Saturday 28 April 2018

हरियाणा प्रदेश के होमगार्ड किये चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार

हरियाणा प्रदेश के होमगार्ड किये चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार 



विनय कुमार 


चंडीगढ़ : नेशनल होमगार्ड एसोसिएशन के नेशनल चेयरमैन अविनाश सिंह शर्मा के नेतृत्व में नेशनल होमगार्ड एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश के हजारों की संख्या में होमगार्ड के जवान वर्दी में हाथों में तिरंगा लेकर " भारत माता की जय"  एवं " वंदे मातरम "  के नारों के साथ अपनी मांगों के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 26/ 28 मध्य मार्ग से विशाल रैली में गृह सचिव हरियाणा के आवास का घेराव के लिए इकट्ठे हुए । तभी घुड़सवार चंडीगढ़ के पुलिस जवानो ने हाथों में तिरंगा लिए हुए जवानों के हाथो पर  लाठियां  बरसा कर जबरन तिरंगा को छीन कर पैरों के नीचे जमीन पर गिरा दिया । तिरंगा का अपमान किया गया। हाथों में तिरंगा लिए जवानों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज की गई व उन्हें  बुरी तरह से घायल कर दिया गया । जवानों के नारे थे " सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करो " " सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करो ", "आजाद भारत में तानाशाही बंद करो " चंडीगढ़ पुलिस की इस तानाशाही से यह पूरे देश के लिए बहुत दुखद और शर्मनाक घटना होगी । 2015 में सर्वोच्च न्यायालय भारत से आए आदेश समान कार्य समान वेतन को देश के विभिन्न प्रदेशों में चंडीगढ़ पंजाब हिमाचल अन्य प्रदेशों में लागू कर दिया। लेकिन आज भी हरियाणा सरकार जो  केंद्र में भी भाजपा की सरकार और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को कूड़े के ढेर में डाल दिया। 3 अप्रैल से जवान रैली मैदान में सैकड़ों की संख्या में धरना पर बैठे हैं लेकिन हरियाणा सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही थी l मजबूर होकर जवान आज जब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करवाने की बात के लिए गृह सचिव को मांग पत्र देकर गुहार लगाने वाले थे। उससे  पहले ही उनकी आवाज को रौंद दिया गया जवानों को गाड़ियों में गिरफ्तार करके विभिन्न थानों में ले जाकर बंद किया गया । लाखों लोगों की शहादत के बाद आजाद हुए भारत में इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी । 

          संगठन के महामंत्री कमल किशोर शर्मा ने कहा कि भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार जवानों को भूखा रख नक्सल बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है गर्भवती महिला जवानों के मातृत्व अवकाश और भत्ता की मांग में इकट्ठा हुए जवानों पर लाठीचार्ज किया गया। महिला जवानों को भी गिरफ्तार करके थाने में बंद कर दिया गया सरकार की कथनी और करनी में अंतर है संगठन यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

No comments: