Saturday 6 April 2019

NT24 News : संजय टंडन ने गायों की सेवा साथ-साथ छाछ पर भी की चर्चा................

संजय टंडन ने गायों की सेवा साथ-साथ छाछ पर भी की चर्चा
ग्वाला कालोनीवासियों ने आयोजित की टंडन की छाछ पे चर्चा
एन टी 24  न्यूज़ 
विनय कुमार 
चण्डीगढ़
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने आज मलोया के ग्वाला कालोनी के लोगों के साथ छाछ पे चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला नं. 2 के अध्यक्ष ललित कांसल ने किया। इस कार्यक्रम में शहर के मेयर राजेश कालिया, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर ग्वाला कालोनी के सलीम खान, राजा खान, आदिल खान, दिलशाद खान द्वारा आए हुए विशेष लोगों का स्वागत किया । यह जानकारी मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि चण्डीगढ़ के लोगों के मन की बात को जानने के लिए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्र्वप्रथम चाय पे चर्चा, शुक्रवार को बस में चर्चा और आज छाछ पे चर्चा अभियान के माध्यम से लोगों के मन की बात को जानने की कोशिश की जा रही है।  इस अवसर पर आज प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने ग्वाला कालोनी की गायों को अपने हाथों से पानी और घास खिलाकर उनकी सेवा भी की। कार्यक्रम को लेकर ग्वाला कालोनी के लोगों में खासा उत्साह दिख रहा था । इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी लोगों से विस्तार पूर्वक बातचीत की और लोगों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब दिये और उनके सुझावों को भी सुना। उन्होंने लोगों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में किये गये विकास के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चण्डीगढ़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जो पहले कभी नहीं हुआ था। शहर को 24 घंटे पानी मिले इसलिए कजौली वॉटर वक्र्स के पांचवे और छठे फेस का कार्य शुरू करवाया जल्द ही पानी की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल जायेगा। शहर के लोगों को लम्बी-लम्बी कतारों में लग कर अपना समय न नष्ट करना पड़े इसके लिए ओर 10 नये सम्पर्क सेंटर खोल गए। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए 6 नये स्कूलों का निर्माण किया गया और अभी 5 स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है। खिलाडिय़ों के लिए नए स्पोर्टस कम्प्लेक्स का निर्माण किया गया जिससे कि शहर के खिलाडिय़ों को दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। चण्डीगढ़ के गांवों में सिविल डिस्पेंसरी का अपग्रेडेशन किया गया। कम्यूनिटी सेंटर और वेटरनरी अस्पताल का निर्माण किया गया। भविष्य में मलोया में एक अस्पताल के निर्माण की योजना है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा। इसके अलावा चण्डीगढ़ देश का पहला खुले में शौच मुक्त शहर बना और स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हुआ। देश में विभिन्न सरकारी स्कीमों के तहत लाभार्थियों को सीधे लाभ ट्रांसफर करने वाला चण्डीगढ़ पहला शहर बना है और भी कई विकास के कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुये हैं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसी विशेष एक को लेकर नहीं बल्कि समूचे देश की जनता को साथ लेकर चली है और सबके हितों का ध्यान रखते हुए प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं को शुरू किया। पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो किसी भी वर्ग का हो, किसी भी धर्म का हो उसकी तरक्की होनी चाहिए। देश तभी उन्नति करता है जब देश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल हो और भारतीय जनता पार्टी इसी उद्ेश्य को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने आने वाले चुनाव के बारे में लोगों से आह्वान किया कि हरेक व्यक्ति अपना वोट जरूर डालें। एक-एक वोट कीमती है यह न सोचे एक मेरे वोट न डालने से क्या होगा। देश की बागडोर सही हाथों में देने के लिए आपका एक वोट भी बहुत मायने रखता है। इसलिए अपना वोट जरूर डालें ।

No comments: