Friday, 12 July 2019
NT24 News : बलबीर सिंह ढिल्लों ऑडी इंडिया के नए हैड होंगे...........
विनय कुमार
चंडीगढ
बलबीर सिंह ढिल्लों
जो अभी डीलर डैवलपमेंट के प्रमुख हैं उन्हें पदोन्नत कर के 1 सितंबर
2019 से ऑडी इंडिया का हैड बनाया जा रहा है। अनुभवी ऑटोमोटिव
पेशेवर ढिल्लों को ऑटोमोबील के कारोबार में 23 वर्षों का
अनुभव है । वर्तमान ऑडी इंडिया हैड , राहिल अंसारी को ऑडी एजी के कंपनी मुख्यालय (इंगोलस्ताद) में वित्त प्रभाग
में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। अपनी नई भूमिका में अंसारी सीनियर
डायरेक्टर, सेंट्रल सेल्स कंट्रोलिंग (ग्लोबल) का पद
संभालेंगे । ढिल्लों की नियुक्ति पर ऑडी एजी के वाइस प्रेसिडेंट-रीजन ओवरसीज़
माइकल फ्रिश फ्रिश ने कहा, ’’बलबीर भारत व मध्य-पूर्व में
ऑडी टीम का हिस्सा रहे हैं और हमें विश्वास है की -ऐसे वक्त में जब यह बाजार बाहरी
कारकों से निपटने व प्रगति करने की कोशिश में है- वह ब्रांड ऑडी को आगे ले जाने
में कामयाब होंगे। उन्हें ब्रांड, लक्जरी सैगमेंट और ऑटोमोटिव
सेक्टर की गहरी जानकारी है; उन्हें 23 वर्षों
का स्थानीय और वैश्विक अनुभव है जो हमारे लिए बहुत अच्छा है ।’’ ढिल्लों जुलाई 2018 में दोबारा ऑडी इंडिया में आए,
उससे पहले वह 2007 से 2012 के बीच कंपनी के हैड ऑफ सेल्स फील्ड फोर्स थे। उन्हें सेल्स, नेटवर्क लाभकारिता, कारोबारी रणनीति और फील्ड सेल्स
का व्यापक अनुभव है। फिलहाल वह डीलर डैवलपमेंट प्रमुख के तौर पर नेटवर्क लाभकारिता
एवं व्यापारिक योजना का दायित्व निभा रहे हैं। ऑडी इंडिया के अलावा बलबीर को ऑडी
मिडल ईस्ट, पोर्शे इंडिया और होंडा इंडिया में कार्य करने का
अनुभव रहा है।
NT24 News : PML S D PUBLIC SCHOOL ORGANIZED SANDWICH DAY....
Vinay Kumar
Chandigarh
To maintain good
health we should eat healthy. We must inculcate these habits from a very young
age kindergarten students of “PETALS” (a
unit of PML S D Public School) brought a variety of sandwiches simple,
vegetable sandwiches, Cheese toasts, grilled toasts, bagels using simple, brown
or multigrain breads. It was a delight to see the children relish and gorge the
yummy sandwiches.
Thursday, 11 July 2019
NT24 News : टेक्नो का मोबाइल फोन फैंटम 9 लॉन्च, ई-कॉमर्स में रखा कदम.....
टेक्नो का मोबाइल फोन
फैंटम 9 लॉन्च, ई-कॉमर्स में रखा कदम
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ
ग्लोबल
प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो मोबाइल ने ग्लोबल फ्लैगशिप मोबाइल फोन फैंटम 9 के लॉन्च के साथ
ही ई-कॉमर्स स्पेस में उतरने की अपनी योजना की घोषणा कर दी है। फैंटम 9 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा । दुनियाभर में टेक्नो के
पोर्टफोलियो में तीन प्रमुख सीरीज़ है - स्पार्क युवाओं के लिए एआइ ब्राइट कैमरा
(खासतौर पर कम रोशनी वाले वातावरण के लिए जबरदस्त कैमरा फीचर्स), कैमॅन बेहतरीन
सेल्फी कैमरा फीचर्स वाली लोकप्रिय कैमरा आधारित सीरीज़ और ब्रांड की सबसे प्रमुख
सीरीज़ फैंटम । टेक्नो
फैंटम 9 में स्टाईल और परफॉर्मेंस का सबसे सही संतुलन है। ये आज के तकनीक की
समझ रखने वाले मिलेनियल्स के लिए खास तौर पर बनाया गया है जो स्टाईल और एडवांस्ड
फीचर्स के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते और ये उनकी जेबों पर भारी नहीं पड़ेगा । फैंटम 9 को कई सबसे पहले
फीचर्स होने का श्रेय दिया जा सकता है। 15 हजार से कम
कीमत वाले सेगमेंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला ये सबसे पहला
स्मार्टफोन है। इसके अलावा ड्यूएल फ्रंट फ्लैशलाइट के साथ डॉट नॉट्च स्क्रीन
विशेषता वाला ये पहला स्मार्टफोन है। ऑरोरा इन्सपायर्ड स्टाइलिंग के साथ आने वाला
ये पहला स्मार्टफोन है । मारको मा, चीफ ऑपरेटिंग
ऑफीसरए ट्रांसियॉन इंडिया ने कहा, हम भारत में अपनी
मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं और देश के हर कोने में अपने ग्राहकों तक पहुंचना
चाहते हैं। पूरे भारत में टेक्नो रेंज के स्मार्टफोन्स को उपलब्ध कराने के लिए
फ्लिपकार्ट के साथ हमारी भागीदारी महत्वपूर्ण साबित होगी । फैंटम 9 की कुछ प्रमुख
विशेषताओं में शामिल हैं : • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की
पेशकश, •
एआइ सेल्फी कैमरा से कम रौशनी को मात दो सीमाओं को लांघो, • बेजोड़ संपूर्ण
दृश्य का आनंद लीजिए, •
खूबसूरत डिज़ाइन से सजा, • शानदार स्टोरेज
विकल्पों के साथ बस क्लिक करते रहिए, • अनप्लग्ड फोटोग्राफी करते रहिए,
बैटरी बॅक-अप और चार्जिंग की चिंता छोड़ो, • 14999 रुपए कीमत
पर खरीदि, जोकि वाकई पैसा वसूल है
Subscribe to:
Posts (Atom)










