Thursday 23 July 2020

NT24 News : सांसद सुरेश कश्यप को बनाया हिमाचल भाजपा का............

भाजपा ने दलित कार्ड खेला, सांसद सुरेश कश्यप को बनाया हिमाचल भाजपा का नया अध्यक्ष
सुरेश कश्यप को भाजपा ने दी उनके 50 वें जन्मदिन पर अध्यक्ष पद की खास सौगात
एन टी 24 न्यूज़ 
शिमला/बीबीएन
1971 को जन्मे सुरेश कश्यप अपने जीवन के 49 वर्ष पूरे कर 50 वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। 22 जुलाई को उनकी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति और 23 जुलाई को उनका 50 वां जन्मदिन, यह सचमुच उनके राजनैतिक जीवन का महत्वपूर्ण दिन है और सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पार्टी की ओर से जन्मदिन की खास सौगात है। कश्यप को प्रदेश भाजपा की बागडोर सौंप कर भाजपा ने प्रदेश में दलित चेहरे का दाव चला है। डॉ राजीव बिंदल के इस्तीफे बाद से यह पद खाली हुआ और इसे लेकर अनेक नाम सामने आ रहे थे, परन्तु अंततः पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री के परामर्श पर हिमाचल में पहली बार दलित चेहरे को भाजपा की कमान सौंपी है। गत 27 मई को डॉ. बिंदल के इस्तीफे के बाद भाजपा की प्रदेश में काफी किरकरी हो रही थी। मूल रूप से सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के निवासी सुरेश कुमार कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुरेश कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा यह नियुक्ति तत्काल से प्रभावित की गई है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह नियुक्ति पत्र जारी किया हैl गौरतलब है कि सांसद सुरेश कुमार कश्यप पच्छाद क्षेत्र से दो विधायक रह चुके हैं तथा मई 2019 के चुनाव में वह सांसद चुने गए। इससे पहले नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने जनवरी 2020  प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था अब पुनः सिरमौर जिले से ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। सुरेश कश्यप इंडियन एयर फोर्स से रिटायर्ड अधिकारी है। वह बड़ी ईमानदारी और स्वच्छ प्रवृत्ति के नेता है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सिरमौर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर है। युवा, ईमानदार एवं दलित चेहरे के तौर पर हाईकमान की पहली पसंद बने सुरेश कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नजदीकी हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं में नया जोश उभर आया है। भाजपा पूर्व जिलाकोषाध्यक्ष बिलासपुर प्रेम गौत्तम ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

No comments: