Wednesday 21 November 2018

NT24 News : लक्ष्मी बाई की जयंती पर महिला मोर्चा ने निकाली दोपहियावाहन रैली


लक्ष्मी बाई की जयंती पर महिला मोर्चा ने निकाली दोपहियावाहन रैली
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्मी बाई ने नहीं झुकाया अपना सर-टंडन
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना लक्ष्मी बाई की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ की और से दोपहिया वाहन रैली का आयोजन हुआ | इस रैली का सञ्चालन मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्षा सुनीता धवन के नेतृत्त्व में हुआ | रैली की शुरुआत सेक्टर 19 के ब्रह्मर्षि बावराजी सेक्टर 19 के योग संस्थान से हुई | इस रैली को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने हरी झंडी दिखा कर इसकी शुरुआत की और ये रैली चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए पार्टी कार्यालय कमलम् मेंसमाप्त हुई | रैली की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि महिला मोर्चा की सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया| इसरैली में सभी महिला कार्यकर्तायों का उत्साह देखते बनता था | सभी कार्यकर्तायों ने एक दूसरे को बधाई प्रदान की | महिलायों के उत्साह को और अधिक बढाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम कार्यक्रम के सफल आयोजन सभीमोर्चाके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई प्रदान की | उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का जीवन संघर्षपूर्ण रहा | उनका सारा जीवन बहुत ही विपरीत परिस्थितियों से गुजरा | बावजूद इसके उन्होंने अंग्रेजों को धुल चटाने के लिए हर संभव प्रयास किया और दुश्मनों के दांत खट्टे किये थे | कम संसाधन और अंग्रेजों के अत्याचारों को सहते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपना सर अंग्रेजों के आगे नहीं झुकाया | उनके जीवन से हमें  प्रेरनादायी शिक्षायों को अपने भीतर ढालना चाहिए और समय समय पर महान स्वतन्त्रता सेनानियों को याद करते रहना चाहिए | आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने महिला मोर्चा को बधाई प्रदान की | इसरैली में महिला मोर्चा की प्रदेश महासाचिव जसविंदर कौर, सामजिक भलाई विभाग की चेयरमैन संतोष शर्मा, पुष्पा राठौर, नेहा शर्मा, जिलाअध्यक्ष जतिंद्र मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन कालिया, नीलमगुप्ताऔर पार्षद चन्द्रावती शुक्ला आदि ने भी भाग लिया |


No comments: