Friday 16 July 2021

NT24 News : कांग्रेस के पूर्वांचल सेल ने कहा अगर माफी नहीं मांगी तो जल्द शिप्रा बंसल के.....

कांग्रेस के पूर्वांचल सेल ने कहां शिप्रा बंसल मांगे माइग्रेंट्स से माफी

कांग्रेस के पूर्वांचल सेल ने कहा अगर माफी नहीं मांगी तो जल्द शिप्रा बंसल के खिलाफ प्रदर्शन होगा

शिप्रा बंसल का विवादित बयान की माइग्रेंट्स लोग ही खराब करते हैं शहर को

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

कांग्रेस पूर्वांचल सेल ने आज एक प्रेस वार्ता की। जिस में 14/07/2021 को इंडिया न्यूज़ ने चंडीगढ़ में मानसून के ऊपर एक डिबेट रखी थी। उस डिबेट में चंडीगढ़ की चरमराई हुई सफाई व्यवस्था के बारे में वार्तालाप हुई। इस डिबेट में कांग्रेस की तरफ से महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे एवं बीजेपी की मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल रहे और चंडीगढ़ के आर.के गर्ग  जो कि आरटीआई एक्टिविस्ट चंडीगढ़ की है वह भी शामिल थे। जब शिप्रा बंसल से पुछा गया की चंडीगढ़ मे मानसून आ गई है और चंडीगढ़ की सड़क ,सिवरेज, रोड गली , एवं पार्कों , वह पेड़ों का बुरा हाल है। इस पर शिप्रा बंसल ने कहा कि। चंडीगढ़ मे आने वाले माइग्रेंट (प्रवासी) लोग ही खराब कर रहे हैं सिटी ब्यूटीफुल को। आज कांग्रेस पूर्वांचल सेल ने एक प्रेस वार्ता कर के शिप्रा बंसल के बयान का विरोध किया और कहा कि अगर आप किसी का सम्मान नहीं कर सकते तो किसी को भला बुरा कहने का भी कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस महासचिव   शशी शंकर तिवारी ने कहा कि जिस लोगों को शिप्रा बंसल माइग्रेट कह रही है उन्हीं के बल बूते पे आज यह सत्ता में है। इस शहर को सुंदर बनाने में इनका सबसे ज्यादा योगदान है। शिप्रा बंसल को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस कलोनी सेल चेयरमैन मुकेश राय ने कहा कि अगर इस गलती के लिए शिप्रा बंसल ने जल्द माफी नही मांगी तो कांग्रेस कालौनी सेल जल्द उनका पुतला जलायगा और रोष प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस पूर्वांचल सेल के चेयरमैन रमेश शर्मा ने कहा की। पूर्वांचल के लोगों को माइग्रेट कह कर अंग्रेजी भाषा में गाली देने से का नही चलेगा काम करना पड़ेगा। और ऐसे पला झारने से चंडीगढ़ की जनता इस बार नही बक्से गी। अगर दो दिन के अंदर शिप्रा बंसल सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगी तो। बहुत जल्द इनके घर के आगे। शिप्रा बंसल का पुतला दहन किया जायेगा और शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी पुतला दहन किया जायेगा।

No comments: