Friday 2 August 2019

NT24 News : मुस्लिम महिलायों के हितों की रक्षा हेतु तीन तलाक............


मुस्लिम महिलायों के हितों की रक्षा हेतु तीन तलाक कानून को बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का किया आभार व्यक्त

एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
केंद्र में मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम महिलायों के हितों की रक्षा हेतु तीन तलाक कानून को बनाने को लेकर मनोनीत पार्षद हाजी मोहम्मद खुर्शीद के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पार्टी कार्यालय कमलम् में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन से भेंटवार्ता की और आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर मुस्लिम महिलायों ने लड्डू खिला कर प्रदेशाध्यक्ष टंडन का मुंह मीठा करवाया | मुस्लिम समुदाय के मोहम्मद युनुस, मोहम्मद असलम,नजमा शाबरी, मोमिना,मतिना, नफीसा खातून, शाहाना, फरवाना,खुशबू,रुखसाना, समीना, सज्जू के साथ संजीव वर्मा, रेखा, कान्ति प्रमुख रूप से संजय टंडन से मिले | इस अवसर पर मुस्लिम महिलायों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक जैसी कुरीति से उनको समाज में जलील होना पड़ता था | मुस्लिम महिला अपने आपको असहाय महसूस करती थी और उसके मन में हमेशा इस कुप्रथा की तलवार लटकती रहती थी | किन्तु मोदी सरकार ने उनके दर्द को समझा और इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए कानून बना कर करोड़ों मुस्लिम महिलायों को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया | अब वे अपने हक़ की लड़ाई आसानी से लड़ सकेंगी | उन्होंने मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज तक किसी भी अन्य राजनैतिक दलों की सरकारों ने उनकी कभी सुध नहीं ली किन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले वायदा किया उसको निभाया भी जिसके लिए पूरे मुस्लिम समुदाय की महिलायें युगों युगों तक मोदी की ऋणी रहेंगी | आये हुए समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एकमात्र मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास | उनकी सरकार गरीबों, दलितों, शोषित वर्गों, किसानो की दुर्दशा को सुधारने के लिए वचनबद्ध है | इसी के अनुरूप मोदी सरकार दिन रात लगी हुई है | यह हम सभी देशवासियों का सौभाग्य है कि इस सदी का ऐसा नेता हमारे देश का प्रधानमंत्री है जो देश को विश्वगुरु बनाने के लिए लगा हुआ है | आज विदेश में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है | देश को आगे बढाने के लिए वे ऐसी ऐसी योजनाये तैयार कर रहे हैं जिसका लोहा समूचा विश्व मानता है | अन्य देश भी मोदी सरकार की कार्यशैली को अपने देशों में लागू कर रहे हैं | उनकी सकरात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज हमारा देश बहुत सी देशी वस्तुओं का निर्माण करके विदेशों में बेच रहा है | तकनीक के क्षेत्र में भी मोदी सरकार ने देशा का परचम लहरा दिया | आज अन्तरिक्ष में चंद्रमा में कदम रख कर भारत ने भी विश्व के पहले चार देशों में अपना नाम दर्ज करवा दिया है | ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मुस्लिम महिलायों के साथ किये गए वायदे को पूरा किया |

No comments: