Tuesday, 23 April 2019
Monday, 22 April 2019
NT24 News : 21 अतिसंवेदनशील और 24 संवेदनशील मतदान केंद्रों की करवाई पहचान..............
कालका
विधानसभा क्षेत्र में 21 अतिसंवेदनशील और 24 संवेदनशील
मतदान केंद्रों की करवाई पहचान
मतदान
केंद्रों पर किये विशेष सुरक्षा प्रबंध
एन
टी 24 न्यूज़
विनय
कुमार
पंचकूला
जिला प्रशासन और पुलिस
द्वारा 01
कालका और 02 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में अति
संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है । ऐसे मतदान केंद्रों पर
विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गये है । उपायुक्त एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में 21
अतिसंवेदनशील और 24 संवेदनशील मतदान केंद्रों
की पहचान की गई है । इसी प्रकार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 62 अतिसंवेदनशील और 7 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किये
गये है । उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में रामपुरजंगी, बाढ़, बसौदल- बसौला, पिंजौर में
मतदान केंद्र 69, टीपरा में मतदान केंद्र नंबर 96,
97, 98,99,100, सूरजपुर में मतदान केंद्र नंबर 102, 103 रामपुरसियूडी में मतदान केंद्र नंबर 105, 106 गडी
में मतदान केंद्र नंबर 182, 183, 184 रायपुररानी में मतदान
केंद्र नंबर 177, 178, 179, 180, 181 को अतिसंवेदनशील मतदान
केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है । इसी प्रकार नवांनगर में मतदान केंद्र नंबर 1,
कालका कार्यालय नगर पालिका में स्थित मतदान केंद्र नंबर 42,
43 हिंदू कन्या सीनियर सकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र नंबर 48,
49, 50, 51 कालका तहसील कार्यालय स्थित मतदान केंद्र नंबर 62,
एचएमटी पिंजौर स्थित मतदान केंद्र 70 व 71,
रथपुरा पिंजौर स्थित मतदान केंद्र नंबर 73, 74, 75 मानपुर देवीलाल मतदान केंद्र नंबर 80, पिंजौर एसडीओ
कृषि कार्यालय स्थित मतदान केंद्र 89, 90 भोज मटौर स्थित
मतदान केंद्र नंबर 133 व 134, रामपुर
स्थित मतदान केंद्र नंबर 159, मानकटबरा स्थित मतदान केंद्र
नंबर 155, 156 शाहपुर स्थित मतदान केंद्र 176 तथा मौली स्थित मतदान केंद्र नंबर 204, 205 को
संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में रखा गया है । जिला निर्वाचन अधिकारी ने
बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में सकेतड़ी स्थित मतदान केंद्र 1, 2, 3 भैसटिब्बा स्थित मतदान केंद्र 7, 8, 9, 10 खड़कमंगौली
स्थित मतदान केंद्र 11, 12, 13, 14, 15 बीड़घग्गर स्थित मतदान
केंद्र 16, 17, 18 माजरी स्थित मतदान केंद्र नंबर 20,
बूडंनपुर स्थित मतदान केंद्र नंबर 21, 22, सेक्टर-20
राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र नंबर 48, 49,
50 ब्राईट स्कूल सेक्टर-26 स्थित मतदान केंद्र
60, ब्लूबर्ड मॉडल स्कूल सेक्टर-16 स्थित
मतदान केंद्र नंबर 117, 118, 124, 125, राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-17 स्थित मतदान केंद्र नंबर 119,
120, सेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-16 स्थित मतदान
केंद्र 126, 127, 128, 129 हरिपुर स्थित मतदान केंद्र 138,
139, देवीनगर स्थित मतदान केंद्र नंबर 140, मदनपुर
सेक्टर-26 स्थित मतदान केंद्र नंबर 145, महेशपुर स्थित मतदान केंद्र नंबर 146, रैली सेक्टर-12ए मतदान केंद्र नंबर 147, 148 अभयपुर स्थित मतदान
केंद्र नंबर 150, 151, 152, 153 फतेहपुर स्थित मतदान केंद्र
नंबर 154, कूण्डी स्थित मतदान केंद्र नंबर 155, रामगढ़ स्थित मतदान केंद्र 156, 157, 158, 159 बिल्लाह
स्थित मतदान केंद्र नंबर 161, 162, रत्तेवाली स्थित मतदान
केंद्र नंबर 167, 168 बरवाला स्थित मतदान केंद्र नंबर 185,
186, 187, 188, 189, 190 और बतौड़ स्थित मतदान केंद्र नंबर 191,
192, 193 को अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों मे शामिल किया गया है। इसी
विधानसभा क्षेत्र के नाडा स्थित मतदान केंद्र 141, 142, नग्गल
स्थित मतदान केंद्र 176, खटौली स्थित मतदान केंद्र 180,
181, भैरेली स्थित मतदान केंद्र नंबर 195, 196 को संवेदनशील मतदान केंद्रों में रखा गया है ।
Sunday, 21 April 2019
NT24 News : वी-आर पंजाब में आयोजित 'आर्ट बाज़ार '......................
वी-आर पंजाब में आयोजित 'आर्ट बाज़ार '
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
मोहाली
वीआर पंजाब में चल रहा 'आर्ट बाज़ार ' यहां संपन्न हो गया । “आर्ट बाज़ार” इस क्षेत्र के ऐसे उद्यमियों का एक अनूठा मेल था, जिन्होंने
अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता को उपयोगी कला के रूप में प्रदर्शित किया, जिसमें शामिल थे परिधान, जूते और बैग, सेमी प्रीशियस ज्वेलरी, घर एवं उद्यान की चीजें,
स्टेशनरी तथा और भी काफी कुछ। यह वीआर पंजाब में महीने भर चलने वाले
पंजाब आर्ट इनिशिएटिव (पीएआई) 2019 के एक भाग के रूप में
आयोजित किया गया था। आर्ट बाज़ार वीआर पंजाब की एक पहल थी, जिसके
आयोजन में द वैनिटी बॉक्स काविशेष सहयोग रहा । दो दिन चली इस बहुमूल्य कला
प्रदर्शनी में 25 से अधिक कलात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया
गया । 'आर्ट बाज़ार ' में
विभिन्न उत्पादों के माध्यम से कला, शिल्प और रचनात्मकता को
प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी विभिन्न कलाकारों, फैशन
डिजाइनरों और हस्तशिल्पकारों के रचनात्मक प्रयासों का एक शोकेस थी। प्रदर्शनी ने
हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए प्राकृतिक रूप से और व्यवस्थित तरीके से निर्मित
उत्पादों के उपयोग के विचार और महत्व को भी बढ़ावा दिया, ' प्रिया जगत, आर्ट बाज़ार की क्यूरेटर एवं द वैनिटी
बॉक्स की संचालक ने कहा ।' आर्ट बाज़ार ' ने ऐसी महिला शिल्पकारों को लोकप्रिय बनाने और लाइमलाइट में लाने की भी
पहल की, जिनकी कला विलुप्त होती जा रही है । इस मकसद को
ध्यान में रखते हुए 'सब तेरा ' फाउंडेशन ने एक स्टाल लगाया। यह फाउंडेशन चंडीगढ़ के आस-पास गांवों में
रहने वाली वंचित समुदायों की महिलाओं को सशक्त बनाता है । यह कारीगरों के समुदाय
के पुनर्निर्माण की आशा के साथ विलुप्त होते कला रूपों को पुनर्जीवित करने की दिशा
में काम कर रहा है, जो इस कौशल को अपनी भावी पीढिय़ों तक
पहुंचा सकते हैं । इस प्रकार, शिल्प को जीवित रखने की कोशिश
की जा रही है । कांच की पेंटिंग, कलात्मक स्टेशनरी, बच्चों के लिए आकर्षक वस्तुएं, रंगबिरंगे कपड़े और
घरेलू सामान यहां प्रदर्शित थे, जिन्हें दस्तकारों ने बड़े
जतन से तैयार किया था । ऐसी वस्तुओं ने परिवार के सभी सदस्यों को आकर्षित किया । कुछ
बहुत ही अनोखे संग्रह यहां प्रस्तुत किये गये थें । 'सिम्पली
ग्लासिक ' दिल्ली यहां ट्रे और अन्य घरेलू
चीजों पर ग्लास पेंटिंग लेकर आया था। 'नायब अल - हाउस
ऑफ प्रीशियस आर्ट ' संगमरमर में पारंपरिक
भारतीय कला के साथ आया था । उनके पास सजावटी प्लेटें, मोमबत्ती-स्टैंड,
लैंप, कटोरे और बहुत कुछ था । द ब्लूमरी पर
विभिन्न प्रकार की ताजा ओरिएंटल और एशियाई लिली मौजूद थीं । क्राफ्टी ट्रीट पर हाथ
से बने डिकूपेज थें, जो पेपर कट-आउट और हैंड पेंटेड सहायक
उपकरणों के साथ वस्तुओं को सजाने की कला है । कारीगरी, चंडीगढ़
के पास चिकनकारी की वस्तुएं थीं । बच्चों के लिए स्कू बू में विचित्र और मजेदार
स्टेशनरी और अन्य पिक-अप मौजूद थीं । 'बंक पेज ' ,
दिल्ली ने नोटबुक और डायरियों पर बनी आर्ट लेकर आया है। क्रिएटिव
स्पेसेस द्वारा आर्ट एंड डेकोर में कला से प्रेरित प्लांटर्स, घर और बगीचे की वस्तुएं थीं । 'अदिति क्रिएशन ' में बगीचों, घर के अंदर, छतों,
बालकनियों के लिए आदर्श ग्लास प्लांटर्स थें । सौम्या द्वारा डिजाइन
वस्त्रों पर ऑफबीट चांदी और सोने के टुकड़ों से दस्तकारी की गयी थी । उल्लेखनीय है
कि वीआर पंजाब अपनी स्थानीय कनेक्टिंग कम्युनिटीज पहल के एक हिस्से के रूप में पंजाब
कला पहल की मेजबानी करता है, एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसका
उद्देश्य नागरिक गौरव को प्रोत्साहित करना, स्थानीय
अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पंजाब की छवि को बढ़ाना है । इस पहल ने वीआर पंजाब
को कलात्मक गतिविधियों के केंद्र में बदल दिया है । प्रमुख संस्थानों और प्रतिष्ठित
कलाकारों के साथ भागीदारी के माध्यम से स्थापित प्रतिष्ठानों का एक संग्रह यहां
प्रदर्शित है ।
Saturday, 20 April 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)








