Monday 29 July 2019

NT24 News : नैनीताल के युवक ने पत्नी को किडनी दे कर नया जीवन दिया.......

नैनीताल के युवक ने पत्नी को किडनी दे कर नया जीवन दिया
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
पंचकूला
सच्चे प्यार की मिसाल कायम करते हुए नैनीताल से 29 वर्षीय विनोद ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी को किडनी दान कर एक नया जीवन प्रदान दिया। रेनू किडनियां फेल होने के कारण जीवन के काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। डॉ.राजीव गोयल, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन और सीनियर कंसल्टेंट- यूरोलॉजी द्वारा अल्केमिस्ट अस्पताल पंचकूला में सफलतापूर्वक इस ट्रांसप्लांट को किया गया। विनोद ने कहा कि उनकी पत्नी एक मुश्किल जीवन जी रही थी, और नियमित डायलिसिस पर थी। ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद अब रेणु पूरी तरह से ठीक हो गई है। डॉ.राजीव गोयल ने बताया कि विनोद ने समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। रेनू को गर्भावस्था के 9वें महीने में हायपरटेंशन के कारण क्रोनिक किडनी रोग का पता चला था। वह हेमोडायलिसिस पर थी। रोगी के परिवार के अन्य सदस्य भी अपनी किडनी दान करने के लिए तैयार थे, लेकिन उनमें से कोई भी किडनी दान करने के लिए उपयुक्त नहीं था। तब रेनू के पति विनोद अपनी किडनी दान करने के लिए आगे आए और सौभाग्य से उनकी किडनी उनकी पत्नी से मैच कर गई। डॉ.राजीव ने आगे बताया कि लंबे समय तक हेमोडायलिसिस न केवल मरीज की औसत आयु को कम करता है, बल्कि रोगी और परिवार को शारीरिक और मानसिक ट्रामा भी देता है। किडनी ट्रांसप्लांट इन मरीजों को एक नया जीवनदान देता है। डोनर किडनी दान के बाद भी सामान्य जीवन जीते हैं। चंडीगढ 29 जुलाई।  भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत  भारतीय जनता पार्टी चंडीगड़ के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मोर्चा अध्यक्ष चौधरी अमजद की अध्यक्षता में सेक्टर 29 में संगठन  पर्व का आयोजन किया गया जिसमें 300 के लगभग स्थानीय व्यक्तियों को भाजपा के साथ जोड़ा व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। जबकि जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशालीमोर्चा के सदस्यता प्रमुख कैलाश चन्द जैन , मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव हाजी खुर्शीद सलमानी, मंडल अध्यक्ष शीलनाथ गुप्ता, मोहम्मद वसीम, अनिल मसीह, इस्तखार अहमद, अनवर अहमद सिद्दीकी, ने विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई  है। पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र के प्रति अपना जो सेवा भाव दिखाया है तथा सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करने के बाद अब सब का विश्वास भी जीता है और विश्वास बनाया हैं तथा राष्ट्र निर्माण सहयोग दिया है। इससे प्रेरित होकर अधिक से अधिक लोग राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को उत्सुक है। इसीलिए लगातार भाजपा के सदस्य बन रहे हैं चंडीगढ में भी इस बार सवा लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे 11 अगस्त तक  पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बिना किसी भेदभाव के सबके विकास की नीतियों की बदौलत देश तरक्की की राह पर है। पूरे विश्व मे भारत को सम्मान मिला है। एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की तरफ चल रहा है और आप भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर  राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देने का कार्य कर रहे है इसलये धन्यवाद के पात्र है।

No comments: