Wednesday, 6 February 2019

NT24 News : काला शाह काला का गीत “ हीर नूं जवानी ” में हैं प्यार के अलग-अलग रंग..............

काला शाह काला का गीत “ हीर नूं जवानी ”  में हैं प्यार के अलग-अलग रंग
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
ज़ी स्टुडिओज़ ने नॉटी मैन, इन्फैंट्री पिक्चर्स और ड्रीमित्यता एंटरटेनमेंट के साथ अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म “काला शाह काला” का एक और गीत रिलीज़ किया। “ हीर नूं जवानी ” गीत ज़ी म्युज़िक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है । यह गीत नवजीत ने गाया है और हरमनजीत ने इसके बोल लिखे हैं । इसका संगीत दिया है जयदेव कुमार ने । यह दिल छू लेने वाला गाना प्यार के कई रंगों को दर्शाता है । प्रेम एक सूंदर ख्वाब के जैसी बहुत ख़ुशी देने वाला अनुभव है और वीडियो में इसे बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है । “हीर नूं जवानी” सारे प्रेम-गीतों को एक नयी परिभाषा सा देता है । यह उस प्यार को समर्पित है जो ऊपरी खूबसूरती और रूप-रंग से परे सच्चे दिल और खूबसूरत मुस्कराहट में नज़र आता है । फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ने लोगों के उत्सुकता में काफी इज़ाफ़ा किया है । और अब इस गाने के साथ ‘काला शाह काला’ के रिलीज़ के लिए उत्साह में और भी बढ़ोतरी हुई है । अमरजीत सिंह की लिखी और डाइरेक्ट की इस फिल्म में सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और जॉर्डन संधू मुख्य किरदार निभाते नज़र आएंगे । ‘काला शाह काला’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक सामाजिक सन्देश भी है । इस फिल्म में पहली बार सरगुन मेहता बिन्नू ढिल्लों एक साथ रुपहले परदे पर दिखाई देंगे । “हीर नूं जवानी ” ज़ी म्युज़िक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है और यह फिल्म “ काला शाह काला “ 14 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी ।

No comments: