ब्रह्मज्ञान ईश्वर की अनुभूति है, ईश्वर का आगमन है – साध्वी श्रेया भारती
दिल्ली ट्रेड फेयर में चंडीगढ़ के सुरिंदर वर्मा “चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025” सम्मान से गए नवाज़े
चंडीगढ़: शहर के सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा को निवेशक जागरूकता और वित्तीय शिक्षा में लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “चैंपियन ऑफ इन्वेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी)द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 के दौरान सेबी द्वारा “भारत का शेयर बाज़ार” पैवेलियन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें सेबी, मुंबई के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमित प्रधान द्वारा प्रदान किया गया। सेबी और एम्फी ने सुरिंदर वर्मा के वर्षों से निवेशक जागरूकता, वित्तीय साक्षरता और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान पूरे भारत में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ता है। यह उपलब्धि न केवल पूरे देश के निवेशकों के लिए प्रेरणादायक है बल्कि चंडीगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है कि उसके प्रतिनिधि को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला। कार्यक्रम में विभिन्न नियामक संस्थाओं के प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ और निवेशक-शिक्षा से जुड़े सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने वर्मा के प्रयासों को सराहा, जिनमें निवेश सुरक्षा को मजबूत करना, वित्तीय साक्षरता को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाना और कई राज्यों में जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। सम्मान प्राप्त करते हुए वर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा है और वे भविष्य में भी निवेशक शिक्षा के विस्तार और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अपना काम और मजबूती से जारी रखेंगे।
एक शहर – दो पॉलिसी क्यों?
कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव बंद करो
सात दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी पहुंचे।
भाजपा सरकार के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत चंडीगढ़ कांग्रेस ने 50,000 हस्ताक्षरों का अभियान किया रवाना
देशभर में 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति को सौंपने की कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा
अपनी तीन फिल्मों के निर्माण में मेरे अनुभव काफी पीड़ादायक रहे, अब कुछ समय के लिए आराम करना चाहता हूं : विवेक रंजन अग्निहोत्री
आज़ाद होकर पहले की तरह रोज गार्डन और राक गार्डन घूमने की इच्छा जताई : अनुभव में पीड़ा, उसके बाद आराम, फिर करेंगे महाभारत थीम पर काम