Sunday 13 May 2018

9 साल बाद मनीष निगम का इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन की प्रधानगी पर कब्जा ।


9 साल बाद मनीष निगम ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर किया कब्जा 


विनय कुमार 

चंडीगढ़  

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन के शनिवार दिनाक 12 /05 /2018 को हुए वार्षिक समारोह में सर्वसम्मति से मनीष निगम को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया l वर्तमान में वो चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन महासचिव थे । इस एसोसिएशन में लगभग दोसो सदस्य है जो CIYA के एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य के साथ मिलकर  समय समय  पर इंडस्ट्रीज के बेहतरी के लिए कदम उठाते रहते है । वही चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल युथ एसोसिएशन के निवतर्मान अध्यक्ष अवि भसीन अब CIYA के चेयरमैन बनाये गए है।
      सिया के प्रधान बनने के बाद अपने पहले संबोधन में सभी मेंबरों को संबोधन करते हुए साइंटिफिक वर्क्स के मालिक  मनीष निगम ने कहा कि मैंने 9 साल तक सिया में जनरल सेक्टरी पद इमानदारी से काम करते हुए अपना 100% सहयोग दिया और आज आप सब मेंबरों और फाउंडर मेंबरों के सहयोग से जो मुझे सिया की सेवा करने के लिए मौका मिला है उस पर में 100%  खरा उतरूंगा और उन्होंने कहा व्यापारियों जो भी समस्या होगी वह मेरी समस्या होगी और मैं अब व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं का हल करवाने की कोशिश करूंगा।
    समारोह के अंत में पूर्व अध्यक्ष अवि भसीन ने सभी को धन्यवाद भाषण दिया और सभी सदस्यों का सहयोग देने के लिए बधाई दी l उन्होंने आगे बताया के मनीष निगम कायस्थ सभा ट्राइसिटी के अध्यक्षबीजेपी स्माल एंड माइक्रो इंडस्ट्रीज सेल के कन्वेनर एवं RWA मोयियाज़ रॉयल सिटीजीरकपुर के महासचिव भी है । इस वार्षिक समारोह में  CIYA  चंडीगढ़ के निम्नलिखित सक्रिय सदस्य के अलावा  करीब 125 सदस्य उपस्थित रहे ।  हरिंदर सिंह सलचदीपक शर्मा,  रितेश अरोड़ा , दीपक अरोड़ा , महेश जैन , अभय गुप्ता , दीपक पराशर , हरसिमरन सिंह , मनु वोहरा , अरुण शर्मा , करण वासुदेवा , दीपक कुमार , रमनदीप सिंह , जरनैल सिंह। 


No comments: