Saturday 12 May 2018

कालोनियों और शहरी सेक्टरों में चलाया सफाई अभियान


कालोनियों और शहरी सेक्टरों  में चलाया सफाई अभियान 


विनय कुमार

चंडीगढ़
विश्विख्यात महान संत कबीर साहिब के 620वें प्रकाशोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आगामी 28 जून तक शहर भर की सभी कालोनियों और शहर के सभी सेक्टरों  में  सफाई अभियान चलाया जा रहा है | यह जानकारी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत आज मलोया कालोनी से की गई | इस अभियान में स्थानीय पार्षद राजेश कालिया व सुनीता धवन, मोर्चा के उपाध्यक्ष ज्ञानी राम बागड़ी, महामंत्री विक्की शेरा, जिला नंबर 2 के मोर्चा अध्यक्ष संजीव रोहट, जिला नंबर 1 के मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार, रिंकू व् राजू  ने भी हिस्सा लिया | कार्यक्रम की शुरुआत में मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्तायों ने हाथों में झाड़ू आदि लेकर पूरी कालोनी की सफाई की | कालोनी के भीतर जगह जगह लगे कूड़े करकट को कार्यकर्तायों ने उठाया | इस अभियान में मोर्चा कार्यकर्तायों के साथ साथ स्थानीय निव्वासियों ने भी भाग लिया | इस अवसर  पर मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर जी के प्रकाशोत्सव को सफाई अभियान से जोड़ने का श्रेय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को जाता है | उन्होंने इस प्रकार के आयोजन की शुरुआत कर एक अनूठा उदहारण पेश किया है | उन्होंने कहा कि आज से अभियान की शुरुआत हुई है और यह अभियान चंडीगढ़ के सभी जिलों में पड़ने वाली कालोनियों व शहर के सभी सेक्टरों में चलाया जाएगा |


No comments: