Friday 16 July 2021

NT24 News : सफाई कर्मचारियों की मीटिंग आज सैक्टर 27 मे हुई....

नगर निगम के घेराव की तयारी जोरो पर

सफाई कर्मचारियों की मीटिंग आज सैक्टर 27 मे हुई

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

सफाई कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 63 के आवाहन पर सफाई कर्मचारियों की गेट मीटिंग  यूनियन   के प्रधान श्यामलाल धावरी की अध्यक्षता में   सैक्टर 27 में एस एस ग्राउंड में हुई। मीटिंग को संबोधन करते हुए शामलाल घावरी प्रधान रकेश कुमार  महासचिव कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ ने  ननगर निगम द्वारा सेक्टर 1 से लेकर सेक्टर 30 तक का सफाई  कार्य ठेके पर दिए जाने की सख्त शब्दो में निदा की हुन्हों ने मांग की कि इस प्रस्ताव को तरुंत विपिस लिए जाए नही तो 22 जुलाई को नगर निगम का घेराव किया जाएगा। हुन्हो ने आगे कहा कि सफाई कर्मचारियों की सैकडो पोस्ट खाली पड़ी है किंतु  डेली वेज वर्करों को रेगुलर नही किया जा रहा , जी पी एस घड़ियो की खराबी के कारण वर्करों की नाजायज सैलरी काटी जा रही है, गावों से नगर निगम मे मर्ज हुए सफाई कर्मचारियों को बेसिक प्लस डीए नही दिया  जा रहा, सफाई कर्मचारियों से रोड गलियों की सफाई का भी  करवाने की कोशशे हो रही है। यूनियन इन धकेशाहिओ को बर्दाश्त नहीं करेगी, इस लिए अगर सफाई कर्मचारियों की मांगो को संजीदगी से नही विचारा गया तो 22 जुलाई को नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया जाएगा जिस की। पूरी जोमेदारी नगर निगम अथॉरिटी की होगी।

No comments: