Thursday 23 July 2020

NT24 News: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया.....

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस एवं तीज महोत्सव
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा महान क्रांतिकारी एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद का 114वां जन्मदिवस के अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl दीप प्रज्वलित कर उनकी माता जगरानी देवी एवं पिता सीताराम तिवारी जोकि अलीराजपुर मध्य प्रदेश के वासी थे, इस महान सपूत को जन्म देने के लिए उन्हें भी सादर भाविनी श्रद्धांजलि प्रदान कर भारत माता के महान सपूत महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत प्रणाम किया गयाl महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन ने अपने संबोधन में कहा, कि देश की आजादी के लिए चंद्रशेखर आजाद जी ने अपनी जवानी अपनी जिंदगी अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया वह हमारी आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैंl इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा महासचिव नेहा अरोड़ा एवं रूबी गुप्ता ने भी बताया की शहीद चंद्रशेखर आजाद ने कहा था, मैं आजाद हूँ, आजाद रहा हूँ, और आजाद ही रहूंगा, देश को आजाद करूंगा और आजादी से ही मरूंगाl उस भारत मां के वीर सपूत को अंग्रेजी हकूमत जीवित पकड़ ना सकी उन्होंने अपना बलिदान देकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl इस अवसर पर भारत में अपने पैर पसार रहे कोरोना वैश्विक महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गयाl कार्यक्रम के पश्चात हरियाली तीज पर्व के शुभ अवसर पर हाथों पर मेहंदी लगाकर एवं कमल का फूल बनाकर सभी बहनों को एवं समाज के प्रत्येक परिवार को तीज पर्व की शुभ मंगलकामनाएं व्यक्त की गईl इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन को सावन का झूला कर रस्म अदायगी की गईl प्रदेश की दोनों महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने उन्हें झूला-झूलाकर हरियाली तीज महोत्सव का पूरा आनंद लियाl भगवान से कामना कि, की कोरोना वायरस से भारत और चंडीगढ़ वासियों को जल्द राहत मिले एवं सभी अपने परिवार सहित सुख शांति से रहेंl


No comments: