Thursday, 25 July 2019
NT24 news : श्री सरस्वती दशहरा कमेटी के प्रधान एवं चेयरमैन चुने गए...............
श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर
24 के प्रधान सुभाष गोयल एवं चेयरमैन दर्शन कुमार
कुंद्रा चुने गए
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
बुधवार को सेक्टर 24 श्री सरस्वती दशहरा कमेटी
का चुनाव हुआ । जिसमें सर्वसम्मति से सरस्वती दशहरा कमेटी के प्रधान सुभाष गोयल और
चेयरमैन दर्शन कुमार कुंदरा को चुना गया । दशहरा कमेटी की सेक्टर 24 में हुई मीटिंग के दौरान फैसला लिया है। कि दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों
का चुनाव 3 साल का होगा यानी 3 साल
बाद चुनाव हुआ करेगा। इस बात की जानकारी श्री सरस्वती दशहरा कमेटी के प्रधान सुभाष
गोयल एवं चेयरमैन दर्शन कुमार कुंद्रा ने दी । दशहरा कमेटी के चुने गए पदाधिकारी ।
प्रधान सुभाष गोयल, चेयरमैन दर्शन कुमार कुंद्रा, सेक्रेट्री जनरल प्रेम शम्मी, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश
शर्मा एवं पीसी सिंगला, उपप्रधान केवल सिंह, सलाहकार जसपाल सिंह, सेक्रेटरी जनक राज एवं तेजवीर
वाइस चेयरमैन अनुज सहगल और पीआरओ रमेश भट्ट चुने गए हैं |
Tuesday, 23 July 2019
NT24 News : नछत्तर गिल ने वापिसी की अपने रोमांटिक गीत “तेरा एह प्यार” के साथ.......
नछत्तर गिल ने वापिसी की अपने रोमांटिक गीत “तेरा एह प्यार” के साथ
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
यह मनोरंजन जगत हमेशा से ही बहुत अस्थिर रहा
है जैसे एक समय पर एक इंसान इसके शिखर पर होता है और अगले ही पल गायब हो जाता है। पर
फिर भी बहुत कम लोग होते हैं जो लम्बे समय तक रहते हैं और सदाबहार हो जाते हैं। ऐसे
ही एक कलाकार हैं जिन्होनें इस इंडस्ट्री में सिर्फ अपने 20 साल ही
पूरे नहीं किए बल्कि आज भी उतने ही प्रसिद्ध हैं, वो हैं
नछत्तर गिल। हाल ही में उन्होनें अपना रोमांटिक गीत “तेरा
एह प्यार” रिलीज़ किया । इस रोमांटिक
गीत के बोल लिखे हैं अमन बरवा ने। ट्रेंडिंग बॉयज़ ने इस गीत को अरसारा म्यूजिक लेबल
से संगीतबंद किया है। अरसारा म्यूजिक ने पहले ही पॉलीवूड फिल्म “गोरियां नू दफा करो”
प्रोडूस
की है। इस गीत की वीडियो को डायरेक्ट किया है जे सी धनोआ ने, जिन्होनें
मिस पूजा के गीत “पासवर्ड”
और
“दिमाग खराब”,
प्रीत
हरपाल का गीत “कुरता”,
बादशाह
का गीत “नखरा नबाबी”
और
अर्श बेनीपाल का गीत “रेंज” की वीडियो को है । इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोडूस किया है राज
भच्चू ने । यह गीत सनी जंडू की पेशकश है। और यह पूरा
प्रोजेक्ट पवितर पित्ता की तरफ से है । इस गीत के रिलीज़ के मौके पर नछत्तर गिल ने कहा,
"सभ
से पहले मैं दर्शकों का बहुत ही शुक्रगुज़ार हूँ मेरे हर गीत जैसे “दाता जी”,
“अरदास करां”
और
“तेरे रंग न्यारे”
को
इतना प्यार और सेहयोग देने के लिए। अब काफी समय बाद मैं एक रोमांटिक गीत के साथ वापिस
आ रहा हूँ और मैं इसको लेकर बहुत ही उत्शाहित हूँ। मैं सिर्फ उम्मीद करता हूँ कि लोग
इस गीत को भी मेरे पहले गीतों की तरह ही पसंद करेंगे ।" इस गीत के डायरेक्टर जे सी धनोआ ने कहा,
"किसी
भी वीडियो को उजागर करते समय मेरा पूरा ध्यान रहता है कि गीत के बोलों के साथ ना इन्साफ़ी
न हो। और जब भी आप नछत्तर गिल जैसे किसी प्रसिद्ध कलाकार के साथ काम करते हो तो आपकी
जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मुझे खुद यह गीत बहुत ही पसंद है। मैं सिर्फ यही उम्मीद
करता हूँ कि इस गीत की वीडियो उनकी पर्सनालिटी के साथ पूरी तरह इंसाफ कर सकें ।" गीत के प्रोडूसर राज भच्चु ने कहा,
"नछत्तर
गिल हमेशा से ही आने वाले गायकों के लिए प्रेरणा और रोल मॉडल रहे हैं और मैं बहुत ही
गर्व महसूस कर रहा हूँ कि हमेइसन उनके साथ काम करने का मौका मिला।
एक
बात का मुझे पूरा विश्वास है कि उनके सारे पुराने गानों की तरह ही यह गीत “तेरा एह प्यार”
भी
सुपरहिट
होगा और दर्शकों के दिलों पर राज करेगा ।" यह गीत “तेरा
एह प्यार” पहले ही अरसारा म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब
चैनल पर रिलीज़ हो चुका है।
Subscribe to:
Posts (Atom)










