Friday 16 July 2021

NT24 News : महिला कांग्रेस ने अनोखे ढंग से खाना पानी में उबालकर.........

महिला कांग्रेस ने अनोखे ढंग से खाना पानी में उबालकर आमजन को खिलाकर, महंगाई के खिलाफ किया रोष प्रकट

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस द्वारा बापू धाम कॉलोनी मे रसोई गैस को छोड़कर चूल्हे पर खाना बनाकर  मोदी सरकार की उज्जवला योजना को उजाला योजना सिद्ध किया। रसोई गैस , सरसों के तेल, खाद्य पदार्थों , दालों की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में यह प्रदर्शन लगातार चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के द्वारा चंडीगढ़ के हर कोने में किया जा रहा है। दीपा दुबे ने बताया कि उसी कड़ी को आगे ले जाते हुए आज बापूधाम में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रानो देवी और वहा की महिला कांग्रेस की इंचार्ज ज्योति और ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा के नेतृत्व में यह रोष प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष बताया कि आज देश का नागरिक बढ़ी हुई महंगाई से बहुत ज्यादा त्रस्त हैl आज लोगों के पास रोजगार नहीं है लेकिन गैस सिलेंडर पेट्रोल और डीजल, दालों ,खाद्य सामग्री के दामों में बहुत ज्यादा वृद्धि होने के कारण देश के नागरिक बहुत ज्यादा दुखी है । चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करी है कि जल्द से जल्द खाद्य सामग्री के दामों को काम किया जाए । अन्यथा यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री के घर तक पहुंच जाएगा। दीपा ने बताया की आज महिला कांग्रेस ने सूचनात्मक प्रदर्शन किया है अगर इतनि ही दामों में वृद्धि होती रही  तो देश के नागरिक अपने अपने घरों में भी चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर हो जाएंगे ।

No comments: