Friday 19 June 2020

NT24 News : सी एम शिवराज ने शहीद दीपक सिंह को दिया कान्धा...

सी एम शिवराज ने शहीद दीपक सिंह को दिया कान्धा 
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार शर्मा 
चंडीगढ़ / एम पी
लद्दाख गलवान घाटी में 16 जून को चीनी सैनिकों से हुई मुठभेड़ में शहिद हुए जवाव दीपक सिंह की अंतेष्ठी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार ने रीवा जिले के फरेंदा गाँव पहुँचकर शहीद सैनिक स्व. दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर काँधा भी दिया। शहीद दीपक सिंह प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सी एम चौहान के साथ अंतिम यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, रीवा सांसद जर्नादन मिश्र, विधायक दिव्यराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद स्व. दीपक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि, पक्का मकान या प्लॉट तथा उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने का वायदा कियाl साथ ही ग्राम के मार्ग का नामकरण उनके नाम से किया जाएगा। ग्राम में प्रतिमा स्थापित की जायेगी। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ यथा समय पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

No comments: