Friday 14 September 2018

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत
एन टी 24 न्यूज़
चण्डीगढ़
    भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 15 सितम्बर को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शुरू होगी | यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक ने प्रदान की | इस अभियान के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्त्व के दिशानिर्देश पर इस अभियान को आगामी 2 अक्टूबर तक चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जायेगा | इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्तायों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी इस के साथ जोड़ा जायेगा | उन्होंने 15 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सुबह 8 बजे सेक्टर 23 के बाल भवन, 9 बजे सेक्टर 22 स्थित निज्जर ढाबा के पीछे, 9.30 बजे राणा हवेली मनीमाजरा, 10 बजे खुड्डा अली शेर और सुबह 11 बजे सेक्टर 52 स्थित एल आई जी फ्लैट के समीप इस अभियान को चलाया जायेगा | इस अभियान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन इसमें भाग लेंगे | अतः आपसे अनुरोध है कि आप उपरोक्त कार्यक्रमों को कवर करने के लिए अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/न्यूज़ चैनल आदि से फोटोग्राफर/ कैमरामैन/ छायाकार को भेजने का कष्ट करें |

No comments: