Saturday 28 April 2018

बुद्ध पूर्णिमा पर वैदिक योगा मेडिटेशन एवं नील योग द्वारा विशेष मेडिटेशन सेशन

Turn off for: Hindi

बुद्ध पूर्णिमा पर वैदिक योगा मेडिटेशन एवं नील योग द्वारा विशेष मेडिटेशन सेशन

विनय कुमार 
चण्डीगढ़ : बुद्ध पूर्णिमा 30 अप्रैल के मौके पर वैदिक योगा मेडिटेशन एंव नील योग द्वारा विशेष मेडिटेशन सेशन कराया जा रहा है। मां आनंद सुजाती इसमें उपस्थित लोगों को योग के बारे में कई विधियां बताएंगी व प्रवचन भी देंगी। ये सेशन सेक्टर 27 स्थित जाट भवन में शाम छह बजे से रात आठ बजे तक कराया जाएगा। भाग लेने वालों को इसमें योगा मैट साथ में लाने होंगे। नील योग की डायरेक्टर नीलम भरद्वाज ने बताया कि इसमें भाग लेने के इच्छुक 9988274550 एवं 9779343676 पर संपर्क कर सकते हैं। 

No comments: