Tuesday 13 November 2018

NT24 News : छठ पर्व की चंडीगढ़ वासिओं को बधाई : संजय टंडन

छठ पर्व की चंडीगढ़वासिओं को बधाई : संजय टंडन
छठपर्व पर संजय टंडन ने की पूजा अर्चना 

हमारे पर्व, त्यौहार ही है हमारी संस्कृति की धरोहर टंडन
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने छठ पर्व के पावन अवसर पर सभी चंदिगढ़वासियों को बधाई प्रदान की | वे पूर्वांचल वेलफेयरएसोसिएशनद्वारा सेक्टर 42 मेंआयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में  भाग लेने गए थे | कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक रविन्द्र पठानिया ने बताया कि इस मौके पर उनके साथ पार्टी के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार,वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन, मेयर देवेश मौदगिल, कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा, पार्षद चन्द्रावती शुक्ला, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के संयोजक गोपाल शुक्ला (पप्पू शुक्ला ), ललित चौहान मंडल अध्यक्ष आदि ने भी पूजा अर्चना की और सभी की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की | इस मौके पर चंडीगढ़ और उसके आस पास से काफी लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने आये हुए थे | लोगों ने परम्परागत पौशाक पहन कर सूर्य देव को जल चढ़ाया |  उपस्थित सभी लोगों को इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि भारत देश विविधता में एकता का प्रतीक है | यहाँ पर सभी धर्मों के लोगों के पर्व सभी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं | हमारे पर्व त्यौहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं और इनसे कुछ न कुछ सीख हम सभी को प्राप्त होती है | छठ पूजा एक हिन्दुओं का पर्व है इसे छठ पर्वछठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाने की प्रथा है | इस पर्व के अनुसार इसमें माँ छठी और सूर्य देव की उपासना की जाती है | ये पर्व बिहारझारखण्डपूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ तराई स्थानों में मनाया जाता है | इसमें लोग अपना व्रत पूरा कर के सुखीस्वस्थ और निरोगी होने की कामना करते हैं | ये व्रत बहुत कठिन व्रत माना गया है,लेकिन श्रद्धालुओं की श्रद्धा इसे उनके लिए आसान बना देती है | उन्होंने इस कार्यक्रम सफल आयोजन बनाने के लिए सभा का विशेष आभार व्यक्त किया है |

No comments: