Thursday, 6 June 2019
Wednesday, 5 June 2019
NT24 News : 3 डी एनिमेटेड फिल्म “दास्तान ए मीरी पीरी” की रिलीज़ टली
3 डी एनिमेटेड फिल्म
“दास्तान ए मीरी पीरी” की रिलीज़ टली
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
काफी लम्बे समय से फिल्म “दास्तान
ए मीरी पीरी” विवादों में थी। कुछ दिनों पहले कुछ कारणों
से एसजीपीसी कमैटी की ओर से फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगा दी गई और फिल्म की रिलीज़ की
तारीख आगे बढ़ा दी गई हालांकि फिल्म के रिलीज़ को ले कर पूरे विश्व से मांगें आई। हाल ही में यू के में बसे काफी बच्चो ने सांगत लीसेस्टर और वैंकोवर और सरी,
कनाडा समेत फिल्म के रिलीज़ पर लगे रोक पर असहमति जताई। छरमपीर प्रोडक्शंस
और वाइट हिल स्टुडिओ मिलकर सिख धर्म के पाँचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस
के अवसर को समर्पित एनिमेटिड फिल्म रिलीज़ करने का फैसला करा। जैसे कि पंजाबी फिल्म “दास्तान ए मीरी पीरी”
के
नाम से ही पता लग रहा है कि यह फिल्म मीरी पीरी के इतिहास
को दर्शाएगी। सन 1604 पर आधारित यह फिल्म
पांचवे सिख गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित है और कैसे छठे गुरु हरगोबिंद साहिब
जी ने मुगलों के अत्याचार के खिलाफ यह दो तलवारें मीरी जो संसारिक (राजनीतिक) शक्ति
का प्रतीक है और पीरी जो आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक
है धारण की। यह एनिमेटिड फिल्म विनोद लानजेवर ने डायरेक्ट की है। यह कहानी गुरजोत सिंह
आलूवालिया ने लिखी है जो इस फिल्म के सह निर्देशक भी हैं। रिसरच को सम्पूर्ण डा.
आई.एस. गोगोआनी
ने किया है| इसका स्क्रीनप्ले सागर कोटिकर और साहनी सिंह ने
लिखा है| फिल्म का संगीत कुलजीत सिंह ने दिया है| बैकराउंड स्कोर अनामिक चौहान ने दिया है। ब्रूमहा स्टूडियो ने इस फिल्म
की एनिमेशन की है। यह पूरा प्रोजेक्ट मेजर सिंह संधू, दिलराज
सिंह गिल, नवदीप कौर गिल ने प्रोडूयस किया है| नोबलप्रीत सिंह और बलराज सिंह, मनमोहत सिंह मार्शल
फिल्म के को-प्रोडूयसर हैं। बॉलीवुड अदाकार रज़ा मुराद ने अपनी
आवाज़ दी है। मशहूर बॉलीवुड गायक कैलाश खैर ने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया है|
दो और गायक, उस्ताद राशिद खान और शफक़ात अमानत
अली ने भी अपनी आवाज़ फिल्म के बाकी गानों में दी है।
फिम्ल “दास्तान ए मीरी पीरी”
का
विश्व वितरण वाइट हिल स्टुडिओएस के द्वारा किया जाएगा। अभी तक नई रिलीज़ की तारीख पक्की
नहीं की गयी है। फिर भी साबका-एस जी पी सी कमेटी ने अपना फैसला अकाल
तखत साहिब को सौप दिया है। और आखिरी फैसला अकाल तखत साहिब की तरफ से लिया जायेगा ।
Tuesday, 4 June 2019
Monday, 3 June 2019
NT24 News : रियलमी सी2 ऑफलाईन बाजारों में ..........
रियलमी सी2 ऑफलाईन बाजारों में लॉन्च
होगा; भारत में 8000 स्टोरों में उपलब्ध होगा
एन टी 24 न्यूज़
राजीव कौशिक
चंडीगढ़
भारत
में नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज घोषणा की कि रियलमी सी2 - ‘‘देश का रियल
च्वाईस’’ पूरे देश में 8000 स्टोरों पर ऑफलाईन बिकेगा। ऑफलाईन स्टोरों पर यह वैल्यू
किंग स्मार्टफोन 15 जून, 2019 से बिकना शुरू होगा। ग्राहक चुनिंदा स्टोरों पर अपने
फोन 08 से 14 जून, 2019 के बीच प्रि-बुक कर सकते हैं। यह स्टाईलिश डिवाईस 2जीबी रैम
$ 16 जीबी रोम, 2 जीबी रैम $ 32 जीबी रोम और 3 जीबी रैम $ 32 जीबी रोम वैरिएंट्स में
5999 रु. के शुरुआती मूल्य से मिलेगी । 2 जीबी रैम $ 32 जीबी
रोम और 3 जीबी रैम $ 32 जीबी रोम 15 जून, 2019 से और 2 जीबी रैम $ 16 जीबी रोम वैरिएंट
जुलाई से ऑफलाईन स्टोरों पर मिलना प्रारंभ होगा।रियलमी सी2 पूरे देश में 8000 स्टोरों
पर मिलेगा, जिनमें 455 स्टोर पंजाब में हैं। इन 8000 मल्टीब्रांड स्टोरों में से
380 स्टोर डिवाईस की प्रमुख ब्रांडिंग के साथ रियलमी सी2 के केंद्रित कॉन्सेप्ट स्टोर
होंगे। रियलमी के भारत में 274 सर्विस सेंटर हैं। पंजाब में 09 सर्विस सेंटर हैं। रियलमी
ग्राहकों को ज्यादा प्रभावशाली सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत में बाजार की बढ़ती
पहुंच के साथ अपने सेवा नेटवर्क का विस्तार करने की योजना भी बना रहा है। इस साल रियलमी
चंडीगढ़ में अपना एक्सक्लुसिव सर्विस सेंटर भी प्रारंभ करेगा। रियल मी इंडिया की प्रोडक्ट
मैनेजर, निधि भाटिया ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को अपने उत्पादों का टच एवं फील देने
के लिए ऑफलाईन विस्तार कर रहे हैं। हम ग्राहकों को अपने उत्पादों में पॉवर और स्टाईल
का संगम प्रदान करना चाहते हैं। इस विस्तार के बारे में माधव शेठ, चीफ एक्जि़क्यूटिव ऑफिसर, रियलमी इंडिया ने कहा, ‘‘रियलमी
सी2 के लिए ग्राहकों की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए हम यह डिवाईस अपने ऑफलाईन
स्टोरों पर भी उपलब्ध करा रहे हैं। शुरु में यह डिवाईस फ्लिपकार्ट.कॉम और हमारी ऑफिशियल
वेबसाईट पर मिलती थी और हमने इस डिवाईस के लिए बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया दर्ज की। हम
अपनी प्रतिबद्धता पूरी करते हुए अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ ग्राहक अनुभव प्रदान
करना चाहते हैं।” वैल्यूकिंग रियलमी सी2 में 6.1 इंच की एचडी$ ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन
है, जो वीडियो देखने या गेम खेलने का बहुत रोचक अनुभव देती है। एचडी$ स्क्रीन पर कोर्निंग
गोरिल्ला ग्लास 3 स्क्रीन की मजबूती बढ़ा देता है। पेंटिंग एवं पर्ल शाईनिंग कणों की
3 लेयर के साथ डायमंड कट डिज़ाईन प्रकृति के परिवर्तनकारी प्रभाव, जैसे आकाश, तारों
भरी रात या तरंगयुक्त पानी को प्रदर्शित करता है। यह स्मज़-फ्री है। रियलमी सी2 डायमंड
ब्लैक और डायमंड ब्लू में मिलेगा। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है, जो बिना चार्ज
किए पूरे दिन चलेगी। रियलमी सी2 में 2.0 गीगाहटर्ज़ और 12 एनएम ऑक्टाकोर हीलियो पी22
प्रोसेसर शक्तिशाली परफॉर्मेंस के साथ बहुत लंबी बैटरी सुनिश्चित करता है। रियलमी सी2
ड्युअल सिम 4जी को सपोर्ट करने वाले ट्रिपल इन्डिपेंडेंट कार्ड स्लॉट के साथ 256 जीबी
का एक्सपैंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वैल-कस्टमाईज़्ड एआई ड्युअल रियर कैमरा क्रोमा
बूस्ट के साथ ज्यादा प्राकृतिक व प्रभावशाली फोटो के लिए उपयुक्त है। क्रोमा बूस्ट
एचडीआर रेंज एवं कलर्स में सुधार कर देता है। रियलमी सी2 इस मूल्यवर्ग में पहली बार
80एफपीएस/480पी स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। रियलमी सी2 में कलर ओएस
6 बेस्ड एन्ड्रॉयड पाई 9.0 है। रियलमी ने हाल ही में अपने वैल्यू किंग रियलमी सी2 के
लिए नई दिल्ली में अपना दूसरा पॉप-अप स्टोर खोला, जहां सैकड़ों फैंस कतार में दिखे।
रियलमी पॉप अप स्टोर ने यूज़र्स को अपने फीचर फोन छोडक़र नए वैल्यू किंग रियलमी सी2
में अपग्रेड कराने के लिए प्रोत्साहित करते हुए खुशी मनाने के अनेक कारण दिए। कतार
में इंतजार कर रहे पहले 100 रियलमी प्रतिभागियों को काम कर रहे अपने पुराने फीचर फोन
के बदले केवल 2000 रु. में नया रियलमी सी2 खरीदने का मौका मिला।
Subscribe to:
Posts (Atom)










