भाजपा पार्षदों की शिकायतों को दबा रही है पुलिस: भारद्वाज
132 प्राकृतिक चिकित्सा छात्र-छात्राओं को वाईस चांसलर
डा. राजबहादुर डिप्लोमें प्रदान किए
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
गांधी स्मारक भवन में दीक्षांत
समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 132 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि
माननीय डा. राजबहादुर,
वाईस चांसलर, बाबा फरीद यूनीवर्सिटी आफ मेडिकल
साईन्स के कर कमलों से डिप्लोमें प्रदान किए गए। इस अवसर पर योगेश बहल विशिष्ट अतिथि
के तौर पर उपस्थित रहे तथा दीक्षांत समारोह
की अध्यक्षता श्रीमती ललित जोशी पूर्व मेयर चंडीगढ़ ने की । समारोह का शुभारंभ डा. आर.डी.कैले
एवं उनके सहयोगियों ने स्वागत गीत एवं वंदे मात्रम गीत से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत
डा. देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन ने किया। उन्होंने गांधी स्मारक भवन में
चल रही प्रवृतियां जैसे पुस्तकालय, गांधी संग्रहालय, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार केन्द्र तथा प्राकृतिक चिकित्सा के साढ़े तीन वर्षीय डिप्लोमा
की जानकारी दी। डा. एम.पी.डोगरा अध्यक्ष प्राकृतिक चिकित्सा समिति ने बताया कि प्राकृतिक
चिकित्सा के पाठ्यक्रम में लोगों की रूचि आजकल ज्यादा बढ़ रही है। इस क्षेत्र में भी
रोजगार प्राप्ति के काफी अवसर हैं। प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर को निरोग कैसे रखा जाए
तथा रोग होने पर क्या बचाव करने होते हैं इस बारे में जानकारी दी। डा. डोगरा ने डा.
राज बहादुर जी से प्रार्थना की कि वह प्राकृतिक चिकित्सा और योग में पोस्ट ग्रेजुएट
डिप्लोमा प्राकृतिक चिकित्सा और योग में अपने विश्वविद्यालय में शुरू करवाएं ताकि विद्यार्थी
अपनी योग्यता बढ़ा सके। पूर्व मेयर ललित जोशी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह समारोह
स्व बी.बी.बहल के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया। श्री बी.बी.बहल
चंडीगढ़ सोशल आईकान एवं प्रसिद्ध समाज सेवक थे उन्होंने 15 वर्ष कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवा की। श्री बी. बी. बहल होटल एसोसिऐशन
के प्रेसीडेंट भी रहे। इस अवसर पर योगेश बहल ने धन्यवाद प्रस्ताव
प्रस्तुत किया। समारोह में ममता बहल, गुनार बहल, पापिया,
आनन्द राव, अशोक बेरी,
एम.के.विरमानी, डा. रजत सूद, डा. सरिता मेहता,
मीनू धरमानी, राजबाला,खेमराज
गर्ग, बाल कृष्ण गुप्ता,
पूनम शर्मा, अमरजीत बलदेव राज, आदि लोगों ने विशेष रूप से भाग लिया। उमा महाजन ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
गांधी स्मारक भवन में एक शाम माँ के नाम काव्य गोष्ठी
का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
मंजिल ग्रुप
साहित्य मंच (मगसम) की राष्ट्रीय इकाई ने चंडीगढ़ में रविवार को “एक शाम मां के
नाम” काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवराज त्यागी
निदेशक, गांधी स्मारक भवन और
अध्यक्षता डॉ एच के खरबंदा ने की। इस कार्यक्रम के प्रणेता सुधीर सिंह सुधाकर राष्ट्रीय
संयोजक, मगसम ने बताया कि चंडीगढ़ में
साहित्य के प्रति रुझान देखकर मन आनंदित हो गया। सभी कवियों ने मां के ऊपर अपनी
उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता शर्मा कुंद्रा ने
वंदे मातरम को गाकर किया। संतोष गर्ग ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। डॉ
अनीश गर्ग ने अपनी आवाज में ‘मां को शब्दों में बांध दूं यह मेरी औकात नहीं’ कविता
से अपनी दमदार प्रस्तुति दी। अन्य कवियों में विनोद कश्यप, डॉ. निशी मोहन, शशिकांत श्रीवास्तव, बलवंत तक्षक, संतोष गर्ग, संगीता शर्मा कुंद्रा, राजन सुदामा, मनदीप कौर ने मां के ऊपर मनभावन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में
राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह ‘सुधाकर’ जी ने चंडीगढ़ का संयोजक डॉ अनीश कर को
नियुक्त किया और और उनकी दमदार प्रस्तुति को देखते हुए “तूलिका हुंकार सम्मान” से
सम्मानित किया।
बेलगाम हुई महंगाई के खिलाफ "आप" ने चंडीगढ़ में निकाला पैदल मार्च
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
जीएमएसएच सैक्टर 16के मुलाजिम
अपनी मांगो के हक 28 तथा 29 सितंबर को करेगे प्रदर्शन
सांझी
मीटिंग मे लिया फैसला..
इंडस्ट्रियल एरिया में 'ओपन एयर जिम' स्थानीय निवासियों को समर्पित
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भरतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे 'सेवा ही समर्पण' कार्यक्रम के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में 'ओपन एयर जिम' स्थानीय निवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव भूपिंदर सैनी, मंडल अध्यक्ष चमन लाल, सतबीर सिंह ठाकुर, विकास गुगनानी, मुकेश चनालिया अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जंगशेर सिंह, सब डिविजनल इंजीनियर अंग्रेज सिंह, राजिंदर पाल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। देवशाली ने बताया कि इससे पूर्व भी इस पार्क में ओपन एयर जिम लगाया गया था लेकिन सड़क के चौड़ीकरण के दौरान टो वॉल, पार्क और जिम क्षतिग्रस्त हो गया था। अब पुनः इस पार्क का सौंदर्यीकरण के अंतर्गत टो-वॉल बन चुकी है, जिम भी लग गया है और अन्य कार्य प्रगति पर हैं। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मानाने हेतु पौधरोपण भी किया गया।
लायंस कंपनी से ठेका रद्द करे नगर निगम:- छाबड़ा
शहरवासियों से इतने टैक्स, नगर निगम का नाम अब वसूली केंद्र रख दो:- छाबड़ा
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे बीजेपी शासित नगर निगम: -छाबड़ा
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि जब से बीजेपी ने ठेका प्रथा के तहत सफाई कंपनी लियोंस से शहर की सफाई का ठेका किया है तब से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है सफाई में हम लगातार पिछडते जा रहे है जिन कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना था बीजेपी ने उन्हें ठेकेदार के अधीन कर पक्के होने उम्मीद ही खत्म कर दी जोकि इनके साथ धोखा हुआ है। छाबड़ा ने कहा पहले पानी के तीन गुना बिल बढ़ा दिए फिर नगर निगम का चुनाव देखते ही उस फैसले को जून तक टाल दिया फैसला वापिस नही लिया उसके बाबजूद भी सीवरेज टैक्स के माध्यम से पानी के बिलो में जनता की जेब काटी जा रही है अब नगर निगम का नाम वसूली केंद्र रख देना चाहिए हर बात के भारी भरकम टैक्स लिए जा रहे है चाहे वो पानी, बिजली के बिलो में लिए जाने वाले टैक्स क्यों ना हो, प्रोपर्टी टैक्स, हाई पार्किंग रेट्स, कमनियुटी सेंटर की बुकिंग के रेट्स आदि ने जनता का जीना मुहाल किया हुआ है। इतने टैक्स लेने के बाद भी सड़कें टूटी हुई है, स्टीट लाइट टूटी हुई है, पार्क बदहाल है, कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नही मिलती है आखिर इतना राजस्व जा कहाँ रहा है कहाँ इस्तेमाल हो रहा है उसका जवाब नगर निगम चुनाव में बीजेपी को जनता को देना होगा।