Saturday 12 May 2018

प्रतिज्ञा फाउंडेशन के द्वारा लगाया गया आंखों की जांच का शिविर

प्रतिज्ञा फाउंडेशन के द्वारा लगाया गया आंखों की जांच का शिविर

विनय कुमार 

चंडीगढ़ 
प्रतिज्ञा फाउंडेशन की तरफ से सेक्टर 56  के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में आईज चेकअप कैंप का आयोजन B K हेल्पिंग हैंड्स के सहयोग से किया गया। शिवर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन जी के द्वारा किया गया और उनके साथ विशेष रूप से प्रतिज्ञा फाउंडेशन के  प्रधान  भरत यादव  चेयरमैन  दीपक शर्मा  जनरल सेक्टरी  महेंदर धीमान स्थानीय पार्षद सतीश कैथ पार्षद  रवि कांत शर्मा पार्षद अनिल दुबे s h o रंजीत सिंह चौकी इंचार्ज सेवा सिंह स्कूल के प्रिंसिपल संतोख सिंह रमेश सिंह ललित कांसल योगराज सिंह नरेश अरोड़ा दया प्रकाश गुप्ता MD खान मंगेश शर्मा बी के एनजीओ के डायरेक्टर प्रदीप ठाकुर अंजू डॉक्टर सरस्वती गुप्ता सुखप्रीत कौर मानसी कपूर नेहा मेघना तिवारी व PGI से डॉक्टर दीप्ति यादव डॉ सीमा डॉ अभिनव डॉक्टर उदय मिस शुभी जसवंत आदि उपस्थित रहे। 
प्रतिज्ञा फाउंडेशन  के प्रधान भरत यादव ने बताया की तकरीबन ढाई सौ लोगों ने आंखों की जांच की गई है जिनमें से पाया गया कि तकरीबन 100 लोगों की आंखों के चश्मे की जरूरत है जो कि लोगों को पता ही नहीं था। प्रतिज्ञा फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक शर्मा ने बताया की अगले महीने सेक्टर 46 में आंखों की जांच का शिविर लगाया जाएगा और जिन लोगों को आंखों के लिए चश्मो की आवश्यकता होगी वह प्रतिज्ञा फाउंडेशन के द्वारा उन्हें फ्री में बनवाकर दिए जाएंगे  l अंत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन जी ने प्रतिज्ञा फाउंडेशन की सहारणा करते हुए कहा कि ऐसे समाजिक कार्य करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए और समय-समय पर गरीब लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए ऐसे कैंपों का आयोजन किया जाना चाहिए।

No comments: