Wednesday, 31 October 2018

पंजाब और हरियाणा उच्चन्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा भाजपा अध्यक्ष सन्मानित


 पंजाब और हरियाणा उच्चन्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा भाजपा अध्यक्ष सन्मानित
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा उच्चन्यायालय बार एसोसिएशन को क़रीब 7.5 लाख रुपये के डस्टबीन प्रदान करने पर आज संजय टंडन, निदेशक, जी ए आई एल (इंडिया) लिमिटेड एवं अध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़ का सम्मान करने के लिए उच्चन्यायालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया । बार एसोसिएशन की संयुक्त सचिव परमिंदर कौर ने इस संबंध में संजय टंडन से पिछले महीने अनुरोध किया था । इस अवसर पर एचसीबीए के अध्यक्ष डॉ अनमोल रतन सिद्धू, उपाध्यक्ष रणदीप वड़ैच, सचिव बलतेज सिद्धू, संयुक्त सचिव परमिंदर चन्ना, कोषाध्यक्ष मनु लूना, ब्रजेश्वर जसवाल, पवन मुतनेजा, चेतन मित्तल, गौरव गोयल, अरुणदीप सिंह, नरिंदर लुबाना, अमनदीप सिंह, प्रीतम सैनी, जगजोत लाली, दीपक मल्होत्रा, हितेश पंडित, सुवीर सहगल, सुवीर सिद्धू, गगनदीप जम्मू, शिवॉयधीर, सचिन लोहटिया और बार के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे ।




No comments: