Saturday 28 April 2018

ब्राइट रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरानी एसोसिएशन से नाता तोडा


ब्राइट रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरानी एसोसिएशन से नाता तोडा



विनय कुमार 

चंडीगढ़

28 अप्रैल, 2018
          सेक्टर 21 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सेक्टर 21बी के निवासियों की समस्याओं की अनदेखी को लेकर स्थानीय निवासियों ने  “ब्राइट रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 21बी ” नामक संस्था का पंजीकरण करवा कर अब रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से अपना नाता तोड़ लिया है l यह जानकारी नवगठित एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गिल ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि उनके साथ सुमित मलिक उपाध्यक्ष, अलका कुकरेजा महासचिव, प्रदीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजबीर,डॉ रेनू बेदी, विवेक दुग्गल. प्रिया जैन, रणबीर सिंह गिल को कार्यकारी सदस्य के रूप में कार्य करेंगे | 
उन्होंने  रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू ने एसोसिएशन के माध्यम से मात्र राजनितिक लाभ लेने का स्थान बना कर रख दिया | विकास के नाम पर सेक्टर के लोग अपने आप को ठगा महसूस करने लगे हैं | सेक्टर के रख रखाव के कार्यों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा | ऐसे में बलजिंदर सिंह बिट्टू से किसी भी प्रकार की सकरात्मक कार्यवाही पर अब सभी निवासियों का भरोसा उठ गया है | इसलिए आज सेक्टर 21बी के निवासियों ने अपने नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप सिंह गिल के नेतृत्त्व में संस्था को शुरू किया | एसोसिएशन के अध्यक्ष गिल ने सेक्टर 21 के अन्य निवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से नाता तोड़ कर सेक्टर 21बी के विकास के लिए नई एसोसिएशन का गठन किया ठीक उसी प्रकार से वे लोग भी अपना नाता रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से तोड़ेंगे तभी उनके क्षेत्र में भी विकास होगा | क्योंकि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू व् उनके पदाधिकारियों ने सेक्टर के लिए न कुछ किया है न ही भविष्य में कुछ करेंगे |


No comments: