Saturday, 21 July 2018

युवा कांग्रेस ने किया हरसिमरन के खिलाफ प्रदर्शन


युवा कांग्रेस ने किया हरसिमरन के खिलाफ प्रदर्शन



एन टी 24 न्यूज़
चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस ने गत रोज संसद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के खिलाफ डडूमाजरा में आज नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। बाद में पुतला भी फूंका। इस मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लव कुमार व  संजीव कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी विनायक बंगिया, सुनील यादव, जानू मलिक, आशीष  गजनवी, गौरव वशिष्ठ व उमेश आदि शामिल थे।


सुरेश कुमार बने सी इ यू एम् सी के प्रधान


सुरेश कुमार बने सी इ यू एम् सी के प्रधान
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
सीवरेज इम्प्लायिस्ज़ यूनियन एमसी चंडीगढ की सालाना इलेक्शन मतदान द्वारा वाटर वर्कस सेक्टर 32 में हुई | जिसमें प्रधान पद के लिए दो उमीदवारों ने अपने नाम कन पत्र भरे जिसमें श्री सुरेश कुमार जिनका चोन निशान शेर और  जगबीर  सिंह जिनका चोन निशान चढ़ता सूरज था | जिसमें  सुरेश कुमार प्रधान को 63 वोट पढ़े और जगबीर सिंह को 13 वोट | जिससे सुरेश कुमार 50 वोटों से विजेता रहे | सुरेश कुमार लगातार चौथी बार प्रधान बने |



प्रसिद्ध वैज्ञानिक व लेखक एस.एस सहोता नहीं रहे


प्रसिद्ध वैज्ञानिक व लेखक एस.एस सहोता नहीं रहे : अंतिम संस्कार कल

कैंसर की बीमारी से जूझते हुए अपने अनुभवों पर आधारित एक किताब भी लिखी जिसे मैडिकल फ्रैटरनिटी के बीच खूब सराहा गया व कैंसर के मरीजों के लिए भी ये बहुत उपयोगी साबित हुई

एन टी 24 न्यूज़
मोहाली
सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एस.एस सहोता का गत वीरवार मोहाली के एक निजी  अस्पताल में स्वर्गवास हो गया । सहोता चण्डीगढ़ स्थित सीएसआईओ, सेक्टर 30 से वर्ष 2002 में रिटायर्ड हो गए थे । वे 76 साल के थे । वे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे जिसका इलाज मोहाली के एक अस्पताल में चल रहा था जहां बीती 19 जुलाई को जीवन व मौत की लड़ाई लड़ते हुए उनका देहांत हो गया । अपनी रिटायरमेंट के बाद से ही उन्हें पंजाबी लिटरेचर में विशेष दिलचस्पी हो गई और उन्होनें हयूमन बिहेवियर और जिदंगी की सच्चाई पर आधारित कई कविता-कहानियां लिखी। इसी बीच उन्होनें कैंसर की बीमारी से जूझते हुए अपने अनुभवों पर आधारित एक किताब भी लिखी जिसे मैडिकल फ्रैटरनिटी के बीच खूब सराहा गया व कैंसर के मरीजों के लिए भी ये बहुत उपयोगी साबित हुई । उनका अतिंम संस्कार मोहाली के क्रिमेशन ग्राउंड में कल 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे किया जाएगा ।
                                                                           

Unvieling of Portrait of Dr Mulk Raj Anand at PU


Unvieling of  Portrait of Dr Mulk Raj Anand at PU


NT24 News

Chandigarh
Prof B N Goswamy, eminent historian and Emiritus Professor, Deptt of Art, History and Visual Arts, Panjab University and recipient of Padma Bhushan 2008 and PU Gian Rattan Award 2018, unvieled the portrait and write up of Dr Mulk Raj Anand in the foyer of the auditorium , Arts Block I, Panjab University, Chandigarh, here today in the presence of  Prof Arun K Grover, VC,PU. Prof Goswamy said that Dr Anand was truly Rennaisance man whose rare sense of art,literature and politics remains unparallel to this day. He shared  his cherished memories  about Dr Anand. He  informed that Dr Anand promoted art in a big way and even motivated all towards art like he was an agent to do so. He valued Dr Anand in high esteem. He further added that The Fine Arts  Museum here at PU is having one of the most valuable and finest collections of Art pieces which has great contribution of Dr Anand. In the 1960’s he served as Tagore Professor of Literature and Fine Arts ,PU, he added.
    Dr Deepti Gupta, Chairperson Deptt of English presented her gratitude to the guest of honour. Deans,all senior PU offials, faculty, wardens and staff members were present on the occasion.






Meeting with officers regarding " Chandigarh Smart City Limited "


Meeting  with officers regarding   " Chandigarh Smart City Limited " 

NT24 News

Chandigarh,
The Punjab Governor and Administrator, UT, Chandigarh, Shri V.P. Singh Badnore in a meeting  with officers after inaugurating the  "Chandigarh Smart City Limited" office at over bridge, Sector-17, Chandigarh on Saturday, July 21, 2018.

क्या एक महीने में तीन ग्रहण किसी बड़े भूकंप की पूर्व सूचना हैं ?


 क्या एक महीने में  तीन ग्रहण किसी  बड़े भूकंप की पूर्व सूचना हैं ?

एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
इस साल कुल मिला कर 5 ग्रहणों का योग बनता है जिसमें से 31 जनवरी चंद्र ग्रहण , 15/ 16 फरवरी सूर्यग्रहण , 13 जुलाई सूर्यग्रहण घटित हो चुके हैं । अब केवल 27/ 28 जुलाई को सबसे लंबा  चंद्रग्रहण तथा 11 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेंगे। यहां ज्योतिषीय दृष्टि से विचारणीय प्रशन है कि 13 जुलाई से लेकर 11 अगस्त के मध्य तीन ग्रहण पड़ रहे हैं। इन लगातार 3 ग्रहणों का फलित क्या है ? ज्योतिषीय नियमों के अनुसार ,ग्रहण लगने के 41 दिन पहले व 41 दिन बाद तक भूकंप आने की प्रबल संभावना रहती है। दूसरे ज्योतिषीय नियम के अनुसार जब भी मंगल या शनि ब्रहमांड में एक दूसरे से 180 डिग्री दूर होंगे या ये एक दूसरे की राशि में होंगे या उनकी आपस में एक दूसरे पर दृष्टि होगी तो भी भूकंप अवश्यंभावी हो जाते हैं।भूकंप की संभावना तब और बढ़ जाती है जब सूर्य नीच राशि तुला में हो। इसके अलावा जब कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है या वक्री अथ्वा मार्गी होता है तब भी धरती कहीं न कहीं डगमगाने लगती है । यदि इस साल के अंतिम ग्रहण से हम गणना करें तो 10 सितंबर तक की अवधि में सुनामी, भूकंप जैसी बड़ी आपदा आ सकती है क्योंकि एक मास में तीन ग्रहण आपदा का ही संकेत देते हैं। इस वर्ष का राजा सूर्य और मंत्री शनि है तथा 2018 चंद्रकारक होने से जल द्वारा विनाश की संभावना को अधिक दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर को शनि मार्गी होगा। 
     यदि आप इतिहास में भूकंपीय आंकड़े या विनाशकारी तारीखें ढूंढे तो आपको 26 तारीख अवश्य नजर आएगी। चीन ,जापान,ताईवान, युगोस्लाविया, ईरान, अफगानिस्तान, पुर्तगाल भारत में गुजरात, नेपाल आदि में सुनामी जैसी आपदाओं की तारीखें हमेशा 26 रही हैं। गत सालों मे 26 अप्रैल को नेपाल हिल गया तो 26 अक्तूबर को पाकिस्तान और उत्तरी भारत । सुनामी भी 26 दिसंबर,2004 को आई थी । अंक 8 शनि का अंक है। इस साल का मंत्री शनि है। भूकंपों का  कारण शनि की गति रही है। आस पास ग्रहण लगे हों या कोई बड़ा ग्रह अपनी गति बदल रहा हो, धरती का आंतरिक संतुलन अवश्य बिगड़ जाता है। अतः अगस्त व सितंबर  तक भूकंपों, बाढ़ों, सुनामी आदि की आशंका बनी रहेगी। आने वाले महीनों में 17, 26 जैसी तिथियों में अधिक सावधान रहना चाहिए । मोदी  जी का भी नंबर 8 है, प्रधानमंत्री पद की शपथ भी 26 मई को ली थी और अपना तो गणतंत्र भी 26 जनवरी का है । हमें सागर के तटीय क्षेत्रों एवं हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों उत्तरा खंड, उत्तर पूर्वी खंड में सावधान रहना चाहिए। भूकंपों की पुनरावृति ऐसी ग्रह स्थिति में संभावित रहती हैं ।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक और ज्योतिषी ?
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्
    देश के चार बड़े सस्थानों  ने भी 2004 से लेकर 2013 तक आए 423 भूकंपों का अध्ययन  करने के बाद  अनुमान लगाया है कि इस वर्ष 8 से अधिक तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। इन संस्थानों में वाडिया इस्टीटयूट देहरादून, हैदराबाद, केरल तथा आई आई टी खड़गपुर के वैज्ञानिक शामिल हैं । भूकंप कब और कहां आएगा , इस बारे कोई भी वैज्ञानिक सटीक भविष्यवाणी देने में अस्मर्थ है परंतु ज्योतिष इसका कुछ अनुमान लगा सकता है । आठवें तथा नौवें  महीने में , 8,17,26 जैसी  कोई तिथि हो सकती है भूकंप की ।  अतः इन दिनों के आस पास हिमालयन प्रदेशों  में आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की आवश्यकता है ।  मदन गुप्ता सपाटू, ,98156 19620



Friday, 20 July 2018

बहन सुदीक्षा होंगी निरंकारी सद्गुरु

बहन सुदीक्षा होंगी निरंकारी सद्गुरु

एन टी 24 न्यूज़ 
चण्डीगढ

  संत निरंकारी मिशन के सामयिक सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के आदेश व आशीर्वाद से परमपूज्य बहन सुदीक्षा जी को सद्गुरु एवं संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में घोषित किया गया है । यह जानकारी सन्त निरंकारी मण्डल, प्रेस एवं पब्लिसिटी के मैम्बर इंचार्ज, श्री कृपा सागर जी, ने दी  उन्होने आगे बताया कि औपचारिक समारोह बुराड़ी रोड दिल्ली में स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, ग्रांउड में सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज की छत्रछाया में सम्पन्न होगा ।

Thursday, 19 July 2018

पंचाग : * दिनांक - 19 जुलाई 2018*, * दिन – गुरुवार *


दिनांक - 19 जुलाई 2018** दिन – गुरुवार *, * विक्रम संवत – 2075 *, * शक संवत -1940 *, * अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, * मास – आषाढ़ *, * पक्ष – शुक्ल *, * तिथि - दोपहर 01:35 तक सप्तमी *, * नक्षत्र - सुबह 07:54 से चित्रा *, * योग - शाम 19:40 तक शिव *, * राहुकाल - दोपहर 02:12 से 03:51 *, * सूर्योदय - 06:07 *, * सूर्यास्त - 19:22 *, * दिशाशूल - दक्षिण दिशा में *, * व्रत पर्व विवरण *, * विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) *
* पुण्यात्मा, उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए *
* बृहस्पति, बुध, शुक्र, चन्द्र ये शुभ ग्रह हैं | इनमें बृहस्पति तो अत्यंत शुभ ग्रह है | बृहस्पति जब बलवान होता है तब पुण्यात्मा पृथ्वी पर अवतरित होते हैं | बलवान बृहस्पति जिसकी जन्म-कुंडली में होता है, उसमें आध्यात्मिकता, ईमानदारी, अच्छाई, सच्चरित्रता, आदि गुण तथा विद्या व अन्य उत्तम विशेषताएँ होती हैं | इसलिए गर्भाधान ऐसे समय में होना चाहिए जिससे बच्चे का जन्म बलवान व उत्तम ग्रहों की स्थिति में हो | *, * वर्तमान समय में दिनांक 3 अगस्त 2018 से 25 जनवरी 2019 तक का समय गर्भाधान के लिए उत्तम है | इसके अलावा 27 दिसम्बर 2019 से 17 फरवरी 2020 तक का समय तो गर्भाधान के लिए अतिशय उत्तम है | *, * महान आत्माएँ धरती पर आना चाहती हैं लेकिन उसके लिए संयमी पति-पत्नी की आवश्यकता होती है | अत: उत्तम सन्तान की इच्छावाले दम्पति गर्भाधान से पहले कम-से-कम २-३ माह का ब्रह्मचर्य व्रत अवश्य रखें, साथ ही अधिकाधिक गुरुमंत्र का जप करें | हो सके तप पुरुष ४० दिन के और महिलाएँ २१ दिन के २ या ३ अनुष्ठान करके उत्तम संतान हेतु सदगुरु या इष्टदेव से प्रार्थना करें, फिर गर्भाधान करें | *, 
* गर्भाधान के लिए अनुचित काल *
*पूर्णिमा, अमावस्या, प्रतिपदा, अष्टमी, एकादशी, चतुर्दशी, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण, पर्व या त्यौहार की रात्रि (जन्माष्टमी, श्रीराम नवमी, होली, दिवाली, शिवरात्रि, नवरात्रि आदि ), श्राद्ध के दिन, प्रदोषकाल (1. सूर्यास्त का समय, 2. सूर्यास्त से लेकर ढाई घंटे बाद तक का समय ), क्षयतिथि एवं मासिक धर्म के प्रथम 7 दिन, माता-पिता की मृत्युतिथि, स्वयं की जन्मतिथि, संध्या के समय एवं दिन में समागम या गर्भाधान करना सर्वथा निषिद्ध है | दिन के गर्भाधान से उत्पन्न संतान दुराचारी और अधम होती है | *,* शास्त्रवर्णित मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, नहीं तो आसुरी, कुसंस्कारी या विकलांग संतान पैदा होती है | संतान नही भी हुई तो भी दम्पति को कोई खतरनाक बीमारी हो जाती है | * 
* गर्भाधान के पूर्व विशेष सावधानी *
* अपने शरीर व घर में धनात्मक ऊर्जा आये इसका तथा पावित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए | बहनों को मासिक धर्म में भोजन नहीं बनाना चाहिए | गर्भाधान घर के शयनकक्ष में ही हो, होटलों आदि ऐसी-वैसी जगहों पर न हो | * , * टिप्पणी : उत्तम समय के अलावा के समय में भी यदि गर्भाधान हो गया हो तो गर्भपात न करायें बल्कि गर्भस्थ शिशु में आदरपूर्वक उत्तम संस्कारों का सिंचन करें | गर्भपात महापाप है । *
* व्यापार में वृद्धि हेतु *
* रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए 21 बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें। ऐसा लगातार 7 रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी । *


Wednesday, 18 July 2018

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की परीक्षाओं की प्रवेश तारीख बढ़ाई


प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की परीक्षाओं की प्रवेश तारीख बढ़ाई 

एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
     गांधी स्मारक भवन सैक्टर 16-, चंडीगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एन.डी.डी.वाई.) का तीन वर्ष के डिप्लोमा में प्रवेश के लिये अन्तिम तिथि पब्लिक की भारी डिमांड पर 15 जुलाई 2018 से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है । फार्म प्रोस्पेक्टस सैक्टर 16 चंडीगढ़ में स्थित गांधी स्मारक भवन से प्राप्त किये जा सकते हैं ।
    डा. देवराज त्यागी, निदेशक गांधी स्मारक भवन, ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में ऐलोपेथी के बढ़ते इफेक्ट और बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का रुझान अब प्राकृतिक चिकित्सा  एवं योग की ओर बढ़ रहा है । प्राकृतिक चिकित्सक बनने के इच्छुक युवाओं के लिये प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में कैरियर की अच्छी संभावनायें हैं । प्राकृतिक चिकित्सा में नियमित जीवन शैली के साथ संतुलित आहार, योग और प्राणायाम का उपयोग करते हुऐ शरीर को रोग रहित बनाया जाता है । आगे डा. देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन ने बताया के डिप्लोमा इन नेचरोपैथी एंड योग (एन.डी.डी.वाई.) का पाठयक्रम तीन वर्ष का हैं जिसमें 6 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है । डिप्लोमा कोर्स की कक्षायें प्रत्येक रविवार को गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16-, चंडीगढ़ में लगाई जाती है । यह कोर्स  गांधी नेशनल एकेडमी आफ नेचरोपैथी, राजघाट, नई दिल्ली से संचालित होता है । डिप्लोमा इन नेचरोपैथी एंड योग में प्रवेश के लिये बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस डिग्री कोर्स करें व्यक्तियों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा । इस डिप्लोमा का वार्षिक शुल्क लगभग 6000/-है ।
 

Tuesday, 17 July 2018

माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा


माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा 

एन टी 24 न्यूज़

चंडीगढ़
सेक्टर 32 सी माता चिंतपूर्णी शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन किया गया । इस मौके पर विशेष रूप से चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, मंदिर के चेयरमैन अश्वनी कुमार नीटू जी, यशपाल जी, ईश्वर चंद जी, कश्मीरी लाल जी, राजकुमार जी उपस्थित रहे। मंदिर के प्रधान रमेश खंडेलवाल व जनरल सेक्रेटरी दीपक शर्मा ने बताया की पिछले 12 साल से लगातार श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है कथा का प्रवचन कथावाचक श्री देशराज गौतम शास्त्री जी के द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया 21 तारीख को पूर्णाहुति के साथ कथा संपन्न हो जाएगी। और 22 तारीख को 34वां माता का जागरण और अगले दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पवन बंसल को तिवारी ने दी जन्मदिन की बधाई


पवन बंसल को तिवारी ने दी जन्मदिन की बधाई

 एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल आज 70  साल के हो गए । इनके जन्मदिवस पर उनके घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया व फ़ोन भी लगातार बजने लगा गए । कांग्रेस के स्थानीय महासचिव शशिशंकर तिवारी भी अपने समर्थकों सहित उनके आवास पर जाकर उन्हें फूलों का गुल्दास्त्ता भेंट किया व उनका मुहं मीठा कराते हुए उनकी लम्बी आयु की कामना व्यक्त करते हुए नए मुकाम व सफलताएं हासिल करने की शुभकामनाये दी । इस मौके पर हरीश छाबड़ा, स.सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, डॉ. प्रेम कुमार, धर्मवीर सिसोदिया, हरेंद्र प्रसाद, धनोज यादव, पिंटू कुमार, अजीत झा, दीनानाथ यादव, स. दलबीर सिंह व जगमाल आदि भी उनके साथ थे ।  


गाँव दडुआ में निकली नशे के खिलाफ रैली .


नशामुक्ति अभियान को लेकर युवाओं ने निकाली रैली
एन टी 24 न्यूज़

चण्डीगढ़
नशामुक्ति अभियान को लेकर चंडीगढ़ के गांव दड़ुआ में युवाओं ने एक जोरदार रैली का आयोजन किया जिसकी अगुवाई गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने की । सरपंच के अलावा यहां सभी पंचायत सदस्यों के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया थाना व दड़ुआ चौकी के प्रभारी भी मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि सरपंच हैप्पी ने नशामुक्ति को लेकर पिछले दिनों एलान किया था कि कोई भी व्यक्ति यदि दड़ुआ में नशा बिकने संबंधी सूचना देगा तो उसका नाम गुप्त रखते हुए 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा ।


पंचाग : * दिनांक - 17 जुलाई 2018*, * दिन – मंगलवार *,



दिनांक - 17 जुलाई 2018*, * दिन – मंगलवार *, * विक्रम संवत – 2075 *, * शक संवत -1940 *, * अयन – दक्षिणायन *, * ऋतु – वर्षा *, * मास – आषाढ़ *, * पक्ष – शुक्ल *, * तिथि - शाम 04:19 तक पंचमी *, * नक्षत्र - सुबह 09:28 से उत्तराफाल्गुनी *, * योग - दोपहर 02:05 तक वरीयान् *, * राहुकाल - शाम 04:02 से 05:40 *, * सूर्योदय - 06:07 *, * सूर्यास्त - 19:22 *, * दिशाशूल - उत्तर दिशा में *, * व्रत पर्व विवरण - हेरा-आषाढ़ी-स्कंद पंचमी, द्वारकाधीश पाटोत्सव, श्री वल्लभाचार्य वैकुंठ-गमन *, * विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) *
* कर्ज से संबंधित समस्या के लिए *
* कई बार पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए लोगों को कर्ज  लेना पड़ता है । गलत दिन या नक्षत्र में लिया गया पैसा आसानी से नहीं चुकता। ऐसी स्थिति में कर्ज पर ब्याज बढ़ता रहता है । कई बार स्थिति काफी परेशानी वाली हो जाती है ।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्थिति में हर बुधवार को ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ करने से आपकी इस समस्या का निदान हो सकता है । *
* भगवान गणेशजी का ध्यान करे *
* ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम् । *,* ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम् ।। *
* ।। मूल-पाठ ।। *
* सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 1 *, * त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 2 *, * हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 3 *, * महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 4 *, * तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 5 *, * भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 6 *, * शशिना कान्ति-वृद्धयर्थं पूजितो गण-नायक: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 7 *, * पालनाय च तपसां विश्वामित्रेण पूजित: । *, * सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे ।। 8 *,* इदं त्वृण-हर-स्तोत्रं तीव्र-दारिद्र्य-नाशनं, *, * एक-वारं पठेन्नित्यं वर्षमेकं सामहित: । *, * दारिद्र्यं दारुणं त्यक्त्वा कुबेर-समतां व्रजेत् ।। *
* कैसे करें ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ *
*- हर बुधवार सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश की पूजा करें । *, * - भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं । *, * - इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाकर ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का मन ही मन पाठ करें । *, * - इस तरह ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ करने से आपकी कर्ज से संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं । *,