Wednesday 21 November 2018

NT24 News : रक्त दान शिविर लगाकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म-दिन


रक्त दान शिविर लगाकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म-दिन
एन टी24 न्यूज़
चंडीगढ़
चंडीगढ़ समाजवादी पार्टी के संस्थापक माननीय श्री मुलायम सिंह यादव का जन्म-दिन सेक्टर 29 -सी  में आज बड़ी धूम-धाम से मनाया गया Iइस शुभ अवसर पर एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें पी. जी. आई. ब्लड बैंक के अधिकारियों तथा कुशल डाक्टरों की टीम ने रक्त दाताओं की जाँच के उपरांत 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया Iकार्यक्रम का शुभारम्भ हवन एवं पूजन से किया गया उसके पश्चात चंडीगढ़ व् पंजाब प्रदेश के सपा प्रभारी सरदार बलवंत सिंह रामूवालिया जी ने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का केक काटा I सभी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित जन समूह ने श्री मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद , समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नेता जी के दीर्घायु होने की सुखद मंगल कामनाएं कीहर्षोल्लास एवं मंगल गान के साथ  कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के बीच मिठाइयां व् केक का वितरण किया गया I  अंत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम यादव जी ने भारी संख्या  में चंडीगढ़ के प्रत्येक हिस्से से आये सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया I इस शुभ अवसर पर लंगर का भी आयोजन था I यहाँ उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डाक्टर नछत्तर सिंह ,डाक्टर चंद्रशेखर (पूर्व डी.जी.पी. पंजाब)श्री बी.एल. सिंहएम. एस. यादव (एच.सी.एस.),  पूर्व डी. एस. पी. श्री विजयपाल सिंहअधिवक्ता सुरेंदर ठाकुर,  रामहरी यादव , सरदार जसविंदर सिंह , अधिवक्ता चंद्रजीत यादव , रामप्रताप यादवगयाप्रसाद यादव, राज नारायण यादवराधेश्याम यादवबीनू शर्मा,  सुखवंत कौरसुखपाल कौरपूनम, सुनीता आदि अनेक गणमान्यव्यक्ति उपस्थित रहे I


No comments: