Wednesday 21 November 2018

NT24 News : ब्रिगेडियर चांदपुरीका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा - टंडन


ब्रिगेडियर चांदपुरी के आकस्मिक निधन से पूरा देश ग़मगीन - टंडन
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
भारत पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे करने वाले और उनके सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश करने वाले देश के महान वीर सपूत ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी को श्रधासुमन अर्पित करने हेतुभारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने दिवंगत आत्मा के परिजनों के साथ भेंट की और अपना शोक व्याप्त किया | इसदुःख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ दुःख बांटने के लिए टंडन के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, स्थानीय पार्षद राजेश बिट्टू गुप्ता, संजय, मनमोहन कालिया, नरेन्द्र लुबाना और अरुणदीप सिंह भी साथ थे | उन्होंनेब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के बेटे के साथ बातचीत की और कहा कि उनके पिता जी द्वारा किये गए महान कार्य को इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों के साथ लिखा जायेगा | ऐसे वीर सपूत विरले होते हैं जो देश की आन बान और शान के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं करते | उनके आकस्मिक निधन से समूचा देश ग़मगीन है औरइस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी खडी है |

No comments: