Friday 16 July 2021

NT24 News : एक पुरुष के भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त.....

एक पुरुष के भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त होने पर आप ने भाजपा को लिया आड़े हाथों 

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंण्डीगढ़

कैलाश जैन यानी एक पुरुष के भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आम जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के साथ साथ पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस आदि के बढ़ते दामों की वजह से कोई भी समझदार महिला शायद इस पद को सँभालने के लिए तैयार नहीं हुई और इसी वजह से पार्टी हाई कमान को मजबूरीवश ये पद एक पुरुष को देना पड़ा जोकि बेहद हास्यास्पद है। भाजपा में उच्च पदों पर  किसी भी महिला नेत्री का आगे न आना पार्टी की हालत को दर्शाता है या फिर पार्टी की महिलाओं में वैचारिक दिवालियापन पैदा हो गया हैl शर्मा  ने कहा आप के बढ़ते आधार से बौखला रही है रूलिंग पार्टी ,ऐसा लगता है पार्टी की महिलाओं में वैचारिक दिवालियापन पैदा हो गया है। दरअसल जब से आप ने चंडीगढ़ नगर निगम की सभी सीटों से चुनाव लड़ने की बात कही है , विरोधी पार्टियों में कुलबुलाहट शुरू हो गयी है । चंद्रमुखी ने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर बुद्धिजीवियों के साथ लेकर नए मॉडल पर काम करती है ताकि विकास के साथ-साथ जनता के काम भी हो

No comments: