Saturday 28 April 2018

रोष प्रदर्शन कर चंडीगढ प्रशासन का फूंका पुतला

रोष  प्रदर्शन कर चंडीगढ प्रशासन का फूंका पुतला 


विनय कुमार 

चंडीगढ़ : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंपलाइज एंड वर्कर्स यू टी चंडीगढ़ की ओर से रोष  प्रदर्शन कीया और प्रदर्शन के बाद चंडीगढ प्रशासन का पुतला सीटीयू  वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 चंडीगढ़  के सामने  फूंका गया | जसवंत सिंह को कन्वीनर ने कहा के चंडीगढ़ प्रशासन मुलाजिमो की मांगो पर  ध्यान नहीं दे रहा| जिसमें मुख्य तौर पर गांव की पंचायतों में काम कर रहे डेली वेज सफाई कर्मचारी को बेसिक पे प्लस डीए नहीं दिया जा रहा जबकि निगम प्रशासन के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले डेली वेज मूलाजीमो  को बेसिक पे प्लस डीए दिया जा रहा है| इसी तरह इम्पलाईज हाऊसीस स्कीम 2008 के अंतर्गत सफल उम्मीदवारों को मकान दिए जाए| सीटीयू  मे काम कर रहे कॉन्ट्रैक्ट  कंडक्टर को चोथी श्रेणी से तीसरी श्रेणी में लाया जाए|  समान काम समान वेतन दिया जाए वर्क लोड के अनुसार  नए पद सुजीत किए जाए| डेपुटेशन पॉलिसी चंडीगढ़  मूलाजीमो के हक में बनाइ जाए एजुकेशन विभाग में चौकीदार के काम के 8 घंटे निशिचीत किए जाए | निलंबित पड़े एमसी मुलाजिमो के भर्ती नियम मे तुरंत संशोधन किया जाए लॉन्ग रूट पर कंडम बसो की जगह नई  बसे डाली जाए तथा सीटीयू की वर्कशॉप में अतिरिक्त स्टाफ भर्ती किया जाय| कलास 3 टेक्निकल मुलाजिम की बंद की हुई यूनिफार्म फिर से चालू की जाए| इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर पॉलिसी को रिव्यू  किया जाए| जनरल अस्पताल सेक्टर 16 के निकाले गए कॉन्ट्रैक्ट  मुलाजिमो को बहाल किया जाए चंडीगढ के मुलाजिम के स्टेटस के संबंध में केंद्र सरकार और चंडीगढ प्रशासन मुलाजिमो के हक में तुरंत फैसला करें तथा केंद्रीय वेतनमान तथा केंद्रीय सेवा नियम लागू करें | कंट्रेक्ट मुलाजिम के लिए   सुरक्षित पॉलिसी  बनाई जाए| सुरक्षा कर्मचारियों का घटाया वेतन फिर से बढ़ाया जाए| डीसी रेट 2018-2019 का जल्द बढ़ाया जापए | स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के फोर्थ क्लास मुलाजिमो के रूल बनाया जाए | जसवंत सिंह ने कहा अगला पुतला   पर्यावरण भवन सेक्टर 19 के सामने 2/5/2018 को फूंका जाएगा| पदर्शन को जसवंत सिंह, सूरमुख सिंह राजकुमार अमरजीत रंधावा   सुरेश कुमार रंजीत मिश्रा श्रवण कुमार कुलदीप सिंह नरेश कुमार  सुरिंदर कूमार  राकेश कुमार कमल कुमार मामराज जसविंदर सिंह मलकीत सिंह  ,विजय कुमार, नछत्तर सिंह, किशोरी लाल आदि ने संबोधन किया|

No comments: