पुस्तकालय से संबंधित प्रतियोगिताओं का
आयोजन
मैरिज पैलेस में गोलियों से भूना पंजाब कांग्रेस का नेता, इलाज शुरू होने से पहले ही हुई मौत
एन
टी 24 न्यूज़
विनय
कुमार शर्मा
पंजाब
पंजाब
तरनतारन में कांग्रेस नेता और पट्टी मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमेन मेजर सिंह
धालीवाल की हत्या कर दी गई । घटना के बाद उन्हें तत्काल आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया
गया था। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही मेजर धालीवाल की मौत हो गई। इधर, घटना
की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। बताया जाता है कि,
जिस वक्त मेजर सिंह धालीवाल पर हमला हुआ उस वक्त वह अपने अपने मैरिज
पैलेस एस जी आई गांव संगवां में मौजूद थे। वहां उनके साथ और भी लोगों की मौजूदगी
थी। लेकिन इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोलियां दाग दीं। बताते
हैं कि, मेजर सिंह धालीवाल की छाती में दो गोलियां लगीं और
इसके बाद वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़े। स्वाल ये उठा की हत्या क्यों
हुई? फिलहाल, पुलिस मेजर सिंह धालीवाल
की हत्या की जांच पड़ताल कर रही है। माना जा रहा है कि, यह
हत्या रंजीशन की गई है। हालांकि, हत्या की स्पष्ट जानकारी
आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को
खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सीएम खट्टर ने शुरू किया भाषण, कहा- बजट में शामिल किए गए हैं लोगों के सुझाव
हरियाणा बजट वित्तीय वर्ष 2023-24
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मिशन 2024 को फोकस करते हुए गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बजट में लोगों के सुझाव को शामिल किया गया है। सीएम मनोहर लाल के बजट भाषण के साथ सदन की शुरुआत हुई। सीएम मनोहर लाल ने एक लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश करने का प्रस्ताव किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट पेश करने विधानसभा जाते हुए। इसी बजट की आधार पर होगी आगे की रणनीति तैयार प्री बजट बैठकों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकेत दे चुके हैं कि राज्य का बजट कल्याणकारी और हर वर्ग के लिए अच्छा होगा। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सभी विभागों से आए फीडबैक के बाद बजट के लिए रोडमैप तैयार किया गया और सरकार इसी के आधार पर आगे बढ़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने निवास पर बजट 2023-24 की कॉपियों पर हस्ताक्षर करते हुए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि गोरक्षा के नाम गुंडे काम कर रहे हैं। क्या इन्हें जो हथियार दिए हुए हैं वे मुस्लिम समाज को मारने के लिए हुए दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में चारा लेने जाने वाली मुस्लिम समाज की बहन बेटियों से अश्लील हरकत करते हैं। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें विभिन्न धाराओं पर मामले दर्ज करते है। फिर गोरक्षकों ने गौ-रक्षा के नाम पर इन लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दूसरे दिन कांग्रेस विधायक ने सरस्वती नदी और दादूपुर नलवी नहर मुद्दा उठाया लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खुदी खुदाई दादूपुर नलवी नहर को सरकार ने मिट्टी भर कर बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का दावा करती है, लेकिन उसकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। बारिश में नदी का पानी फसल बर्बाद कर देता है। उन्होंने सरस्वती नदी की खुदाई कराने की मांग की। दूसरे दिन OPS पर हुड्डा बोले- बहुत भारी गलती हुई थी, थम्म ठीक कर ल्यो हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग बड़ा मुद्दा बन चुका है। बजट सत्र के तीसरे दिन ओपीएस की खूबियां और नई पेंशन योजना (एनपीएस) की खामियों का खाका कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने रखा। इस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोर्चा संभाला और जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार ने एनपीएस को मंजूरी दी थी। हुड्डा बोले- चलो हमनै तो लागू कर दिया और बहुत भारी गलती की थी। फिर थम्म ठीक कर ल्यो। मेरी गलती निकाल रहे हो तो सुधार लो भाई। समझदार वाली बात करो, बहुत तजुर्बा सीखना है तन्नै।
सत्र के दूसरे चरण में होगी बजट पर चर्चा
हरियाणा बजट सत्र के पहले चरण के बाद और
विधानसभा के 21
दिन के अवकाश के बाद 17
मार्च को बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा,
जो 22
मार्च तक चलेगा। इसमें पेश हुए बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। सत्ता और विपक्ष के
विधायक बजट को लेकर चर्चा करेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज बीजेपी
और जेजेपी की गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल से बतौर
वित्त मंत्री इस साल के बजट को एक लाख 83
हजार करोड़ का पेश किया है। पिछले साल एक लाख
77 हजार
255 करोड़
का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21
में 1
लाख 53
हजार 384
करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।
भगवान शनि देव शिला सहित नवग्रह मंडल की चार दिवसीय पूजा-अर्चना और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के पहले दिन वैदिक मंत्रोउच्चारण से गूंज उठा मंदिर परिसर
पहले
दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा, श्रद्वालुओं
के लिए अटूट भंडारा आयोजित
पूर्णाहूति के साथ 108 घंटे के महामृत्युंजय यज्ञ का समापन, 108 की महत्ता को यज्ञ से दर्शाया गया
बेरी वाले बाबा आश्रम में
पंचमुखी महादेव का महारुद्राभिषेक अखंड दुग्ध धारा से किया गया
संतों, ब्राह्मणों को भोजन कराकर भंडारे का आयोजन हुआ
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
गुजरात से जूना अखाडा के
प्रमुख वासुदेव नंद गिरि जी महाराज के सनिध्य में हो रहे सेक्टर-35 बेरी वाले बाबा आश्रम में 66वें महामृत्युंजय ज्ञान
महायज्ञ का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रों द्वारा शिव महापुरुाण का 108 घंटे का लगातार पाठ किया गया। पंचमुखी महादेव का महारुद्राभिषेक अखंड
दुग्ध धारा से किया गया, जो 108 घंटे
तक चला। सोमवार दोपहर को इस महायज्ञ का समापन पूर्णाहूति के साथ हुआ। यह यज्ञ को
इक्कीस ब्राहम्णों और यज्ञाचार्य-पंडित ऋषिकेश पाठक द्वारा सम्पन्न कराया गया।
इसमें विभिन्न शहरों से सद्गुरू सेवा आश्रम, वैडाल धाम,
तालुका पालीतान - जिला भावनगर से संत-महात्मा और यजमान शामिल हुए। 108
घंटे तक चले इस यज्ञ से पुराणों में वर्णित 108 की संख्या के महत्व को दर्शाया गया। इस यज्ञ समापन जूना अखाडा गुजरात के
प्रमुख वासुदेव नंद गिरि जी महाराज और जूना अखाडा के चंडीगढ़ प्रमुख महंत रघुबीर
गिरी की आरती के साथ हुई। उसके बाद साधु महात्माओं और ब्राह्मणों ने आरती कर
यज्ञशाला में हवन कुंड को प्रणाम कर आर्शीवाद लिया। यज्ञ समाप्ति के मौके पर
भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद संत-महात्माओं सहित संगत में पांच दिन तक हिस्सा
बने सभी लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
ड्रग्स की सप्लाई चेन की पोल खोलती है
पंजाबी शार्ट मूवी सुनेहा
एक परिवार भी फिल्म देख कर ड्रग्स के
सौदागरों से बच गया तो प्रयास सफल : सुखविंदर शर्मा
परेड ग्राउंड में 10 फरवरी से चार दिवसीय एक्सपो आर्कएक्स आयोजित
आर्कएक्स
इंटीरियर,
एक्सटीरियर और निर्माण सामग्री पर एक प्रदर्शनी है
नेपोटिज्म व बॉयकॉट गैंग के खिलाफ आवाज़ बुलंद की बॉलीवुड अभिनेता रंजीत ने
फिल्म कलाकारों के बच्चों
को भी इस क्षेत्र में हाथ आजमाने का है हक़
सेंसर बोर्ड की अवमानना
करता है बॉयकॉट गैंग
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चण्डीगढ़
भारत रत्न स्वर कोकिला
लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें समर्पित एक म्यूजिक इवनिंग 'अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर'नेपोटिज्म में सेलिब्रिटी
गेस्ट के तौर पर पर भाग लेने हेतु यहां पधारे वरिष्ठ प्रसिद्ध फिल्म कलाकार रंजीत
ने बॉलीवुड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों नेपोटिज्म व बॉयकॉट गैंग पर अपने विचार प्रकट
करते हुए इनका विरोध किया। उन्होंने कहा कि फिल्म
कलाकारों के बच्चों को भी इस क्षेत्र में हाथ आजमाने का उसी प्रकार पूरा पूरा हक़
हक़ है जिस प्रकार अन्य पेशों में होता है। इसमें कुछ
भी गलत नहीं है। बॉयकॉट गैंग के नए चलन पर बरसते हुए
उन्होंने कहा कि भारतीय सेंसर बोर्ड एक वैधानिक संस्था है जिसमें अपने-अपने
क्षेत्र के विशेषज्ञता युक्त लोग फिल्मों को ठोक बजा कर सर्टिफिकेट जारी करते हैं।
बॉयकॉट गैंग इस संस्था की वैल्यू को खत्म कर रही है।
हर वर्ष लता जी की पुण्य
तिथि पर आयोजित की जाएगी संगीत संध्या : परम चंदेल
चंडीगढ़ : भारत रत्न स्वर
कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें समर्पित एक म्यूजिक
इवनिंग 'अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर' के आयोजक म्यूज़िकल वेव्स के संचालक परम चंदेल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में
आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वे पहले भी इस
प्रकार के संगीतमय कार्यक्रम करवाते रहते हैं। भविष्य में वे लता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें आदरांजलि स्वरूप ऐसे
कार्यक्रम आयोजित करवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ना
केवल नए कलाकारों को मंच मिलता है, बल्कि साथ ही उनके लिए
रोजगार का जरिया बनता है।
एचपीवी टीकाकरण और नियमित जांच से सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ श्वेता तहलान
सर्वाइकल
कैंसर का जल्द पता लगाने से कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की आवश्यकता के बिना अकेले
सर्जरी के माध्यम से रोगियों का इलाज करने में मदद मिलती है
विनय
कुमार शर्मा
चंडीगढ़
एक
45 वर्षीय महिला को लगातार योनि स्राव और पोस्टकोटल ब्लीडिंग (संभोग के बाद
रक्तस्राव) का अनुभव हो रहा था। उसे अन्य डॉक्टरों से लिए गए उपचार से कोई राहत
नहीं मिल रही थी। रोगी ने हाल ही में फोर्टिस अस्पताल मोहाली के गाइनी
ओन्को-सर्जरी की कंस्लटेंट डॉ श्वेता तहलान से संपर्क किया। सर्वाइकल बायोप्सी
सहित मेडिकल जांच से पता चला कि मरीज इनवेसिव स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा से पीडि़त
थी। श्रोणि के एमआरआई और छाती और पेट के कंट्रास्ट-एन्हांस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी
(सीईसीटी) से पता चला कि कैंसर स्टेज 1 में था। चूंकि कैंसर
का निदान प्रारंभिक चरण में ही हो गया था, इसलिए डॉ तहलन ने
रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी (आसपास के टिश्यू और पैल्विक लिम्फ नोड्स के साथ-साथ
गर्भाशय को पूरी तरह से सर्जिकल रूप से हटाना) किया। उन्हें किसी सहायक उपचार की
आवश्यकता नहीं थी। ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी आसान हो गई थी और सर्जरी के
पांचवें दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और आज सामान्य
जीवन जी रही हैं। सर्वाइकल कैंसर का जल्द पता लगाने पर जोर देते हुए, डॉ तहलान ने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने शरीर में किसी भी असामान्य
परिवर्तन को नोटिस करने के लिए सावधान रहना चाहिए और किसी भी लक्षण के मामले में
तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए। सर्वाइकल कैंसर के प्रारंभिक चरण में कोई लक्षण
उत्पन्न नहीं हो सकता है। हालांकि, लक्षणों में पोस्टकोटल या
इंटरमेंस्ट्रुअल वेजाइनल ब्लीडिंग, अनियमित पीरियड्स,
पोस्टमेनोपॉज़ल ब्लीडिंग, लगातार या
दुर्गंधयुक्त योनि स्राव और पेल्विक दर्द शामिल हो सकते हैं। प्रारंभिक सर्वाइकल
कैंसर का इलाज अकेले सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है, और
व्यक्ति कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से बच सकता है। इमेजिंग जैसे आवश्यकता के
अनुसार सीटी स्कैन, एमआरआई या पीईटी-सीटी, इसके अलावा कैंसर के रोगी का प्रबंधन करते समय टिश्यू बायोप्सी की जाती
है। 25 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के बीच
की सभी महिलाओं के लिए नियमित जांच के लाभों पर, डॉ तहलान ने
कहा, सरवाईकल कैंसर के विकसित होने से पहले, एक लंबी पूर्व-कैंसर अवस्था होती है जिसमें शरीर में असामान्य कोशिकाएं
मौजूद होती हैं, लेकिन अभी तक कैंसर नहीं बना है। रोगी में
आमतौर पर प्रीकैंसर स्टेज में कोई लक्षण नहीं होते हैं और केवल स्क्रीनिंग द्वारा
इसका पता लगाया जा सकता है। इस स्तर पर, लूप
इलेक्ट्रोसर्जिकल एक्सिशन प्रोसीजर (एलईईपी) और कोन बायोप्सी (सर्विक्स से
असामान्य टिश्यू को हटाने के लिए सर्जरी) जैसी सरल सर्जिकल प्रक्रियाएं रोगी को
रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी की आवश्यकता के बिना पूरी तरह से इलाज कर सकती हैं और
गर्भाशय और अंडाशय को बचाया जा सकता है। डॉ तहलान ने सर्वाइकल कैंसर को मात देने
में एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। लड़कियों के टीकाकरण के लिए आदर्श
आयु 9-14 वर्ष है, हालांकि कैच-अप
टीकाकरण 26 वर्ष की आयु तक किया जा सकता है। बचपन या
किशोरावस्था में किया गया टीकाकरण जीवन के बाद के वर्षों में सर्वाइकल कैंसर से
बचाव में मदद करता है। सर्वाइकल कैंसर के लिए विभिन्न स्क्रीनिंग टेस्ट के बारे
में जानकारी देते हुए, डॉ. तहलान ने कहा, टेस्ट में पैप स्मीयर, हाई-रिस्क ह्यूमन
पैपिलोमावायरस (एचआरएचपीवी) टेस्ट, एसिटिक एसिड (वीआईए) के
साथ सर्विक्स का विजुअल इंस्पेक्शन और वीआईए (वीआईएलआई) के बाद विजुअल एग्जामिनेशन
शामिल हैं। कोलपोस्कोपी सर्वाइकल प्री-कैंसर स्टेज का पता लगाने के लिए किया जाता
है जो सरल सर्जिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से इलाज योग्य है। अन्य गायनी कैंसरों के
लिए, कोई नियमित जांच परीक्षण उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए किसी
भी चेतावनी के संकेत के मामले में जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण
है। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग क्लिनिक की अध्यक्षता
डॉ श्वेता तहलान कर रही हैं।