Monday, 11 February 2019

NT24 News : भाजपा ने की “समर्पण संकल्प” अभियान की शुरुआत

भाजपा ने की “समर्पण संकल्प” अभियान की शुरुआत
एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार 
चंडीगढ़ 
पंडित दीन दयाल पुण्यातिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित और “समर्पण संकल्प” अभियान की हुई शुरआत “समर्पण संकल्प” अभियान कार्यकर्ता के संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है l स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यातिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा “समर्पण संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय कमलम में किया गया | इस कार्यक्रम का शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने कर कमलों द्वारा की | पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से श्रद्धानुसार पार्टी के लिए समर्थन जुटाने हेतु दान पात्र वितरित किये गए | इस कार्यक्रम में उनके साथ मेयर राजेश कालिया, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा,रवि कांत शर्मा, देवी सिंह और शक्ति प्रकाश देवशाली और पार्षद अरुण सूद भी उपस्थित थे | आज आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने बताया कि सर्वप्रथम सभी लोगों ने स्व पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके द्वारा पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए और समाज और देश के उत्थान के लिए किये गए कार्यों को स्मरण किया गया | इसके उपरान्त प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पार्टी के लिए समर्थन मांगने वाले “समर्पण संकल्प” नामक अभियान की शुरुआत की | इसके लिए पार्टी द्वारा कलश को तैयार कराया गया है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,स्थानीय सांसद किरण खेर और प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की फोटो लगी हुई है | इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम की शुरुआत का मूल उद्देश्य अपने संगठन के प्रति अपने समर्पण को दर्शाता है | यह कार्यक्रम एक क्षेत्र तक सीमित न रहे इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 250 के करीब स्थानों पर इसका आयोजन का प्रावधान किया है और यह कार्यक्रम अगले पांच दिनों तक चलाया जायेगा | इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रमुख की फोटो भी इस कलश पर अंकित की गयी है और उनको ये कलश सौंपे जा चुके हैं और सभी लोग अपने कलश में लोगों के सहयोग को एकत्र करके पांच दिन बाद इसको पार्टी कार्यालय में जमा करवा देंगे | इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर आज से हुई है | उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कलश को घर घर तक लेकर जाये और इसमें लोगों के सामर्थ के अनुरूप उनसे पार्टी के लिए सहयोग की मांग करे | उनका यही सहयोग उनके पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाता है |

NT24 News : 25वां सरस्वती पूजन व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन.............

25वां सरस्वती पूजन व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार
चण्डीगढ़
चंडीगढ़ विकास महामंच द्वारा 25 वां सरस्वती पूजन व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन छठ पूजा स्थल गेट नंबर 1 दरिया में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । आयोजक व मंच के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि इस समारोह में केपी सिन्हा, प्रिंसिपल सेक्टरी, पंजाब व,संजय कुमार, चीफ सेक्टरी, पंजाब संजय झा, विशेष आयुक्त, चण्डीगढ़ नगर निगम ने मुख्य अतिथि के तौर पर  शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन से हुई । तत्पश्चात दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया । बाद में देर शाम को  सांस्कृतिक कार्यक्रम में टी-सीरीज कलाकार सरिता सरगम व अमित उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति दी नगर निगम अधिकारी संजय कुमार झा गांव में बने छठ पूजा स्थल का भी जायजा लिया व इसको और दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया । पंजाब के प्रिंसिपल सेक्रेट्री आईएस केपी सिन्हा ने कार्यक्रम में अपने हाथों से लोगों को लंगर बरताया इस अवसर पर महर्षि दयानंद  स्कूल, दडुआ के बच्चों ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित  व फौजियों के संघर्ष का वर्णन करते नाटक प्रस्तुत कर अच्छा संदेश दिया । यहां प्रदर्शित भोले शंकर पार्वती की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं । संजय कुमार चीफ सेक्रेटरी पंजाब ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया

NT24 News : संजय टंडन करेंगे अभियान “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” का शुभारम्भ.............

संजय टंडन करेंगे अभियान मेरा परिवार, भाजपा परिवारका शुभारम्भ
एंन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
 भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा चलाये जाने वाले अभियान मेरा परिवार, भाजपा परिवारका शुभारम्भ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन मंगलवार को अपने निवास स्थान से शुरू करेंगे | वे इस अभियान की शुरआत अपने घर पर पार्टी का ध्वज और एक स्टीकर लगा कर करेंगे | यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्र शेखर ने प्रदान की | उन्होंने कहा कि इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन जिला नंबर 3 और जिला नंबर 4 के सभी मंडल अध्यक्षों के घरों पर जायेंगे और उनके घरों में भी अपने हाथों से झंडा और स्टीकर लगाएंगे | इसके जिला नंबर 3 और 4 के पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में झंडा चढ़ाएंगे और स्टीकर लगाएंगे | उन्होंने बताया कि इसके बाद 13 फ़रवरी को वे जिला नंबर 1,2 और 5 में जायेंगे और ऐसे ही वहां पर शुरआत करेंगे | साथ ही सभी कार्यकर्ता फोटो झंडा और स्टीकर लगाते हुए अपनी अपनी फोटो खींच कर उसको हैश टैग करेंगे l

Sunday, 10 February 2019

NT24 News : 38 वेस्ट में भाजपा और मेयर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मचा बबाल..............

38 वेस्ट में भाजपा और मेयर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मचा बबाल
मेयर राजेश कालिया के कहे अपशब्दों के चलते महिला काउंसलर ने लगाएं आरोप
मेयर बोले कर रहा था पार्टी का काम, महिला काउंसलर ने किया मुझ पर माइक से हमला
विडियो में देखें क्या हुआ था यहां https://youtu.be/LcOygoa3euU 
एन टी24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़

चंडीगढ़ मेयर की कुर्सी के लिए नामांकन भरने से लेकर लगातार विवादों में चले आर हे हैं मेयर राजेश कालिया एक बार फिर विवादों में है । इस बार मेयर राजेश कालिया पर उन्हीं की पार्टी की महिला काउंसलर ने अपशब्द कहने के आरोप लगाए हैं । मामला इतना बिगड़ गया की अपशब्दों से शुरू हो धक्का- मुक्की तक पहुंच गया । हुआ इस प्रकार के रविवार को भाजपा के एक समारोह में मेयर राजेश कालिया और पार्षद फर्मिला देवी के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि पार्षद ने माइक उठा लिया और मेयर को मारने का प्रयास किया । पूरे घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है । 
गर्मा गर्मी का कारण यह भी बताया जा रहा हैं कि फर्मिला देवी भाजपा की पार्षद हैं और वे पिछले दिनों हुए मेयर चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की लिस्ट में भी शामिल थीं । बहस के दोरान महिला काउंसलर फर्मिला देवी ने कहा कि उन्होंने मेयर पर माइक से हमला नहीं किया बल्कि मेयर द्वारा उन्हें अपशब्द बोले जाने के दौरान माइक छीना था l जानकारी के अनुसार मलोया मैं पुनर्वास योजना के तहत ले जाने वाले फ्लैटों के आवंटियों को हाउसिंग बोर्ड डीसी ऑफिस से संबंधित कार्यों को लेकर कुछ समस्या आरही थी । जिसे देखते हुए भाजपा की ओर से सेक्टर 38 वेस्ट में लोगों की समस्या सुनने और उनके निवारण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर राजेश कालिया और इलाके की महिला काउंसलर फर्मिला देवी समेत पार्टी के नेता मौजूद थे । कार्यक्रम के दौरान लोगों की बात सुनी जा रही थी । कार्यक्रम में शामिल होने और कुछ देर रहने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन वहां से चले गए । इसके बाद मेयर राजेश कालिया लोगों की समस्या और परेशानी क्यों नहीं रहे थे कि मंच पर आसीन महिला काउंसलर फर्मिला मंच से उतरकर जाने लगी । जिस दौरान बवाल हुआ । दोनों की ओर से अपना-अपना पक्ष सीनियर लीडर्स के सामने रखते हुए एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी । मौके पर पार्टी महासचिव ने मामला शांत करने के लिए वंदे मातरम के जयकारे लगवा दिए और सभा को समाप्त किया । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि शर्मा भी मौजूद थे । 

इस संबंध में मेयर राजेश कालिया का कहना है कि (राजेश कालियामेयर चंडीगढ़) कोट्स … क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार अपनी समस्याओं को लेकर मांग उठाई जा रही थी । उनके हाउसिंग बोर्ड समेत कुछ अन्य समस्याएं थी जिन्हें सुनने के लिए पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर शामिल होने के बाद कई शिकायतें निगम से संबंधित होने के चलते मुझे कार्यक्रम संभालने को कह कर चले गए मैं लोगों की समस्या सुन ही रहा था कि एरिया काउंसलर शर्मिला देवी मंच से उतरकर नीचे जाने लगी । यह देख लोगों ने नारे बाजी शुरू कर दी जिस पर मैंने उन्हें बैठ जाने को कहा । इस दौरान वह यह कह कर बहस करने लगी की मैं उन्हें रोकने वाला कौन होता हूं बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने मुझ पर माइक से हमला कर दिया । प्रदेश अध्यक्ष को इस बारे में मैं ने बता दिया है जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी वह पार्टी अपने लेवल पर करेगी । 
वहीं फर्मिला देवी, सेक्टर 38 वेस्ट एरिया काउंसलर का कहना है की वे पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मैं वहां गई थी । मेरे रिश्तेदार के यहां डेथ हुई थी उसी को लेकर उनका फोन आ रहा था जिसे सुनने के लिए मैं मन से उतरकर नीचे जा रही थी । इतने में मेयर ने यह कहते हुए मुझे अपशब्द कहने शुरू कर दिया कि मैं उनसे जलती हूं माइक फेककर हमला करने केआरोप पूरी तरह झूठे हैं मैंने माइक छीना था क्योंकि मेयर माइक पर ही मुझे सबके सामने अपशब्द कह रहे थे मैंने मामले की शिकायत पार्टी आलाकमान से कर दी है ।


NT24 News : परंपरा आर्ट्स ने पेश किया नुकड़ नाटक “ स्वच्छता ही सेवा ”.............

परंपरा आर्ट्स ने पेश किया नुकड़ नाटक “ स्वच्छता ही सेवा ”
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में परंपरा आर्ट्स के अभिषेक शर्मा द्वारा लिखा व मनचित किया गया नुकड़ नाटक “  स्वच्छता ही सेवा”  माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये गए " स्वच्छ भारत अभियान" के तहत लोगों की स्वच्छता को लेकर निम्न सोच पर नाटक द्वारा कटाक्ष किया गया है , नाटक में दिखाया गया है कि किस प्रकार लोग अपने घर को तो साफ़ रखते हैं लेकिन अपने आस पड़ोस, पब्लिक प्लेस, दफ़्तर, आदि को गंदा करते हैं, जैसे वो हमारी ज़िम्मेदारी है ना हों । स्वच्छता एक आदत है , और हमारी जिम्मेदारी भी , ऐसा न कर के हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण नहीं दे सकते , नाटक में उन लोगों को भी निशाना बनाया गया है जो खुले में शौच करते हैं , और ऐसा कर के  वो लोग जाने अनजाने में भयंकर बीमारियों को न्यौता दे रहे होते हैं। अंत मे सभी कलाकार , मौजूद दर्शकों से प्रण करवाते हैं कि वो आसपास के वातावरण को साफ़ रखेंगे , और इस खूबसूरत शहर चंडीगढ़ की ख़ूबसूरती को बरकरार रखेंगे ।

NT24 News : गांधी स्मारक भवन में “शरीर का पूर्ण स्वास्थ्य” विषय पर सेमीनार आयोजित............

गांधी स्मारक भवन  में “शरीर का पूर्ण स्वास्थ्य” विषय पर सेमीनार आयोजित
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार        चंडीगढ़
गांधी स्मारक भवन सैक्टर 16 , चण्डीगढ़ में समग्र व्यक्ति विकास और बिना दवाईयों के शरीर का पूर्ण स्वास्थ्य विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया । सेमीनार के मुख्य वक्ता प्रो. डा. राम गोपालविश्व विख्यात वैज्ञानिक तथा पूर्व राष्ट्रपति स्व. डा. ऐ.पी.जे. कलाम के सहयोगी ने स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा कि रोग मुक्त जीवन सभी चाहते है। लेकिन वह दवाईयों से नहीं हो सकता। रोगमुक्त जीवन के लिए प्रकृति एवं योग को अपनाना होगा । उन्होंने आगे कहा कि भारत को विश्व गुरू हम प्रकृति और योग के द्वारा ही बना सकते है। सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र हमारी 12 राशियों के आधार पर बनाये गये है। जिसको करने तथा बोलने से शरीर में ऊर्जा भर जाती है । आज की सबसे अच्छी दवाई भविष्य में सबसे खराब दवाई सिद्ध हो रही है जैसे पेन्सिलन । विशिष्ट अतिथि के तौर पर डा. लीनाफोरमर प्रसिंपल सेक्रेटीमहाराष्ट्र सरकार ने बताया कि दूध दो प्रकार का होता है। दूध ए-विदेशी गायों का होता है। तथा ए-देशी भारतीय गायों का होता है। दूध ए-बहुत उपयोगी होता है । मंच संचालन डा. देवराज त्यागी ने किया तथा आभार के.के. शारदा जी ने किया । सेमीनार में डा. एम.पी. डोगरा अध्यक्ष प्राकृतिक चिकित्सा समितिडा.पूजाडा.संदीप, डा.संजीवरमेश बलआनन्द रावपापिया चक्रवर्तीकंचन त्यागीप्रज्ञा शारदा आदि लगभग 150लोगों ने भाग लिया ।

NT24 News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष टंडन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भेंट कर उनके समक्ष रखी समस्याएं......

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष टंडन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भेंट कर उनके समक्ष रखी समस्याएं
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में चंडीगढ़ के तीन प्रतिनिधिमंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से चण्डीगढ़ के हिमाचल भवन में भेंट की और अपनी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी । यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने प्रदान की । चंडीगड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने सर्वप्रथम जीएमसीएच सेक्टर 32 के मेडिकल टेक्नॉलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की मांगों को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि जूनियर तकनीशियन लैब /एक्सरे/रेडियोथेरेपी के कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 4600 रुपये के ग्रेड को लागू किया जाए । दूसरे भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि सेक्टर 22,45 और मनीमाजरा में खुलने वाले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को रोगी कल्याण समिति की सिफारिशों के आधार पर खोल जाए । तीसरे पीजीआई ऑफ जॉइंट एक्शन कमेटी और पीजीआई हॉस्पिटल अट्टनडेंट्स यूनियन ने भी अपनी अपनी मांगे रखते हुए कहा कि ऐ आई आई एम एस दिल्ली के आधार पर ट्रांसफर मोड हेतु मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन की भर्ती की जाए । आये हुए सभी प्रतिनिधिमंडलों की बातों को ध्यान से सुनने के उपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सभी को आस्वासन दिया कि वे जल्द ही सभी लोगों की समस्यायों को हल करवाएंगे ।

NT24 News : Chandigarh Police Organize “Sadak Suraksha Jeevan Raksha”Program..............

Chandigarh Police Organize “Sadak Suraksha Jeevan Raksha”Program
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
Today as a part of 30th National Road Safety Week-2019 being observed from 4th to 10th  Feb 2019 with a theme “Sadak Suraksha Jeevan Raksha” following programme held in Chandigarh on 9.2.2019..2nd batch “Jeevan Rakshak” Training programme for Training to first responders to rescue victims of road accidents and violence was held at Recruit Training Centre, Hall, Police Lines, Sector-26, Chandigarh by the Save Life Foundation based at New Delhi. Senior Manager Training Zoya Nagpal and trainer Ms Sarika Rathour of Save Life Foundation imparted training to 40 police officials 20 from traffic staff and 20 from PCR staff. Save Life Foundation will specially focus on training- (1) To recognize an emergency (2) First Contact with the victim (3) Scene Safety (4) Opening an airway(5) CPR-Cardiopulmonary resuscitation  (6) Immobilization (7) Controlling bleeding (8) Special Scenarios – Bomb Blast, Choking, Electrocution and Heart Attack. Chandigarh Traffic Police organized a workshop on road safety awareness for Auto Rickshaw Drivers   at Rally Ground, Sector-25, Chandigarh, in which about 218 Auto Rickshaw drivers participated in the workshop. During workshop printed road safety material distributed to the participants. Chandigarh Traffic Police along with  Anand Sales (India)  and Pioneer Toyota group organized a drive to affixing of reflective tape on Cycles, Rickshaws/Rehri and helmet at Poultry farm chowk. During drive about 1000 reflectors affixed and 300 safety reflective jackets distributed to the cyclists and Rickshaw/Rehri pullers and they also awared about the road safety and use of cycle tracks. Sh Shashank Anand IPS, SSP/Traffic & Security, Sh. Satbir Singh Anand,  Director Anand Sales (India), Sh Neeraj Goyal, Vice President After Sales Pioneer Toyota group and Sh Jaswinder Singh DSP/Traffic were present on this occasion.


NT24 News : Chandigarh Police got registered different 18 cases..............


Chandigarh Police got registered different 18 cases
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
In continuation of a special drive against consuming liquor at public place, yesterday, the drive was carried out at different parts of the city. Under this drive total 18 different cases U/S 68-1(B) Punjab Police Act 2007 & 510 IPC got registered in different police stations of Chandigarh in which total 18 persons were arrested while consuming liquor at public place. All later on bailed out. The detail of police Stations in which cases U/S 68-1 (B) Punjab Police Act 2007 & 510 got registered:-  PS-3 = 2 cases, PS-17= 2 cases, PS-19= 3 cases PS-26= 3 cases, PS-Ind. Area= 1 case, PS-MM= 2 cases, PS-34= 2 cases, PS-39= 3 cases. This drive will be continuing in future, the general public is requested for not breaking the law. Accident A case FIR No. 19, U/S 279, 337 IPC has been registered in PS-Maloya, Chandigarh on the complaint of Sahil Soni R/o # 1021, Sector-39/B, Chandigarh who alleged that driver of unknown vehicle sped away after hitting to Complainant (Pedestrian) near park, Sector-38 West, Chandigarh on 31.01.2019. Complainant got injured and admitted to PGI, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. MV Theft Harish Kumar R/o # 370, Sector-45/A, Chandigarh reported that unknown person stolen away complainant’s Suzuki Access Scooter No. CH-01BN-3845 from parking of KVDAV School, Sector-7, Chandigarh on 07.02.2019. A case FIR No. 28, U/S 379 IPC has been registered in PS-26, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. Gurjit Singh R/o # 6655, Village-Madanpur, Distt.-Mohali, Punjab reported that unknown person stolen away complainant’s motor cycle No. PB-65AL-7985 while parked near park, Sector-56, Chandigarh on 06.02.2019. A case FIR No. 43, U/S 379 IPC has been registered in PS-36, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. 02 juveniles apprehended for Snatching Rajesh R/o # 3519, Mouli Complex, Chandigarh reported that 03 unknown persons snatched away complainant’s mobile phone and purse from backside Railway Colony, Village-Mouli Jagran, Chandigarh on 09.02.2019. A case FIR No. 30, U/S 341, 356, 379, 34 IPC has been registered in PS-Mouli Jagran, Chandigarh. Later on 02 juveniles aged 14 yrs and 16 yrs have been apprehended in this case. Both were sent to Juvenile Home, Sector-25, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. Criminal Intimidation A case FIR No.14 U/s 507 & 67 IT Act has been registered in PS-Manimajra, Chandigarh on the complaint of a lady R/o Manimajra, Chandigarh against Ram Avtar R/o Village-Nava Nagar, Distt.-Panchkula, Haryana who harassed and threatened complainant by sending messages on e-mail and social media. Investigation of the case is in progress.

Saturday, 9 February 2019

NT24 News : Chandigarh Police Solve So Many Cases..................


Chandigarh Police Solve So Many Cases
National Tele24 News
Vinay Kumar
Chandigarh
One arrested for consuming liquor at public place A case FIR No. 33 U/S 68-1(B) Punjab Police Act 2007 & 510 IPC has been registered in PS-IT Park, Chandigarh against one person who was arrested while consuming liquor at public place on 08.02.2019. This drive will be continuing in future, the general public is requested for not breaking the law.Damage due to Negligence A case FIR No. 39, U/S 336, 427 IPC has been registered in PS-03, Chandigarh on the complaint of Sh. Surinder Kumar, SDO, Building Branch, Sec-17, Chandigarh against Balraj Singh owner of # 25, Sector 03, Chandigarh, Jai Arvind Singh, Ramsis Singh Architect, Mohit Vij Structure, Mohit Sachdeva Eng. and Contractor who carried out excavation of illegal basement at H.No. 25, Sector 03, Chandigarh without any safety measures due to which property (wall) of H.No. 27, Sector 03, Chandigarh got damaged. Investigation of the case is in progress.
Accident A case FIR No. 28, U/S 279, 337 IPC has been registered in PS-Ind. Area, Chandigarh on the complaint of Tejinder Singh R/o VPO Behnipal, Mansa, (PB) who alleged that driver of loading Auto No. CH-01TB-8163 hit to Complainant’s Mahindra Pick No. PB-31P-3541 in front of Plot No. 70, Ph-1, Ind. Area, Chandigarh on 08.02.2019. Investigation of the case is in progress. A case FIR No. 29, U/S 279, 337 IPC has been registered in PS-Ind. Area, Chandigarh on the complaint of Shivani R/o # 1138/4, Gobind Pura, Mani Majra, Chandigarh who alleged that driver of Water Tanker Tractor No. CH-04L-3739 had hit to Complainant’s Activa Scooter No. CH-04L-6833 near Plot No. 121, back side Police Station, Ph-1, Ind. Area, Chandigarh on 12.01.2019. Due to which complainant was got injured and got treatment from GMCH-32, Chandigarh. Alleged person arrested and bailed out. Investigation of the case is in progress. A case FIR No. 43, U/S 279, 337 IPC has been registered in PS-34, Chandigarh on the complaint of Kartar Singh R/o # 324, Sec-15A, Faridabad, Haryana who alleged that driver of unknown vehicle sped away after hitting to Complainant (Pedestrian) at Market, Sec-44/D, Chandigarh on 07.02.2019. Complainant got injured and admitted to GMCH-32, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. A case FIR No. 41, U/S 279, 337 IPC has been registered in PS-36, Chandigarh on the complaint of Dil Badadur R/o # 2587, Sector-24, Chandigarh who alleged that driver of Car No HR01-AD-6635 namely Gurdev Singh R/o # 47 DWS Colony Jalbehda Road, Ambala City (HR) hit to Complainant’s Activa Scooter No. CH01-AB-7932 near MCM College Sec-36, Chandigarh on 05.02.2019. Due to which complainant was got injured and got treatment from GH-16, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. Missing/Abduction A lady resident of Mauli Complex, Chandigarh reported that her daughters age about 16 years and 14 years have been missing/abducted from near their residence since 07.02.2019. A case FIR No. 29, U/S 363, 366 IPC has been registered in PS-Mauli Jagran, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. MV Theft Madhav Singh R/o # 3232, Sector-35D, Chandigarh reported that unknown person stolen away complainant’s Activa Scooter No PB30M-2905 while parked near Library, Sector-34, Chandigarh. A case FIR No. 44, U/S 379 IPC has been registered in PS-34, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. Theft Rajiv Bansal R/o # 1308, Sector-37/B, Chandigarh reported that unknown person stolen away material worth approx. Rs. 3.5 lakhs i.e. Lapp Copper Flexible Wires 1.5 mm-25 coils (300 mtrs. each), 2.5 mm-15 coils (300mtrs.each) and 4.0 mm-30 coils (300 mtrs.each) from Disha Agencies, Plot No. 372, Phase-2, Industrial Area, Chandigarh on 07.02.2019. A case FIR No. 51, U/S 380 IPC has been registered in PS-31, Chandigarh. Investigation of the case is in progress. Deepak Kumar R/o # 240, Ph-4, Mohali (PB) reported that unknown person stolen away Cash Rs. 10,000/-, Electrical Motors 15-20 Nos of 2H.P 3H.P, 100 Nos Scissors from his Factory premises i.e. Plot No. 110, Ph-2, Ind. Area, Chandigarh on night intervening 07/08.02.2019. A case FIR No. 52, U/S 380, 457 IPC has been registered in PS-31, Chandigarh. Investigation of the case is in progress.

Friday, 8 February 2019

NT24 News : Udit Narayan & Maneka Mishra Gave Their Voice to the Bhajan...............

Aaye Kailasa Poster Launched
Udit Narayan & Maneka Mishra Gave Their Voice to the Bhajan
National Tele24 News
Vinay Kumar
Prayagraj
Aaye Kailasa Prayagraj Maha Kumbh is not only the biggest effort of all the devotees who have come up on Kumbh till now, but this Bhajan by the inspiration of  Dakshineshwar Kali Pithadishwar Mahamandaleshwar Kailashanand Brahmachari ji and inspirational interlude to Cosmic revaivel , this bhajan  is created by Dr. Ajay Magan In the musical direction of Bollywood composer Dushyant Singh, on the other hand playback singer  Padmabhushan  Mr. Udit Narayan used  his voice , playback singer Menka Mishra and Dushyant Singh has converted it into a great musical presentation. Bhajan is written by Dr. Ritu Singh and it has been directed by director Dushyant Singh. It has been filmed on the location of Haridwar ,Prayagraj and Mumbai. Because filming on the location from the east to the west and the Aquarius theme, this Kumbh Bhajan also actively establishes the union in the East and the Kumbh of the bhajan . Regarding Mahamandaleshwar kailashanand Brahamchari ji has expressed the hope that this bhajan is not only of the Hindu community of India but of all the people in world . It will be liked and this bhajan will prove to be a milestone in the propagation of Aquarius, while the International cosmic Healer Dr. Ajay Magan is very excited about this bhajan. And he told this to Maharaj. When Padmabhushan Shri Udit Narayan was singing this bhajan he was  praising its composition and words, it dedicates to the people of India. According to musician and director Dushyant Singh, this Bhajan as Maharaj ji's inspiration got ready in the talks and this was given a new dimension by Udit Narayan Ji and Menka Mishra by their voice. Playback singer Menka Mishra said that because she lives in Prayagraj, it is a matter of honor and pride for her to sing this bhajan with Bollywood legends.Through this bhajan she could represent Prayagraj, hence the moment is unforgettable for her. According to Dushyant Singh, the above bhajan is available on Youtube, on the platform of "Dushyant Corporations ." The above mentioned bhajan  have used cutting-edge technology and equipment during recording and shooting so that this  leaves an impressive impression on the interactive platform. According to Dushyant Singh, personal efforts will be made to spread the publicity of this bhajan and to make it accessible to the masses.

NT24 News : दो दिवसीय वर्कशॉप के दूसरे दिन वॉइस एंड स्पीच एक्सपर्ट श्री अनूप शर्मा.............

दो दिवसीय वर्कशॉप के दूसरे दिन वॉइस एंड स्पीच एक्सपर्ट अनूप शर्मा
केवल लाइन बोलना ही अभिनय नही उसमे भाव भी ज़रूरी है. भाव छूटा तो दर्शक रूठा ”
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप के दूसरे दिन वॉइस एंड स्पीच एक्सपर्ट श्री अनूप शर्मा ने युवा रंगकर्मियो को स्पीच की कुछ ऐसी ही बारीकियां बताई. यह वर्कशॉप बाल भवन सेक्टर 23 में 30 दिवसीय विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल में आयोजित की गई.  फेस्टिवल के पांचवे चरण में आयोजित इस वर्कशॉप में पंजाब यूनिवर्सिटी के थिएटर डिपार्टमेंट के एलयुमनाई और गोल्ड मेडलिस्ट श्री अनूप जी ने अभिनय एवं आम जीवन में वॉइस और स्पीच के महत्व के बारे में बात की और युवा रंगकर्मियों को डाइलॉग डिलीवरी के टिप्स दिए. मूल रूप से अंबाला के नज़दीक ग्राम उगाला के निवासी अनूप जी अभिनय की तरफ अपने झुकाव को पिछले जनम का सबंध मानते है. सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अनूप शर्मा जी ने वॉइस और स्पीच को अभिनय का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि वह किसी भी अभिनेता की ताकत है और उसे सहेजना एक्टर का धर्म. साथ अनूप जी ने युवाओ को अपनी स्पीच सुधारने के लिए निरंतर साहित्य पढ़ने और ज़हीन लीगो को सुनने की सलाह दी.वर्त्तमान समय में उत्सव कलामंच के माध्यम से चंडीगढ़ क्षेत्र में कला की निरंतर सेवा करते श्री अनूप जीका मानना है कि अभ्यास ऐक्टर का स्वभाव होना चाहिए. जिस दिन आपका अभ्यास करने का मन ना हो तो समझ लीजिए कि आप अपनी कला से दूर होते जा रहे है. जसपाल भट्टी जी के एक्टिंग स्कूल के एक्टिंग डिपार्टमेंट के पूर्व डीन और बहुत से अभिनेताओं और गायकों को ट्रेनिंग देने वाले अनूप शर्मा जी के अनुसार अपनी स्पीच को अभ्यास से बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने इस अवधारणा को खारिज़ किया कि सिगरेट सेवन से आवाज़ का बेस अच्छा होता है, ऐसा नहीं है. उल्टा धूम्रपान से स्टैमिना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जो किसी भी कलाकार के लिए घातक है l मौके पर प्रसिद्ध रंगकर्मी संगीता गुप्ता ने अनूप शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा युवा रंगकर्मियों को बताया कि 30 दिवसीय कार्यशाला में रंगमंच की सभी तकनीक पर काम करना व कला विद्या को सिखाना मुश्किल काम है. परंतु इस कार्यशाला से शहर के रंगमंच व रंगकर्मियों को अत्यंत लाभ होगा l

NT24 News : 10 फरवरी को होगा सरस्वती पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम.............


10 फरवरी को होगा चण्डीगढ़ विकास महामंच द्वारा सरस्वती पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
चंडीगढ़ विकास महामंच द्वारा 25 वां सरस्वती पूजन व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन छठ पूजा स्थल गेट नंबर 1 दरिया में बड़ी धूमधाम के साथ किया जायेगा । कार्यक्रम के आयोजक सुनील गुप्ता ने बताया कि इस समारोह में एसएस प्रसाद, एडीशनल होम सैक्ट्री. हरियाणा, केपी सिंह, प्रिंसिपल सेक्टरी, पंजाब ,संजय कुमार, चीफ सेक्टरी, पंजाब, रंजू प्रसाद, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, हरियाणा, कुमार राहुल, सेक्रेटरी, होम अफेयर्स, जस्टिस, पंजाब, एस के सिंह, सिक्योरिटी एंड टैफिक, पंजाब, लतिका शर्मा, विधायक कालका, संजय झा, विशेष आयुक्त, नगर निगम, राजेश कालिया, मेयर एमसी, चंडीगढ़ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10 बजे माँ सरस्वती के पूजन से प्रारम्भ होगी । तत्पश्चात 12:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा शाम को 5:30 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में टी-सीरीज कलाकार सरिता सरगम व अमित उपाध्याय अपनी प्रस्तुति देंगे । इसके अलावा आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की जाएँगी