Friday 16 July 2021

NT24 News ; आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने कहा-भाजपा की लीडरशिप कन्फ्यूज्ड है...........

 दोपहर की वाटर सप्लाई बंद करने पर आप ने मांगा मेयर, भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा

आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने कहा-भाजपा की लीडरशिप कन्फ्यूज्ड है

एंटी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चण्डीगढ़

शहर के लोगों के लिए दोपहर की वाटर सप्लाई बंद करने के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेताओं में लीडरशिप की कमी है। भाजपा नेता खुद ही कन्फ्यूज्ड हैं और ये समझ से परे है कि वे करना क्या चाहते हैं। एक तरफ तो शहर को 24 घंटे पानी सप्लाई देने के लिए 500 करोड़ रुपए का लोन लेने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अब नगर निगम पैसे बचाने के चक्कर में पानी की सप्लाई बंद कर रहा है। अगर नगर निगम पैसा ही बचाना चाहता तो 24 घंटे वाटर सप्लाई पर करोड़ों रुपए खर्च क्यों किए जा रहे हैं। चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आम लोगों पर बोझ बढ़ रहा है। निगम अपने फिजूलखर्ची के घाटों को पूरा करने के लिए जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है ।चन्द्रमुखी का कहना है कि सांसद से लेकर प्रशासन व निगम तक सब जगह भाजपा काबिज़ है लेकिन आपस में सामंजस्य की कमी है। स्थानीय सांसद को चाहिए कि वे प्रशासन को निगम के घाटे की भरपाई के करवाकर दें, ताकि शहरवासी बेसिक सुविधाओं से वंचित न हों।इसके लिए सांसद पूरी तरह विफल रही है । चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने दोपहर की वाटर सप्लाई बंद करने का फैसला केवल और केवल पैसे बचाने के लिया किया है, इसलिए उन्होंने मेयर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को इस्तीफा देने की मांग की है। गौरतलब है कि बढ़े हुए पानी के रेट पर रोक लगाने से नगर निगम का घाटा बढ़ गया है। अगले साल मार्च माह तक नगर निगम का 90 करोड़ रुपये का घाटा होगा। यह फंड भी प्रशासन ने नगर निगम को देने से मना कर दिया है। इसलिए नगर निगम ने दोपहर की वाटर सप्लाई बंद कर दी। इसके पीछे निगम का तर्क है कि उन्हें दोपहर की सप्लाई बंद करने से सालाना 14 करोड़ रुपए बचेंगे।

 

No comments: