Friday 19 June 2020

NT24 News : ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन की ओर से सेक्टर 42......

ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन की ओर से सेक्टर 42 गर्ल्स कॉलेज के गेट के सामने लगाया धरना
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमर शर्मा 
चंडीगढ़ 
सेक्टर 42 गर्ल्स कॉलेज  गेट के सामने ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया यूनियन प्रधान रणजीत मिश्रा के अनुसार कॉलेज में पिछले 15 से 20 साल पुरानी लगी महिला सफाई कर्मचारियों को गैरिसन ठेकेदार और  कॉलेज प्रिंसिपल बीनू डोगरा की मिलीभगत से नौकरी से निकाल दिया था जिसके बाद यूनियन कई बार कॉलेज मैनेजमेंट और चंडीगढ़ प्रशासन एवं एजुकेशन डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी दे चुके हैं जिसके बाद भी इन वर्करों को ना तो रखा गया और ना ही इनकी कोई सुनवाई की गई. लॉकडाउन और नौकरी जाने के कारण इन महिला सफाई कर्मचारियों के घर में भुखमरी के हालात बने हुए हैं जिस बात को लेकर यूनियन में कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ गुस्सा है और यूनियन ने चेतावनी दी है अगर आने वाले दो-चार दिनों में इन वर्करों की कोई सुनवाई नहीं होती तो यूनियन आने वाले दिनों में सेक्टर 42 गर्ल्स कॉलेज में चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन (इंटक) के साथ मिलकर बड़ा प्रदर्शन करेगीl आज के धरने प्रदर्शन में शामिल हुए चंडीगढ़ इंटक महासचिव कन्हैया लाल चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन(इंटक) के कन्वीनर राकेश कुमार प्रधान चरणजीत सिंह ढींडसा इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन प्रधान किशोरी लाल जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी प्रधान सुखबीर सिंह यूनाइटेड फ्रंट यूनियन प जनरल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन चेयरमैन चंद्रभान जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन जनरल सेक्रेटरी तालिब हुसैन चंडीगढ़ सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान रामपाल दर्शन सिंह भूपेंद्र सिंह आदि शामिल हुए

No comments: