Friday 26 June 2020

NT24 News : द हेरिटेज पब्लिक हाई स्कूल के सहयोग से जगतपुरा के गरीबों में बंटा राशन .......

द हेरिटेज पब्लिक हाई स्कूल के सहयोग से 
स्वरोज़गार महिला संगठन ने जरूरतमंद लोगों में बांटी 80 राशन किटें
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
“ द हेरिटेज पब्लिक हाई स्कूल” जगतपुरा, मोहाली में स्वरोज़गार महिला संगठन ने, जो की गरीब, स्वरोज़गार महिला श्रमिकों का एक संगठन है। ये वह महिलाएं हैं जो अपने श्रम या छोटे व्यवसायों के माध्यम से जीविकोपार्जन करती हैं। वे अपनी ताकत का निर्माण करते हैं और चुनौतियों का सामना करते हैं। उनहोने निकटवर्ती क्षेत्र (जगतपुरा, मोहाली) में  जरूरतमंद तथा गरीब लोगों को 80 राशन किट वितरित किए, जिसमे उन्हें आटा, चावल, दाले ,नमक, चीनी और जरूरत की अन्य चीजे दी। जरूरतमंद तथा गरीब लोगों ने इस टीम का धन्यवाद किया। स्कूल निर्देशक  किंशुका सेठी ने बताया कि हम कोविद-19 से कैसे लड़ सकते हैं, हमें उसके लिए क्या-क्या उपाय करने चाहिए। लोगों को फेस-मास्क भी वितरित किए गए। स्वयं नियोजित महिला टीम के सदस्यों ने मैडम तृपता, जिला समन्वयक कंचन और आदा कार्यकर्ता और युवा अध्यक्ष विकास ने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के बारे में बताया। स्कूल संगठन की टीम ने इस कार्यकर्म को सम्पूरण रूप से समर्थन दिया।


No comments: