Wednesday 30 September 2020

NT24 News : इलैक्ट्रीकल वर्कमैन युनियन (पंजीकृत) की तरफ........

 इलैक्ट्रीकल वर्कमैन युनियन (पंजीकृत) की तरफ  से डॉ. जी. दीवान का सम्मान किया गया।

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

डॉ. जी. दीवान डायरेक्टर हैलथ सर्विसीज चण्डीगढ़ के सेवा नवृती के मौके पर आज इलैक्ट्रीकल वर्कमैन युनियन (पंजीकृत) की तरफ से उनको सिरोपा भेट करके, उनका सम्मान किया गया। युनियन के वफद की अगुवाई युनियन के महासचिव राकेश कुमार की तरफ से की गई। वफद में प्रधान किशोरी लाल, चेयरमैन वरिन्द्र विष्ट, उप प्रधान सुखविन्द्र सिंह, मैम्बर प्रदीप कुमार एवं युनियन के अडवाईजर इंजिनियर जय कुमार शामिल थे। इस समय युनियन के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि डा जी दीवान एक आला दर्जे के प्रशासक हैं जिन्होंने कोविड-19 में अपनी पूरी टीम को लामबंद किया एवं करोना वाइरस को हराने के लिए प्रशंसनीय कार्य किया। उनकी पहलकदमी कारण जल्द ही जनरल अस्पताल सैक्टर 16 में कैथ लैब खुल जाएगी। लेबर रेट पर काम कर रही आउटसोर्सड नर्सों के लिए डी सी रेट लागु करवाने के लिए युनियन के साथ डा जी दीवान की दूरदर्शिता काफी काम आई। उन्होंने आगे कहा कि हम दुआ करते हैं अक उनकी जिन्दगी का अगला सफर भी खुशियों से भरा हो। इस समय पर डा दीवान ने भी मुलाजिमों की तरफ से मिले सहयोग के लिए धन्यावाद दिया।

 

No comments: