 *,  *सूर्यास्त -19:23 * , * दिशाशूल - पूर्व दिशा में * ,* व्रत पर्व विवरण - योगिनी एकादशी *, * विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।। *
* आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*, * एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। *, * एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है। *, * जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं। *, *योगिनी एकादशी * , * 08 जुलाई 2018 रविवार को रात्रि 11:31 से 09 जुलाई 2018 सोमवार को रात्रि 09:27 तक एकादशी है । *,  * विशेष 09 जुलाई 2018 सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें। *, * योगिनी एकादशी का व्रत महापापों को शांत करके महान पुण्य देने वाला है ।इसके व्रत से 88,000  ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल मिलता है। *
* भौमप्रदोष *
* 10 जुलाई 2018 मंगलवार को भौमप्रदोष है | *
* जिसके सिर पे कर्जा हो वे भौमप्रदोष के दिन नमक मिर्च बिना का भोजन करें और जप - तप अच्छी तरह से करें तो उन पर जल्दी दैवी शक्ति का वरदान मिलता है ...और कर्जे से मुक्त हो जाते हैं| उस दिन शाम के समय जप आदि विशेष रूप से करने से आदमी कर्जे के  भार से जल्दी छूट जाता है | *

Saturday, 7 July 2018

पंचांग -* दिनांक - 08 जुलाई 2018 *, * दिन – रविवार *



                                                                                  आज का पंचांग
* दिनांक - 08 जुलाई 2018 *, *  दिन – रविवार *, *  विक्रम संवत - 2075*, *  शक संवत -1940*, *  अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, *  मास – आषाढ़ *, *  पक्ष – कृष्ण  *, *  तिथि - रात्रि 11:30 तक दशमी  *, *  नक्षत्र - सुबह 07:40 से भरणी *, *  योग - रात्रि 02:31 तक धृति *, *  राहुकाल - शाम 05:41 से 07:20 *, *  सूर्योदय - 06:04 *, * सूर्यास्त - 19:23 *,
* दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
* व्रत पर्व विवरण -*
* विशेष - * रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38 ) *, * रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90 ) *, *  रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75 ) *, * स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं । *
* एकादशी व्रत के लाभ *
 * 08 जुलाई 2018 रविवार को रात्रि 11:31 से 09 जुलाई 2018 सोमवार को रात्रि 09:27 तक एकादशी है। *, * विशेष 09 जुलाई 2018 सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें । *, * एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है । *,  * जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । *, * जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है । *, * एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है । *,  * धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । *, * कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है । *, * परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है । *,
*एकादशी के दिन करने योग्य*
 * एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l *,
*एकादशी के दिन ये सावधानी रहे*
 * महीने में ` 15-15 दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के  दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा  * l

Friday, 6 July 2018

कोआर्डिनेशन कमेटी ने डी.सी. ऑफिस के सामने दिया धरना...................



 कोआर्डिनेशन कमेटी ने डी.सी. ऑफिस के सामने दिया धरना


एन टी 24 न्यूज़ 

चंडीगढ़        
कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के साथ एफिलिएटेड यूनियनों के लीडरों द्वारा डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया और डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री और भारत के गृहमंत्री को संबोधन किया यूटी मुलाजिमों की मांगों का मांग पत्र सौंपा और अजीत बालाजी जोशी डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिया कि जल्द ही मांग पत्र भारत के प्रधानमंत्री  भारत के गृहमंत्री को भेज दिया जाएगा मांग पत्र में मांग की गई की वर्क लोड बढ़ रहा है इसलिए नए पद सृजित किए जाएं, कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों की सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए तथा पंजाब सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों को रेगुलर करने के संबंध में बनाए गए एक्ट को चंडीगढ़ प्रशासन तुरंत लागू करें,चंडीगढ़ मुलाजिमों के स्टेटस के संबंध में केंद्र सरकार चंडीगढ़ प्रशासन के मुलाजिमों के हक में तुरंत फैसला करें तथा केंद्रीय वेतनमान तथा केंद्रीय सेवा नियम लागू करें, यू टी एम्प्लाइज सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम 2008 के अंतर्गत सफल उम्मीदवारों को मकान दिए जाएं,5%सीलिंग खत्म की जाए और मृतक के बारिशों को तुरंत नौकरी दी जाए,गांव के पंचायतों में काम कर रहे डेलीवेज सफाई कर्मचारियों को बेसिक पे और डी ए दिया जाए क्योंकि चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले डेलीवेज वर्कर्स को बेसिक पे और डी ए दिया जा रहा है, चंडीगढ़ प्रशासन सी टी यू विभाग में आउटसोर्सिंग पर वॉल्वो बस किलोमीटर स्कीम के तहत लाने जा रहा है उसको तुरंत रोका जाए, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को नई पेंसन की जगह पुरानी पेंसन दी जाए, एजुकेशन डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे चौकीदारों की ड्यूटी 8 घंटे निश्चित की जाए क्योंकि इन चौकीदारों से 18 - 18 घंटे ड्यूटी ली जा रही है और कोआर्डिनेशन कमेटी ने फैसला किया है कि मुलाजिम 13 जुलाई 2018 को लोकल बस स्टैंड सेक्टर 17 में इकट्ठे होंगे और गवर्नर हाउस की ओर कूच करेंगे धरने को संबोधन करते हुए अश्विनी कुमार कन्वीनर कोआर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया  के अधीन काम कर रहा है यहां कोई राजनीतिक सेटअप नहीं है इसलिए चंडीगढ़ के ऑफिसर मुलाजिमों की मांगों को हल करने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं इसलिए चंडीगढ़ मुलाजिमों में बहुत रोष है उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि जो मांग पत्र कोआर्डिनेशन कमेटी के द्वारा भेजा जा रहा हैं उन मांगों को तुरंत हल किया जाए! धरने को जसवंत सिंह प्रधान चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन,राजा राम महा सचिव हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन, रंजीत मिश्रा प्रधान एजुकेशन डिपार्टमेंट दी क्लास वर्कर्स यूनियन, राकेश कुमार महासचिव इलेक्ट्रिकल वर्कर यूनियन,यूनियन सुरेश कुमार प्रधान सीवरेज इंप्लाइज यूनियन, दलजीत सिंह इलेक्ट्रिकल स्ट्रीट लाइट वर्कर्स यूनियन रंधावा यूनाइटेड फ्रंट पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन, रविचंद्र एमसी रोड वर्कर्स यूनियन, रामफल प्रधान मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन एम सी, कुलदीप सिंह सेंट्री इंस्टॉलेशन वर्कर्स यूनियन,अनिल कुमार सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन गुरमुख सिंह प्रधान एम सी मनी माजरा वर्कर्स यूनियन,मलकीत सिंह महासचिव एम सी पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन, डॉ  हिमांशु महासचिव पंजाब चंडीगढ़ कॉलेज टीचर यूनियन,अजीत सिंह प्रधान एम सी इंप्लाइज यूनियन, दविंदर सिंह प्रधान कंडक्टर यूनियन, मामराज प्रधान स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट वर्कर्स यूनियन, पंच नाथन प्रधान चंडीगढ़ स्वीपर यूनियन,श्यामलाल घावरी प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन एम सी चंडीगढ़, जगजीत सिंह प्रधान जीएमसीएच सेक्टर 32 सिक्योरिटी गॉड वर्कर्स यूनियन आदि ने संबोधन किया l





युवा कांग्रेस ने योगी का पुतला फूंका .......


युवा कांग्रेस ने योगी का पुतला फूंका 
पुलिस योगी-मोदी के बाउंसर्स की तरह कार्य रही है

एन टी 24 न्यूज़
चण्डीगढ़।
लखनऊ में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर विरोध जताते हुए युवा कांग्रेस जिला नं.1 द्वारा आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसकी अगुआई नगर युवा प्रधान बिंदु ठाकुर ने की। प्रदेश सचिव नवदीप सिंह ने इस मौके पर भाजपा पर विपक्ष को कुचलने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों से निपटने में नाकाम पुलिस योगी-मोदी के बाउंसर्स  की तरह कार्य रही है। देश में अपराधकाल चल रहा है और कांग्रेसी नौजवानों ने इसको समाप्त करने का बीड़ा उठाया है । इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला नं.1 के उपप्रधान धीरज कुमार, आशु लव कुमार, संजीव बिरला, अभिषेक शर्मा, आशीष गजनवी, जानू मलिक, नवदीप, अमनदीप सिंह, निखिल कौशल, संदीप हनी, विनायक बंगिया, सुनील यादव, बलकार सिंह अदि युवा कांग्रेसी मौजूद थे ।