Monday, 30 September 2019

NT24 News : शिप्रा गोयल और कुलविंदर बिल्ला लेकर आ रहे ...........

शिप्रा गोयल और कुलविंदर बिल्ला लेकर आ रहे हैं  “ अंग्रेजी वाली मैडम 2 ”
एन टी 24  न्यूज़ 
विनय कुमार
चंडीगढ़
गीत “अंग्रेजी वाली मैडम” पंजाबी इंडस्ट्री में सबसे अच्छे गीतों में से एक है। इस गीत ने निश्चित रूप से इंडस्ट्री में डुएट गीतों के दौर को फिर से शुरू किया है। अब शिप्रा गोयल और कुलविंदर बिल्ला की हिट जोड़ी डॉ ज़ीउस के साथ दोबारा फिर से आ रहें है “अंग्रेजी वाली मैडम 2”  के साथ । इस गीत के बारे में और जानकारी जल्द ही बताई जाएगी। इस गाने का वीडियो पहले ही रोपड़ के नजदीक शूट किया जा चुका है। दोनों कलाकारों ने हाल ही में एक टी वी चैनल के शो के लिए एक साथ परफॉर्म किया।  इस बारे में बात करते हुए, शिप्रा गोयल ने कहा, " “अंग्रेजी वाली मैडम” के मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है। मुझे खुशी होती है जब लोग मुझे अब भी अंग्रेजी वाली मैडम कहते हैं। और अब, उस टीम के साथ फिर से काम करना शानदार रहा है। हमने गाने को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की। मुझे बस उम्मीद है कि दर्शक इस ट्रैक को भी पसंद करेंगे। जैसे उन्होंने हमेशा मेरा गाना पसंद किया है।" कुलविंदर बिल्ला ने कहा, "मैंने अपने करियर में बहुत ज्यादा डुएट नंबर नहीं दिए पर अंग्रेजी वाली मैडम गीत को जो प्यार मिला वो अविश्वसनीय है। अब दुबारा उस टीम के साथ इकठे होकर काम करना दिलचस्प तो है ही पर इस के साथ जिम्मेदारी भी है क्योंकि लोगों की उम्मीदें बहुत हैं इस गीत को लेकर जिसको हमें पूरा करना है। मैं बीएस यही चाहता हूँ कि हम दर्शकों की उम्मीद पर खरे उत्तर सकें। और उम्मीद करते हैं कि यह ट्रैक भी सुपरहिट होगा ।"  गाने के संगीत निर्देशक डा. ज़ीउस ने कहा, "शिप्रा गोयल और कुलविंदर बिल्ला दोनों ही सुरीली आवाज़ के मालिक हैं और एक साथ वो लोगों के दिल पर अपनी आवाज़ के साथ जादू कर देंगे। गाने के बोल बहुत ही अच्छे हैं और हमने इसको शहरी और देसी संगीत के सम्पूर्ण मिश्रण के रूप में बनाने की कोशिश की है जो सारे लोगों को जरूर आकर्षित करेंगे। मुझे इस ट्रैक पर पूरा भरोसा है। अब यह दर्शकों पर निर्भर करता है कि गीत को कितना प्यार करते हैं ।" गाने की रिलीज़ तारीख गाने के पोस्टर के साथ जल्द ही बताई जाएगी ।

NT24 News : फर्नीचर व होम डेकोर एक्सपो 2019 शुरू हु.........

फर्नीचर व होम डेकोर एक्सपो 2019 शुरू हुआ, थाई पेवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
एन टी 24  न्यूज़ 
विनय कुमार
लुधियाना
लुधियाना का सबसे बड़ा फर्नीचर मेला - फर्नीचर एंड होम डेकोर एक्सपो 2019 गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज ग्राउंड, दुर्गा माता मंदिर के सामने, फिरोज़पुर रोड, लुधियाना में शुरू हो गया। इसके साथ ही, एक थाइलैंड इंटरनेशनल शॉपिंग फेस्टिवल भी शुरू हुआ है। तीन-दिवसीय एक्सपो का आयोजन आई एड्स एंड ईवेंट्स द्वारा किया जा रहा है, जिसे विशाल एवं अनोखी प्रदर्शनियों के लिए जाना जाता है। एक्सपो 28 से 30 सितंबर 2019, सोमवार तक चलेगा । एक्सपो में लोगों का तांता लगा हुआ है, जिन्होंने बेहतरीन क्वालिटी और वेरायटी के फर्नीचर, इंटीरियर और घरेलू सजावट की चीजों के विशाल संग्रह में खासी दिलचस्पी दिखायी। इस अवसर पर बोलते हुए, आई एड्स एंड ईवेंट्स के संस्थापक एवं डायरेक्टर, रईस आरिफ ने कहा, ‘हमें लुधियाना में मेगा शो आयोजित करने का सौभाग्य मिला, इसका हमें गर्व है। इस शो के पीछे मूल मंशा यह है कि न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी चीजों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया जाये।’ लुधियाना एवं आसपास के रीजन के लोगों को आगामी त्योहारी सीजन में सबसे अच्छे फर्नीचर और इंटीरियर उत्पादों की पेशकश के तहत, इस बार एक्सपो में एक संपूर्ण थाई पेवेलियन की पेशकश की गयी है। इंटरनेशनल पेवेलियन में थाईलैंड और इंडोनेशिया के लगभग एक दर्जन स्टॉल हैं, जो विभिन्न प्रकार के घरेलू व सजावटी उत्पाद, फर्नीचर, फैशन एक्सेसरीज आदि लेकर यहां मौजूद हैं। प्रदर्शनी में देश-विदेश के 70 से अधिक स्टॉल हैं। थाई मंडप में थाईलैंड के आभूषण, पर्स, नकली फूल और घरेलू सजावट के आइटम पेश हंै। इंडोनेशिया से आया फर्नीचर मेगा शो के दौरान विजिटर्स को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। इंडोनेशिया सेक्शन में, खूबसूरती से डिजाइन किए गए फर्नीचर की एक विस्तृत रेंज प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शनी में एंटीक फर्नीचर, हेरिटेज फर्नीचर, लैंप, वॉल क्लॉक आदि की एक लुभावनी रेंज दिखाई दे रही है। जोधपुर के स्टॉलों पर अद्वितीय दस्तकारी वाला फर्नीचर मिल रहा है। लखनऊ के एक स्टॉल पर ईरानी और पारंपरिक कालीनों को लुभावने डिजाइनों के साथ पेश किया गया है। आगरा के स्टॉल पर संगमरमर से बनी घरेलू सजावट की चीजें मिल रही हैं, जैसे कि हाथी, शेर आदि। नक्काशीदार फर्नीचर, दिल्ली और चेन्नई से आये झूले भी ध्यान खींच रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, लता नायर, प्रोजेक्ट मैनेजर, आई एड्स एंड ईवेंट्स, ने कहा, ‘फेस्टिवल सीजन नजदीक है, ऐसे में यह एक्सपो उन सभी लोगों के लिए किसी स्वर्ग समान है, जो अपने घरों की अंदरूनी सजावट में जान डालना चाहते हैं। इस बार हम फैशन की सभी जरूरतों के लिए वन स्टॉप शॉप की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। नये फैशन डिजाइनरों की एक पूरी टीम ने अपने संग्रह प्रदर्शित किये हैं। असली अफगानी ड्राई फ्रूट्स भी एक्सपो में उपलब्ध हैं।’ उत्तम दर्जे का पेंटिंग कलेक्शन, लुभावने म्यूराल्स, लालटेन, वर्टिकल गार्डन, नकली फूल आदि उन लोगों को खास पसंद आयेंगे, जो अपने घरों के लिए कुछ अलग लेना चाहते हैं। इतना ही नहीं, यहां बच्चों के लिए, चिल्ड्रन फर्नीचर, कंबल, थ्रो, स्टडी टेबल, बंक बेड आदि भी उपलब्ध हैं।  एक्सपो के अन्य मुख्य आकर्षणों में, डाइनिंग सेट, ऑफिस फर्नीचर, एथनिक फर्नीचर, सजावटी लैंप, बर्तन, हस्तशिल्प और अन्य सजावटी चीजें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एक्सपो को भारत के इंटीरियर मार्केट में अग्रणी डिजाइन-ओरिएंटेड व्यापार मेला के रूप में जाना जाता है। यह आपके घर के फर्नीचर, घरेलू साज-सज्जा, कलाकृतियों और फर्नीचर को नया रूप देने का समय है। फर्नीचर एंड होम डेकोर एक्सपो 2019 तथा थाइलैंड इंटरनेशनल शॉपिंग फेस्टिवल 30 सितंबर तक गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज ग्राउंड, दुर्गा माता मंदिर के सामने, फिरोज़पुर रोड, लुधियाना में रोज प्रात: 10 बजे से सायं 8.30 बजे तक खुला हुआ है।


Friday, 27 September 2019

NT24 News : प्रसिद्ध पॉलीवुड अभिनेत्री जपजी खैरा ने...........

प्रसिद्ध पॉलीवुड अभिनेत्री जपजी खैरा ने 'स्पार्कल्स प्रोडक्शन मिस एंड मिसेज पंजाब- 
डिस्कवर यौरसैल्फ 2019' सौंदर्य प्रतियोगिता का अनावरण किया

NT2 News : भक्तों की टोली करेगी 21वीं माता की विशाल चौकी..........

भक्तों की टोली करेगी रविवार 29 सितम्बर को 21वीं माता की विशाल चौकी का आयोजन

Wednesday, 25 September 2019

NT24 News : अब प्याज अधिक आंसू नहीं आने देंगे.............


अब प्याज अधिक आंसू नहीं आने देंगे
सिटी स्टार्टअप का आलूप्याज एप्प बाजार दरों से भी कम दरों पर आलू प्याज उपलब्ध करवाएगी

एन टी 24 न्यूज़ 
विनय कुमार 
चंडीगढ़
पॉट एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, प्याज में भारत की पहली एग्रीटेक स्टार्टअप और भारत में 16 बिलियन डॉलर के असंगठित प्याज और आलू उद्योग को व्यवस्थित करने के लिए आलू की आपूर्ति श्रृंखला उद्योग ने एक अद्वितीय मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
अब आपकी खबर youtube पर भी केवल क्लिक करें in न्यूज़ लिंक को :
ये ऐप आलू प्याज के बाजार के 6-7 बिचौलियों को बाहर करती है और इस प्रकार बाजार की कीमतों से कम और बेहतर गुणवत्ता वाले आलू प्याज उपलब्ध करवाने का भरोसा देती है। ऐप को श्री अजीत बालाजी जोशी, आईएएस, डायरेक्टर जनरल, एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर, पूर्व डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ और श्रीमति नाजुक कुमार, एडिमिनिस्ट्रेटर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड, यूटी द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में लॉन्च किया गया। आलूप्याज ऐप आईओएस ऐप स्टोर और एंड्रॉयड प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) के दो एल्यूमनी स्टूडेंट्स सुदर्शन पटेल, कॉर्पोरेट और एफ एंड वी इंडस्ट्री में अनुभव रखने वाले और विनोद कश्यप, जो कि वॉलमार्ट और बिग बास्केट जैसे कॉर्पोरेट्स के साथ काम करने का अनुभव रखते हैं, द्वारा इस नए कॉन्सेप्ट को ऐप के तौर पर सामने लाया गया है। सफलता की कहानी साझा करते हुए, सुदर्शन पटेल, सह-संस्थापक, आलूप्याज ऐप ने कहा कि ‘‘वह 2014 में एक स्टार्टअप सबकुछफ्रेश.कॉम के साथ आए थे, जिसे 2016 में पेटीएम के समर्थन से जुगनू द्वारा खरीद लिया गया था। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार स्टार्टअप इंडिया अभियान के माध्यम से स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं और हम भी इससे प्रेरित हैं। ग्राहकों को उचित दरों पर आलू प्याज उपलब्ध करवाने के इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमने आलूप्याज ऐप को पेश किया है, ताकि बाजार में इनके गिरते-बढ़ते मूल्यों पर लगाम लगाई जा सके।’’ पटेल ने कहा कि ‘‘कंपनी किसानों से सीधे स्टॉक खरीदती है जबकि वर्तमान में किसान और ग्राहक के बीच 7 से 8 बिचौलिए हैं जो बाजार में हावी हैं और इन सभी को इस ऐप के माध्यम से दूर किया जाएगा। इन बिचौलियों को बाजार से निकालने का सीधा फायदा ग्राहक को होगा। हमारे इस स्टार्टअप का मूल कॉन्सेप्ट बी2बी है और मुख्य रूप से खुदरा विक्रेताओं, होटल, रेस्तरां, कैटरर्स, कैंटीन, डिपार्टमेंटल स्टोर, आधुनिक व्यापार, पूरे विक्रेताओं और सुपर बाजारों की मांग को पूरा करेगी।’ पटेल ने कहा कि ‘‘इसके अलावा उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे क्योंकि वे स्थानीय बाजार से सस्ते दामों पर प्याज और आलू की 1 किलो प्रीमियम पैकिंग खरीद सकते हैं।’ विनोद कश्यप, सह-संस्थापक, आलू प्याज ऐप ने कहा कि ‘‘एक विशेष नवरात्र ऑफर के तहत आलू बैग 5 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगा जबकि इसका मौजूदा बाजार मूल्य 14-15 रुपये प्रति किलोग्राम है। चूंकि प्याज को सीधे नासिक के प्याज उत्पादक किसानों से प्राप्त किया जा रहा है, वहीं आलू की आपूर्ति सीधे जालंधर, आगरा और हिमाचल प्रदेश में किसानों से प्राप्त की जा रही है। ट्राईसिटी के ग्राहक आज से ऑर्डर दे सकते हैं, जबकि चार महीने के बाद इसे दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा और एक साल में 15 से 20 शहरों को कवर किया जाएगा।’’ कश्यप ने कहा कि ‘‘इस नए कॉन्सेप्ट का सीधा फायदा किसानों को होगा क्योंकि उन्हें अपनी उपज को स्टोर करने या पैक करने की आवश्यकता नहीं है और उसी दिन उन्हें डिजिटल भुगतान किया जाएगा। शीघ्र ही, हम किसानों के लिए पूर्वानुमान सुविधा शुरू करने की योजना बना रहे हैं, दुनिया का सबसे अच्छा बीज किसानों को दिया जाएगा। जिससे किसान अपनी पूरी फसल को हमारी कंपनी को फसल बेच सकते हैं।’’

Saturday, 21 September 2019

NT24 News : आईवी हॉस्पिटल ने ‘हार्ट टीम एप्रोच’ की शुरुआत की........

आईवी हॉस्पिटल ने ‘हार्ट टीम एप्रोच’ की शुरुआत की

NT24 News : एमसीएम में एंटी रैगिंग पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता........

एमसीएम में एंटी रैगिंग पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

NT24 News : ‘POSHTIK AND PARAMPARIK KALA PRADARSHINI’.................

‘POSHTIK AND PARAMPARIK KALA PRADARSHINI’ AT HOME SCIENCE COLLEGE

NT24 News : पुलिस व अलकेमिस्ट हॉस्पिटल ने पौधारोपण किया.....

पुलिस व अलकेमिस्ट हॉस्पिटल ने पौधारोपण किया

NT24 News : एमसीएम में प्लेसमेंट ड्राइव और ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन......

एमसीएम में प्लेसमेंट ड्राइव और ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन

NT24 News : 3-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय होलिस्टिक हीलिंग कॉन्फ्रेंस शुरू......

3-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय होलिस्टिक  हीलिंग कॉन्फ्रेंस शुरू