Sunday 16 September 2018

भाजपा चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का आयोजन


भाजपा चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी का आयोजन 16 सितम्बर को पार्टी कार्यालय कमलम् सेक्टर 33 में सुबह 9 बजे से होगा| इसके साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का देवलोक गमन का एक माह पूरा होने जा रहा है इसी दिवस पर उनको श्रधान्जली देने हेतु पार्टी कार्यालय में शाम 5 बजे से काव्यांजली कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा | इसके साथ पार्टी कार्यालय में स्थापित 26 किलोवाट बिजली उत्पादन करने वाला सौर ऊर्जा संयत्र का उद्घाटन भी किया जायेगा |  यह जानकारी पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविन्द्र पठानिया ने दी | उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल इस बैठक में विशेष रूप से भाग लेंगे | इसअतिमहत्वपूर्ण कार्यकारिणी में संगठन की और से इस बार सभी को इसमें भाग लेना अनिवार्य किया गया है | इस कार्यकारिणी में इस बार सभी पूर्व अध्यक्ष,संगठन महा मंत्री, पूर्व और वर्तमान सांसद, पूर्वएव वर्तमान मेयर,पूर्वएव वर्तमान जिला परिषद् चेयरमैन और सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष व सदस्य, सरपंच, पार्षद, जिला अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, विभाग प्रकल्प, प्रकोष्ठ आदि के संयोजक आदि भी भाग लेना अनिवार्य है | इस महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा के वित्तमंत्री कप्तान अभिमन्यु भी भाग लेंगे और शाम को पार्टी कार्यालय कमलम् सेक्टर 33 में लगाये गए 26 किलो वाट के सौर ऊर्जा से संचालित बिजली उत्पादन यूनिट का उद्घाटन करेंगे | गौरतलब है कि चंडीगढ़ भाजपा का यह पहला राजनैतिक कार्यालय होगा जिसमे सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए ऐसा यूनिट स्थापित किया गया है | जितनी बिजली की खपत वर्तमान में पार्टी कार्यालय कमलम् में हो रही है इस सौर ऊर्जा संयत्र से 25 वर्षों तक के लिए काफी है |


No comments: